Israel Hamas War: इजरायल का खूनी इंतकाम.. 4 बंधक छुड़ाए और बिछा दी 210 फलस्तीनियों की लाशें

Israel Hamas War News

Israel Hamas War: इजरायल का खूनी इंतकाम.. 4 बंधक छुड़ाए और बिछा दी 210 फलस्तीनियों की लाशें
Gaza CampIsraeli HostagesHamas
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

Israel Hamas War News: इजराइल ने हमास के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से बंधकों को बचाने के लिए शनिवार को अपना सबसे बड़ा अभियान चलाया. मध्य गाजा में भीषण लड़ाई के बीच अपहर्ताओं के चंगुल से चार इजराइली लोगों को सकुशल मुक्त करा लिया.

इजराइल ने हमास के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से बंधकों को बचाने के लिए शनिवार को अपना सबसे बड़ा अभियान चलाया. मध्य गाजा में भीषण लड़ाई के बीच अपहर्ताओं के चंगुल से चार इजराइली लोगों को सकुशल मुक्त करा लिया.

खुले बाल, माथे पर बिंदी और चेहरे पर स्माइल... हल्के गुलाबी रंग के सूट में बला की खूबसूरत लगीं जान्हवी; कहीं किसी की नजर ना लगे'मस्तराम' वेब सीरीज की अभिनेत्री ने नो-मेकअप सेल्फी में दिखाया अपना चेहरा; फैंस बोले, दिमाग उड़ा देने..Photos: गद्दी के लिए पुतिन का 'परिवारवाद' वाला फॉर्मूला! दो बेटियों को बनाया भविष्य का 'हथियार'यूपी से कौन बनेगा मोदी का मंत्री, भोला सिंह-अनूप वाल्मीकि जैसे ये चौंकाने वाले चेहरे हमास ने दावा किया है कि इजरायल के हमले में बच्चों सहित 210 फलस्तीनी मारे गए हैं. मुक्त कराए गए लोगों का फलस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास ने सात अक्टूबर को किए गए हमले के दौरान अपहरण कर लिया था. इजराइली सेना ने कहा कि उसने दिन के दौरान चलाए गए अभियान में नुसीरात में एक जटिल अभियान में नोआ अर्गामानी , अल्मोग मीर , एंड्री कोज़लोव और श्लोमी जिव को मुक्त करा लिया. इसने कहा कि बंधकों को नुसीरात के मध्य में स्थित दो अलग-अलग स्थानों से बचाया गया और वे सभी ठीक हैं. इजराइली सेना ने कहा कि जिन चार बंधकों को छुड़ाया गया उन्हें हेलीकॉप्टर से चिकित्सीय जांच के लिए ले जाया गया और वे 246 दिन तक अपहर्ताओं के चंगुल में रहने के बाद अपने प्रियजनों से मिल पाए. अर्गामानी का तीन अन्य लोगों की तरह ही एक संगीत समारोह से अपहरण कर लिया गया था. उनके अपहरण का वीडियो सबसे पहले आए विभिन्न वीडियो में शामिल था. इस वीडियो में वह एक मोटरसाइकिल पर दो लोगों के बीच बैठी दिखी थीं जिसमें वह ‘‘मुझे मत मारो’’ चिल्लाते हुए सुनाई दी थीं. उनकी मां लियोरा को चौथे चरण का ब्रेन कैंसर है और अप्रैल में उन्होंने एक वीडियो जारी कर मरने से पहले अपनी बेटी को देखने की अपील की थी. खुशी से लबरेज अर्गामानी ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की. सरकार द्वारा जारी किए गए एक वीडियो संदेश में वह उनसे यह कहती सुनाई देती हैं कि वह 'बहुत खुश' हैं और इतने लंबे समय से उन्हें हिब्रू भाषा सुनने को नहीं मिली. इस बीच, नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि इजराइल आतंकवाद के सामने झुकता नहीं है और सभी बंधकों को मुक्त कराए जाने तक लड़ाई जारी रहेगी. इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा, ‘‘अभियान साहसिक था. शानदार ढंग से इसकी योजना बनाई गई और असाधारण तरीके से इसे अंजाम दिया गया.’’ इस बीच, अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि एक अमेरिकी इकाई ने बंधकों का पता लगाने और उन्हें छुड़ाने की पूरी प्रक्रिया में सलाह एवं सहायता प्रदान की. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मध्य गाजा में जिस जगह से बंधकों को बचाया गया वहां शनिवार को भीषण लड़ाई हुई और बच्चों सहित कम से कम 210 फलस्तीनी मारे गए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Gaza Camp Israeli Hostages Hamas

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Israel US Conflict: नेतन्याहू और बाइडन के बीच रिश्तों में क्यों आई खटास? अमेरिका ने दे दी हथियार सप्लाई रोकने की धमकीIsrael Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध में अब इजरायल को अपने मित्र राष्ट्र से ही चुनौती मिल रही है।
Read more »

संयुक्त राष्ट्र महासभा में गुस्साए इजरायली दूत ने फाड़ दी UN चार्टर की कॉपी, भारत ने भी नहीं दिया दोस्त का साथIsrael Hamas War: इजरायल हमास युद्ध के संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन की पूर्ण सदस्यता पर वोटिंग हुई थी। इस दौरान इजरायली दूत ने यूएन चार्टर की कॉपी ही फाड़ डाली।
Read more »

Israel Hamas War: हमास का दावा इज़राइली सैनिकों को बंधक बनाया, इजरायल ने दिया जवाबIsrael Hamas War: हमास का दावा इज़राइली सैनिकों को बंधक बनाया, इजरायल ने दिया जवाबइजराइल से जारी जंग के बीच हमास ने दावा किया है कि उसने कई इजराइली सैनिकों को बंधक बना लिया है. शनिवार को हमास की अल-कासिम ब्रिगेड के प्रवक्ता ने दावा किया है . दूसरी तरफ, इजराइल ने हमास के दावों को खारिज कर दिया है.
Read more »

Gaza War: इंटरनेशनल कोर्ट में इजरायल के लिए एक और मुश्किल, मीडिया निगरानी संस्था ने इस मामले में दर्ज कराई शिकायतGaza War: इंटरनेशनल कोर्ट में इजरायल के लिए एक और मुश्किल, मीडिया निगरानी संस्था ने इस मामले में दर्ज कराई शिकायतIsrael Hamas War: न्यूयॉर्क स्थित पत्रकारों की सुरक्षा समिति (Committee to Protect Journalists) का कहना है कि गाजा युद्ध के दौरान कम से कम 107 पत्रकार और मीडियाकर्मी मारे गए हैं.
Read more »

UN सुरक्षा परिषद में आज राफा पर आपातकालीन बैठक, जानें बेंजामिन नेतन्याहू को किस बात का अफसोसHamas Israel War: इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग छेड़ दी है। कई लोगों की मौत के बाद अब इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अफसोस जताया है।
Read more »

इजरायल ने अपने चार बंधक बचाए लेकिन ले ली 210 फिलिस्तीनियों की जान, रिपोर्ट में दावाइजरायल ने अपने चार बंधक बचाए लेकिन ले ली 210 फिलिस्तीनियों की जान, रिपोर्ट में दावाइजरायली सेना ने शनिवार को सेंट्रल गाजा के नुसेरात में रेड की थी. इस दौरान उन्होंने चार बंधकों को रेस्क्यू किया. इस ऑपरेशन के दौरान इजरायली सेना ने गाजा में 210 लोगों की लाशें बिछा दीं, जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे. इजरायली सेना का कहना है कि रेड के दौरान उनपर गोलीबारी की गई थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:42:18