राजस्थान के जैसलमेर की पोखरण फायरिंग रेंज में बुधवार को भारतीय वायुसेना (IAF) के फाइटर जेट से फायर किया हुआ हाई एक्सप्लोसिव बम टेक्निकल खराबी के कारण टारगेट से मिस हो गया. ये फायरिंग रेंज से बाहर जैसलमेर के रामदेवरा थाना क्षेत्र में राठौड़ा गांव के पास आकर गिरा.
राजस्थान के जैसलमेर की पोखरण फायरिंग रेंज में बुधवार को भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट से ' एयर स्टोर ' टेक्निकल खराबी के कारण टारगेट से मिस हो गया. लिहाजा ये फायरिंग रेंज से बाहर जैसलमेर के रामदेवरा थाना क्षेत्र में राठौड़ा गांव के पास आकर गिरा.
इस दौरान जोरदार धमका हुआ. गनीमत रही कि किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. जानकारी के मुताबिक फाइटर जेट से गलती से एयर स्टोर गिरा था. दरअसल, एयर स्टोर का मतलब किसी भी उपकरण, हथियार या पेलोड से है, जिसे फाइटर जेट ले जा सकता है. बताया जा रहा है कि छोड़ा गया ऑब्जेक्ट एक प्रैक्टिस बम था. इस उड़ान का उद्देश्य निर्धारित टारगेट पर बम गिराने का अभ्यास करना था.बता दें कि वायुसेना ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं. घटना की जानकारी मिलने पर रामदेवरा पुलिस और वायुसेना का सुरक्षा दस्ता घटना स्थल पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र को कड़े सुरक्षा घेरे में लिया.भारतीय वायुसेना के अब तक की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल एयर एक्सरसाइज तरंग शक्ति का दूसरा फेज 29 अगस्त से जोधपुर में शुरू होने जा रहा है. बताया जा रहा है कि इसी अभ्यास की प्रारंभिक तैयारियों के लिए भारतीय वायुसेना के कई लड़ाकू विमान जैसलमेर की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में आकर विभिन्न टारगेट्स पर बमबारी कर प्रेक्टिस कर रहे हैं.Advertisementहालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह कौनसा लड़ाकू विमान था और कहां से टेकऑफ हुआ था. इसके साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि लड़ाकू विमान से गिरा हुआ बम कौन सा है. जिस जगह ये एयर स्टोर गिरा वहां, जमीन में करीब 8 फीट गहरा गड्ढा हो गया. घटना के चश्मदीद खींव सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर गांव के ऊपर से बहुत कम ऊंचाई पर एक विमान उड़ रहा था. इसी दौरान गांव की आबादी से करीब 2 किलोमीटर दूर जोरदार धमाका हुआ. धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे. वहां 8 फीट तक का गड्ढा बन गया था. आसपास उस वस्तु के टुकड़े पड़े थे.
IAF Fighter Aircraft Pokhran Indian Air Force Air Stores Pokhran भारतीय वायुसेना एयर स्टोर पोखरण तकनीकी खराबी विमान जैसलमेर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बारिश कम होते ही आसमान छू रहे हैं सब्जियों के दाम, जानें आज का भावउत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के तराई क्षेत्र में रेड अलर्ट के बावजूद हाल के दिनों में बारिश की कमी के चलते सब्जियों की कीमतों में गिरावट आई है.
Read more »
Uttrakhand के जागेश्वर धाम के पास बादल फटने से तबाही, VIDEO में देखें खौफनाक मंजरJageshwar Dham : उत्तराखंड के जागेश्वर धाम के पास बादल फटने की खबर सामने आई है. मंदिर के पास बाढ़ Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
ढाका में प्रदर्शनकारियों के उत्पात के बीच शेख हसीना हिंडन एयर बेस पर उतरींढाका में प्रदर्शनकारियों के उत्पात के बीच शेख हसीना हिंडन एयर बेस पर उतरीं
Read more »
कुछ मीठा हो जाए...! मेडल जीतने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मनु भाकर ने की मुलाकातहरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु ने विमेंस इंडिविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल में और मिक्स्ड इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज जीते थे.
Read more »
हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बीच तेज़ गिरावट से उबरा शेयर बाज़ार, BSE सेंसेक्स में मामूली टूटBSE सेंसेक्स में शुरुआत में तेज़ गिरावट आई थी, हालांकि बाद में यह 56.99 अंक, यानी 0.07 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 79,648.92 अंक पर बंद हुआ.
Read more »
IAF फाइटर जेट का गलती से पोखरण के पास एयर स्टोर छोड़ना पड़ा भारी, फायरिंग रेंज में बना 8 फीट गहरा गड्ढापोखरण फायरिंग रेंज क्षेत्र के पास भारतीय वायु सेना IAF के लड़ाकू विमान का एक एयर स्टोर अनजाने में छूट गया। मामले की जांच के लिए IAF द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटना में कोई जान-माल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है।भारतीय वायु सेना आईएएफ ने लड़ाकू विमान को लेकर जानकारी दी है। एयर स्ट्रोक की खराबी में शामिल सही कारणों का पता लगाया जा...
Read more »
