Ishan Kishan hitting 2 sixes back to back: बुची बाबू टूर्नामेंट में बैक टू बैक 2 छक्के लगाते हुए ईशान किशन ने झारखंड की टीम को जीत दिला दी है. यहां पहली पारी में उन्होंने जमाया था, जबकि दूसरी पारी में 41 रन बनाकर नाबाद रहे.
Ishan Kishan Sealed The Game With Two Powerful Sixes: ईशान किशन ने मैदान में वापसी करते हुए ही धमाल मचा दिया है. बुची बाबू टूर्नामेंट का एक रोमांचक मुकाबला झारखंड और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया. यहां झारखंड की टीम 2 विकेट शेष रहते किशन के विजयी छक्के से जीत हासिल करने में कामयाब हुई है.
मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले की पहली पारी में शतक जमाने वाले ईशान किशन दूसरी पारी में भी जमकर चले. दूसरी पारी में उन्होंने अपनी टीम के लिए 58 गेंदों का सामना किया. इस बीच 41 रन बनाकर नाबाद रहे. किशन के इस पारी की जो खास बात रही. वह यह थी कि दूसरी तरफ से जहां अन्य बल्लेबाज विफल साबित हो रहे थे. वहीं एक छोर पर वह जमे रहे और अपनी टीम को बैक टू बैक 2 छक्के से जीत दिलाकर ही वापस लौटे.एक समय जीत के लिए संघर्ष कर रही थी झारखंडमध्य प्रदेश की तरफ से मिले 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पर झारखंड की टीम 135 रन के कुल योग पर अपने 6 बल्लेबाजों को खोकर जीत के लिए संघर्ष कर रही थी. मगर दूसरे छोर पर खड़े ईशान किशन बिल्कुल शांत थे और स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे थे. झारखंड के 163 तक के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते 2 और बल्लेबाज आउट हो गए. इसके बाद मौके की गंभीरता को देखते हुए किशन ने गियर चेंज किया और देखते ही देखते 2 छक्के लगाकर धोनी की स्टाइल में मैच को समाप्त कर दिया. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});Ishan Kishan - the hero of Jharkhand !!!- Jharkhand needed 12 with 2 wickets in hands, captain smashed 6,0,6 to seal the game. pic.twitter.com/3uTqFF1KI2— Mufaddal Vohra August 18, 2024किशन ने मध्य प्रदेश के सबसे सफल गेंदबाज को बनाया निशाना आपको जानकर हैरानी होगी कि आखिर में ईशान किशन ने जिस गेंदबाज को निशाना बनाते हुए बैक टू बैक 2 छक्के लगाए. वह मध्य प्रदेश के सबसे सफल गेंदबाज आकाश राजावत थे. राजावत दूसरी पारी में पहले ही चार विकेट झटक चुके थे. इसके बावजूद किशन ने उनके खिलाफ शाहस दिखाया और बैक टू बैक 2 छक्के लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी.किशन ने पेश की मजबूत दावेदारीबुची बाबू टूर्नामेंट में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ ही ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी मजबूत दावेदारी भी पेश की है. आगामी सीरीज के लिए जल्द ही बीसीसीआई की चयन समिति भारतीय टीम का ऐलान करने वाली है. यह भी पढ़ें- ''मैदान में कोई भी शख्स धोनी को छू नहीं सकता'', एन श्रीनिवासन ने बताई वर्ल्ड कप 2011 की अनसुनी कहानी, VIDEO
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एटेरो ने डायरेक्ट टू कंज्यूमर सेगमेंट में कदम रखा, 'सेलस्मार्ट' ई-वेस्ट कंज्यूमर टेक-बैक प्लेटफॉर्म किया लॉन्चएटेरो ने डायरेक्ट टू कंज्यूमर सेगमेंट में कदम रखा, 'सेलस्मार्ट' ई-वेस्ट कंज्यूमर टेक-बैक प्लेटफॉर्म किया लॉन्च
Read more »
MS Dhoni: धोनी का वो बाहुबली वनडे रिकॉर्ड जिसे 19 सालों में नहीं तोड़ पाया विश्व क्रिकेट का कोई भी बल्लेबाज़MS Dhoni ODI Record: धोनी के ऐतिहासिक पारी ने भारत को श्रीलंका के खिलाफ 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 46.1 ओवर में जीत दिलाई थी.
Read more »
भारतीय टीम से बाहर चल रहे Ishan Kishan के बल्ले ने उगली आग, प्रमुख टूर्नामेंट में जड़ दिया तूफानी शतकभारतीय टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन ने बूची बाबू इन्विटेशनल टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश के खिलाफ शुरुआती मैच में झारखंड के लिए तूफानी शतक जमाया। किशन ने अपनी पारी के दौरान 9 छक्के जमाए। ईशान किशन की पारी के दम पर झारखंड की टीम मध्यप्रदेश के पहली पारी के स्कोर को पार करने में कामयाब हुई। किशन अपनी टीम के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे...
Read more »
Watch: इशान किशन ने की धमाकेदार वापसी, इस यूनीक स्टाइल में बनाया शतक, तो सोशल मीडिया पर गूंज उठी आवाजIshan Kishan's blistering inning: अब जबकि दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट शुरू होगा, तो यह पारी इशान को खासा कॉन्फिडेंस प्रदान करेगी
Read more »
'लेफ्टी विकेटकीपर को निश्चित तौर पर...", इशान किशन को बीसीसीआई सचिव ने दी यह सख्त वॉर्निंगIshan Kishan: इशान किशन ने हाल ही में बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में 86 गेंदों पर शतक जड़कर शानदार वापसी की
Read more »
Video: ईशान किशन ने छक्के से दिलाई जीत, बनाए 155 रन, पहली पारी में शतक दूसरी में लौटे नॉट आउटबुची बाबू टूर्नामेंट में ईशान किशन ने शानदार खेल दिखाते हुए झारखंड को मध्य प्रदेश के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाई. पहली पारी में इस बैटर ने 114 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में नाबाद 41 रन की पारी खेली.
Read more »
