82 Palestinians killed in Israel Attack amid Israel-Hamas War विदेश Israel-Hamas War: इस्राइल के हमलों में 82 लोगों की मौत, भूख-प्यास से तड़प रहे हैं 20 लाख फलस्तीनी
Israel -Hamas War: इस्राइल और हमास के बीच जारी हमलों में फिर से तेजी आ गई है. गाजा में बुधवार को भी हमले हुए हैं. गाजा में बुधवार को हुए हमलों में 82 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में दर्जनों बच्चें और महिलाएं शामिल हैं.
लंबे वक्त से युद्ध की मार झेल रहे फलस्तीनियों को बुधवार को भी पेयजल, दवाईयां और खाद्य सामाग्री नहीं मिस पाई. Advertismentराहत सामाग्री अब भी बंद इंटरनेशनल प्रेशर के बाद सोमवार और मंगलवार को इस्राइल ने कुछ ट्रक सामाग्री गाजा में भेजे थे. लेकिन अब तक उनका वितरण नहीं हो पाया है. संयुक्त राष्ट्र ने हालातों पर चिंता जाहिर की है. इस्राइल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Israel-Gaza War: गाजा में अब तक का सबसे बड़ा हमला, इस्राइली सेना के अटैक में मारे गए 151 फलस्तीनी गाजा में दो मार्च से ही आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति रुकी हुई है. खास बात है कि सीमा पर हजारों ट्रक खड़े हैं, जिनमें राहत सामाग्री भरी हुई है. इस्राइली सरकार ने जब इंटरनेशनल प्रेशर में दो दिन राहत सामाग्री की आपूर्ति शुरू की तो इस्राइली लोगों ने इसका विरोध किया. इस्राइली लोगों का कहना है कि इस्राइली बंधकों की रिहाई के बाद ही गाजा में राहत सामाग्री की आपूर्ति की जाए. वर्तमान में 20 लाख से अधिक लोग भूख और प्यास से परेशान हैं. इस्राइल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- गाजा में रिजॉर्ट सिटी बनाएगा US: डोनाल्ड ट्रंप बोले-ये पर्यटन-रोजगार का केंद्र बनेगा, इस्राइल ने फैसले को सराहा वेस्ट बैंक में राजनयिकों के दल पर फायरिंग बता दें, अंतरराष्ट्रीय राजनयिकों का दल इन दिनों वेस्ट बैंक के दौरे पर है. इस दौरान, बुधवार को दल इस्राइली सेना की फायरिंग की चपेट में आते-आते बचा. दल में यूरोपीय और पश्चिमी देशों के 20 राजनयिक शामिल हैं. दल वेस्ट बैंक में मानवाधिकारों की स्थिति को देखने के लिए आया है. फायरिंग की घटना के बाज दल ने कहा कि हम में से कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है. इस्राइली सैनिकों ने बताया कि दल के सदस्य निर्धारित रूट से इतर हो रहे थे. दल को खतरे की चेतावनी देने के लिए ही फायरिंग की गई थी. फ्रांस, जर्मनी, इटली सहित कई देशों ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है. इन देशों ने इस्राइल के राजदूतों को तलब किया है. इस्राइल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- World most Dangerous Country: इस्राइल-यूक्रेन सहित ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक देश, यहां घूमने जाना खतरे से खाली नहीं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यमन की राजधानी पर अमेरिकी हवाई हमलों में आठ लोगों की मौतयमन की राजधानी पर अमेरिकी हवाई हमलों में आठ लोगों की मौत
Read more »
पहलगाम: टूरिस्ट और स्थानीय लोग हमले के एक हफ़्ते बाद क्या कह रहे हैं?पहलगाम हमले के बाद इलाक़े में पर्यटकों की संख्या में काफ़ी कमी आ गई है लेकिन जो सैलानी पहुंच रहे हैं वो स्थानीय लोगों की तारीफ़ कर रहे हैं.
Read more »
Israel-Hamas War: गाजा में इजरायल ने की जबरदस्त एयर स्ट्राइक, 16 की मौत, भूख से तड़प रहे हैं लोगIsrael-Hamas War: एक तरफ जहां गाजा और हमास के बीच संघर्ष विराम की कोशिशें की जा रही हैं. वहीं दूसरी तरफ इजरायली सेना ने गाजा में एक शेल्टर स्कूल पर जबरदस्त हमला किया है. इसमें 16 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं.
Read more »
गाजा में इस्राएल के ताजा हमलों में कम से कम 75 लोगों की मौतगाजा में शनिवार की रात हुए इस्राएली हमलों में अब तक कम से कम 75 लोगों की मौत की खबर है. इस्राएल का कहना है कि हमास पर दबाव बढ़ाने के लिए वह अपनी कार्रवाई में तेजी ला रहा है.
Read more »
Israel-Gaza War: गाजा में अब तक का सबसे बड़ा हमला, इस्राइली सेना के अटैक में मारे गए 151 फलस्तीनीIsrael biggest Attack on Gaza so far 151 killed Israel-Gaza War: इस्राइल ने गाजा में किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 151 फलस्तीनी लोगों की मौत विदेश
Read more »
Israel-Gaza War: गाजा में इजरायली हमले लगातार जारी, 20 लाख फलस्तीनी भूख-प्यास से बेहाल, हमलों में 82 मरेआतंकवाद के मुद्दे पर भारत की नीति को स्पष्ट करने और पाक का आतंकी चेहरा बेनकाब करते हुए आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने के लिए दो सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जापान और यूएई के लिए रवाना हुए। यह दल वहां के सांसदों सरकारी प्रतिनिधियों थिंक टैंकों व प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात करेंगे और ऑपरेशन सिंदूर की जरूरत के बारे में उन्हें जानकारी...
Read more »
