Israel Attacks On Iran: क्या है इजरायल का ऑपरेशन राइजिंग लायन? ईरान के खिलाफ नेतन्याहू ने क्यों छेड़ी जंग; पढ़ें सबकुछ

Israel Attacks Iran News

Israel Attacks On Iran: क्या है इजरायल का ऑपरेशन राइजिंग लायन? ईरान के खिलाफ नेतन्याहू ने क्यों छेड़ी जंग; पढ़ें सबकुछ
Iran Nuclear SitesOperation Rising LionMohammad Bagheri
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 46 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 53%

Israel attacks Iran इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला किया जिसमें ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी और एक परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। इजरायल को आशंका थी कि ईरान परमाणु बम बनाने के करीब था और इजरायल को खत्म करना चाहता था। इजरायल ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन राइजिंग लायन नाम दिया है और कहा कि यह आत्मरक्षा के लिए जरूरी...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले किए। यह हमला गुरुवार रात को हुआ। इस हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी और एक प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। इस हमले में ईरान के Revolutionary Guards के चीफ कमांडर हुसैन सलामी की भी मौत हो गई है। ईरान की मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। इजरायल को आशंका थी कि ईरान उस पर जल्द ही हमला करने वाला है। इजरायली अधिकारियों ने दावा किया कि ईरान परमाणु बम बनाने के बेहद करीब पहुंच गया था। उसके पास कुछ ही दिनों में 15 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री उपलब्ध थी। ईरान का उद्देश्य इजरायल को खत्म करना है: नेतन्याहू इजरायल ने इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' नाम दिया है। इजरायल ने दावा किया है कि ईरान का उद्देश्य उसके देश के अस्तित्व को खत्म करना है। इजरायल ने अपनी रक्षा के लिए यह कार्रवाई की है। हमले के बाद इजरायल के सैन्य प्रमुख ने कहा कि देश अपनी सभी सीमाओं पर पूरी तरह से तैयार है। वहीं, इजरायल ने अपने दुश्मनों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, हम सभी सीमाओं पर तैयार हैं। मैं चेतावनी देता हूं कि जो कोई भी हमें चुनौती देने की कोशिश करेगा, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं, इस कार्रवाई के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि जब तक इजरायल अपना मिशन पूरा नहीं कर लेता तब तक कार्रवाई जारी रहेगी। #WATCH | Israel Prime Minister Benjamin Netanyahu says, Moments ago, Israel launched Operation Rising Lion , a targeted military operation to roll back the Iranian threat to Israel's very survival.

This operation will continue for as many days as it takes to remove this… pic.twitter.com/hY3kEfTYZ3— ANI June 13, 2025 ईरान के परमाणु ठिकानों पर IDF ने किया हमला द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, ईरान के इस्फहान के नतांज शहर में विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। यह एक परमाणु स्थल है। इस स्थान पर भारी तादाद में यूरेनियम के भंडार हैं। इस कार्रवाई से हमारा कोई लेना-देना नहीं: अमेरिका दूसरी ओर अमेरिका का कहना है कि इन हमलों ने उसका हाथ नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान पर इजरायली हमले के बाद एक बयान में कहा,आज रात, इजरायल ने ईरान के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की। हम ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल नहीं हैं और हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में अमेरिकी सेना की सुरक्षा करना है। इजरायल ने हमें सलाह दी कि उसका मानना है कि यह कार्रवाई उसकी आत्मरक्षा के लिए जरूरी थी। यह भी पढ़ें: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, राजधानी तेहरान में जोरदार धमाके, ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ के मारे जाने की खबर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Iran Nuclear Sites Operation Rising Lion Mohammad Bagheri Israeli Military Operation Benjamin Netanyahu Israel-Iran Conflict Iran Nuclear Program Middle East Tensions Israeli Self-Defense

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DNA: क्यों भारत के रफाल से चिढ़ते हैं अमेरिका और पश्चिमी देश? सामने आ गई खीज की असली वजहDNA: क्यों भारत के रफाल से चिढ़ते हैं अमेरिका और पश्चिमी देश? सामने आ गई खीज की असली वजहRafale Power: ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान का हाल क्या किया, ये तो सबूत के साथ दुनिया ने देखा लिया है.
Read more »

Israel Gaza War: गाज़ा में इज़रायल के नए ऑपरेशन का मकसद क्या?Israel Gaza War: गाज़ा में इज़रायल के नए ऑपरेशन का मकसद क्या?Israel Gaza War News: पूरी तरह से खंडहर हो चुके गाज़ा में इज़रायल के नए ऑपरेशन का मकसद क्या? अब लोगों को कहां खदेड़ना चाहता है इज़रायल? 
Read more »

इजरायल पूरे गाजा पर कब्जा करने निकला! पश्चिमी देशों ने दी प्रतिबंध की धमकी- क्या नेतन्याहू मजबूर हैं?इजरायल पूरे गाजा पर कब्जा करने निकला! पश्चिमी देशों ने दी प्रतिबंध की धमकी- क्या नेतन्याहू मजबूर हैं?Israel Gaza War: गाज़ा में इज़रायल के नए ऑपरेशन का मकसद क्या? | NDTV Duniya
Read more »

फ्रांस ने आतंकवाद के खिलाफ जंग में किया भारत का समर्थन, ऑपरेशन सिंदूर को बताया जायजफ्रांस ने आतंकवाद के खिलाफ जंग में किया भारत का समर्थन, ऑपरेशन सिंदूर को बताया जायजफ्रांसीसी सीनेट प्रतिनिधिमंडल ने पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ एकजुटता जताई. शशि थरूर और रविशंकर प्रसाद ने बैठक में भाग लिया. फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का समर्थन किया.
Read more »

चुपचाप युद्धविराम समझौते को कर ले स्वीकार, नहीं तो..., इजरायल की इस धमकी पर घुटने टेक देगा हमास?चुपचाप युद्धविराम समझौते को कर ले स्वीकार, नहीं तो..., इजरायल की इस धमकी पर घुटने टेक देगा हमास?Israel Hamas Ceasefire: इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने हमास को अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ द्वारा पेश किए गए समझौते को स्वीकार करने की चेतावनी दी है.
Read more »

इजरायली अटैक में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड चीफ हुसैन सलामी की भी मौत, कई बड़े मिलिट्री अफसर बने निशानाइजरायली अटैक में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड चीफ हुसैन सलामी की भी मौत, कई बड़े मिलिट्री अफसर बने निशानाइजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है. इस हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड चीफ हुसैन सलामी की मौत हो गई है. इजरायल ने ईरान पर अटैक को 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' का नाम दिया है. हमले के बाद इजरायल ने देशभर में इमरजेंसी घोषित कर दी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:41:01