I Love Muhammad कैम्पेन पर टेंशन: कई राज्यों में 21 FIR, 1324 से ज़्यादा मुसलमान बने आरोपी, 38 गिरफ्तार

I Love Muhammad Controvrsy News

I Love Muhammad कैम्पेन पर टेंशन: कई राज्यों में 21 FIR, 1324 से ज़्यादा मुसलमान बने आरोपी, 38 गिरफ्तार
I Love Muhammad CampaingI Love Muhammad Kya HaiI Love Muhammad Vivad
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

I Love Muhammad Controversy: जमात-ए-इस्लामी हिंद ने 'आई लव मोहम्मद' अभियान पर कार्रवाई को असंवैधानिक बताया. मलिक मोतसिम खान ने सांप्रदायिक तनाव और पुलिसिंग की निंदा की है.

नई दिल्ली. प्रमुख मुस्लिम संगठन जमात-ए-इस्लामी हिंद ने ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान पर बृहस्पतिवार को कहा कि शांतिपूर्ण धार्मिक अभिव्यक्ति सांप्रदायिक सद्भाव के लिए खतरा नहीं है, लेकिन राजनीतिक हथकंडों की वजह से समाज में अनावश्यक रूप से तनाव पैदा किया जा रहा है.

संगठन ने एक बयान में कहा कि यह धारणा कि ‘आई लव मोहम्मद’ नारा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को भड़क सकता है, गलत है तथा नारे को अपराध घोषित करना असंवैधानिक है. इसने कहा कि ऐसा करना भारत के बहुलवाद और सभी धर्मों के सम्मान के मूल्यों का अपमान है. बयान में जमात के उपाध्यक्ष मलिक मोतसिम खान ने कहा कि देश के लोग एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सदियों से सम्मान करते हुए साथ-साथ रहते आए हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि “राजनीतिक हथकंडे और सांप्रदायिक पुलिसिंग एक सामंजस्यपूर्ण समाज में अनावश्यक तनाव पैदा कर रही है.” उन्होंने कहा कि इस्लाम के अंतिम पैगंबर के प्रति प्रेम की अभिव्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई न केवल अत्यंत खेदजनक है, बल्कि असंवैधानिक भी है. खान ने कहा, “शांतिपूर्ण धार्मिक अभिव्यक्ति सांप्रदायिक सद्भाव के लिए खतरा नहीं है; यह एक मौलिक अधिकार है जो हमारे राष्ट्र के नैतिक ताने-बाने को मजबूत करता है.” बयान में ‘एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ सिविल राइट्स’ के आंकड़ों का जिक्र है जिनमें दावा किया गया है कि ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर उत्तर प्रदेश के कानपुर से शुरू हुई पुलिस कार्रवाई अब पूरे देश में फैल गई है तथा कई राज्यों में कम से कम 21 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 1,324 से ज़्यादा मुसलमानों को आरोपी बनाया गया है और 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बयान में जमात ने नारे को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय पर कार्रवाई की निंदा की है. कर्नाटक में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर से साम्प्रदायिक तनाव इस बीच, कर्नाटक के दावणगेरे शहर में 24 सितंबर की रात को ‘आई लव मोहम्मद’ के संदेशों वाले पोस्टर सामने आने के बाद साम्प्रदायिक तनाव फैल गया जिससे लोगों के दो समूहों के बीच पथराव हुआ. कार्ल मार्क्स नगर की घटना के कारण पोस्टर हटाने को लेकर दो समुदायों के सदस्यों के बीच तनातनी पैदा हो गई. दावणगेरे की पुलिस अधीक्षक उमा प्रशांत के अनुसार, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पांच मिनट के भीतर स्थिति पर काबू पा लिया. उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “कार्ल मार्क्स नगर में ‘आई लव मुहम्मदिया’ लिखा बैनर लगाया गया था. दूसरे समुदाय ने इसे हटाने की मांग की. दोनों तरफ से लोग इकट्ठा हो गए थे, लेकिन पुलिस तुरंत मौके पर गई और सभी को तितर-बितर कर दिया.” उन्होंने कहा, “अब स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है.” प्रशांत ने कहा कि बैनर भी अब हटा दिए गए हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

I Love Muhammad Campaing I Love Muhammad Kya Hai I Love Muhammad Vivad I Love Muhammad News I Love Muhammad Politics I Love Muhammad Latest News आई लव मोहम्मद विवाद आई लव मोहम्मद अभियान आई लव मोहम्मद क्या है आई लव मोहम्मद कहां से शुरू हुआ आई लव मोहम्मद न्यूज आई लव मोहम्मद राजनीति आई लव मोहम्मद लेटेस्ट न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'I Love Muhammad' vs 'I Love Mahadev': आस्था की आग को किसने भड़काया? हिंदू-मुस्लिम आमने-सामने, सरकारें अलर्...'I Love Muhammad' vs 'I Love Mahadev': आस्था की आग को किसने भड़काया? हिंदू-मुस्लिम आमने-सामने, सरकारें अलर्...नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली का 'I Love Muhammad' कार्यक्रम पुलिस ने रोक दिया. आयोजक हिरासत में है. उधर, वाराणसी और उज्जैन में 'I Love Mahadev' कैंपेन और तेज हो गया है.
Read more »

I Love Muhammad पोस्टर पर यूपी पुलिस की कार्रवाई गैर-कानूनी, मुंबई उलेमा ने जताया विरोधI Love Muhammad पोस्टर पर यूपी पुलिस की कार्रवाई गैर-कानूनी, मुंबई उलेमा ने जताया विरोधI Love Muhammad Case: कानपुर में I Love Muhammad पोस्टर विवाद अब कई राज्यों में फैल गया है. मुस्लिम समुदाय ने एफआईआर को गैर-मुनासिब करार देते हुए विरोध जताया. पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर मानवाधिकार संगठन, उलेमा के साथ कई आमोखास प्रदर्शन कर रहे हैं.
Read more »

कानपुर से मुंबई पहुंचा I Love Muhammad का ट्रेंड, जानें क्या है पूरा मामलाकानपुर से मुंबई पहुंचा I Love Muhammad का ट्रेंड, जानें क्या है पूरा मामलाकानपुर से मुंबई पहुंचा I Love Muhammad का ट्रेंड, जानें क्या है पूरा मामला देश I Love Muhammad Row know whole case
Read more »

'I Love Muhammad के नाम पर प्रदर्शन केवल पाखंड', बोले मुख्तार अब्बास नकवी'I Love Muhammad के नाम पर प्रदर्शन केवल पाखंड', बोले मुख्तार अब्बास नकवीपूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर पहुंचे और आई लव मोहम्मद विवाद पर कहा कि आस्था और अस्मिता को अराजकता का बंधक बनाने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन केवल पाखंड है. आजम खान के बसपा में जाने के सवाल पर नकवी ने कहा कि उनका सियासी वजूद समाजवादी पार्टी से जुड़ा है और उन्हें अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए.
Read more »

Baby, I Love You: Godman Chaitanyananda Accused Of Harassing Female Student, Making Sinister ThreatsBaby, I Love You: Godman Chaitanyananda Accused Of Harassing Female Student, Making Sinister ThreatsAccording to an FIR lodged by the institute’s management, several female students have come forward accusing Chaitanyananda of sustained harassment, manipulation, and intimidation.
Read more »

I Love Muhammad : ‘આઈ લવ મહંમદ’ વિવાદ શું છે, જેને કારણે છેક ગાંધીનગર સુધી હિંસા ભડકીI Love Muhammad : ‘આઈ લવ મહંમદ’ વિવાદ શું છે, જેને કારણે છેક ગાંધીનગર સુધી હિંસા ભડકીI Love Muhammad Row : છેલ્લા કેટલાક દિવસોથી, ઉત્તર પ્રદેશમાં આઈ લવ મોહમ્મદ ચળવળ ઉઠી છે. હવે, આ મુદ્દો આઈ લવ મોહમ્મદ થી આઈ લવ મહાદેવ સુધી પહોંચી ગયો છે. છેક ગુજરાત સુધી તેની આગ ભડકી છે
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:30:07