Iran-US War: युद्ध की वजह से अमेरिका में भी महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कीमतों में हुआ इतने प्रतिशत का इजाफा

Middle East Tension News

Iran-US War: युद्ध की वजह से अमेरिका में भी महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कीमतों में हुआ इतने प्रतिशत का इजाफा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 152 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

Iran-US War: युद्ध की वजह से अमेरिका में भी महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कीमतों में हुआ इतने प्रतिशत का इजाफा Petrol Diesel Prices rise in US amid War with Iran विदेश

"Iran-US War: ईरान-अमेरिका और इस्राइल के बीच जारी युद्ध के बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही जीत का ऐलान कर सकते हैं. हालांकि, अंतिम परिणाम इसी बात पर निर्भर होगा कि ईरान आगे क्या करेगा.

अमेरिका के वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, ईरान अगर लड़ाई जारी रखता है, जहाजों पर हमले करता है या फिर जवाबी कार्रवाई करता है तो युद्ध असल में खत्म नहीं होगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की नौसेना का बड़ा हिस्सा बर्बाद कर दिया गया है. ईरानी की कई मिसाइलें खत्म हो गई हैं और ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई टॉप लीडर्स मारे जा चुके हैं.Advertisment तमाम सफलताओं के बाद ईरान में ट्रंप के वे राजनीतिक मकसद पूरे नहीं हो पाए, जिनके बारे में उन्होंने कई बार बात की थी. अभी भी ईरान में पुराना शासन ही कायम है. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करके वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मचा दी है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान अब भी खेल पलटने का मादा रखता है. अमेरिका में भी दिखने लगा है युद्ध का असर युद्ध की वजह से अब अमेरिका में भी ट्रंप के खिलाफ माहौल बनता नजर आ रहा है. ट्रंप की खुद की पार्टी के नेता उन्हें युद्ध खत्म करके अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने की बात कर रहे हैं. बता दें, अमेरिका में इस साल के अंत में मिडटर्म चुनाव होने वाले हैं. युद्ध का असर अब अमेरिका में भी दिखने लगा है. युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका में भी पेट्रोल की कीमतों में 25 फीसद की बढ़ोतरी होने वाली है. खाद किसानों के लिए महंगी हो गई है और अमेरिकी सैनिकों की मौत का आंकड़ा भी 13 हो चुका है. अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Iran-US War: सऊदी अरब में खड़े पांच अमेरिकी विमान क्षतिग्रस्त, ईरान के मिसाइल हमलों में US को हुआ नुकसान तेल की बढ़ती कीमतें अकेले नहीं रोक सकते ट्रम्प होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर हमला करके ईरान ने दिखा दिया है कि अगर अमेरिका अकेले युद्ध रोकता भी है तो तेल की कीमतों में कमी आ जाए ये जरूरी नहीं है. ईरान के हमलों ने खाड़ी के उन देशों के समक्ष एक चुनौती पैदा कर दी है, जो लंबे वक्त से अमेरिका के सहयोगी रहे हैं और वहां अमेरिका के सैन्य ठिकानों मौजूद हैं. तमाम उथल-पुथल के बीच ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि युद्ध पर उनका पूरा कंट्रोल है. उनका साफ कहना है कि युद्ध तब खत्म हो जाएगा, जब उन्हें लगेगा कि इसे खत्म करने का वक्त आ गया है. और तेजी से परमाणु हथियार बना सकता है ईरान एक्सपर्ट्स का कहना है कि युद्ध जीतना और किसी देश के खतरे को लंबे वक्त के लिए खत्म करना दो अलग-अलग बात है. कुछ देशों को ये भी डर है कि युद्ध के बाद ईरान में कट्टरपंथी ताकतें और मजबूत हो सकती हैं. ऐसे में ईरान परमाणु हथियार बनाने के लिए ज्यादा तेजी से आगे बढ़ सकता है. अब भी ईरान के पास 440 किलो समृद्ध यूरेनियम मौजूद है. अमेरिका और उसके सहयोगी देश इसे एक बड़ा खतरा मानते हैं. अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: इस्राइली सेना ने लेबनान में मचाया हाहाकार, 83 बच्चों सहित 400 लोगों की हुई मौत, IDF ने दी ये चेतावनी मलबे ने गैस टैंकरों को ढंका ईरान के लिए यूरेनियम एक प्रकार की रणनीतिक ताकत भी है, जिससे वह अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बीच खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश कर सकता है. जून में अमेरिका के हमलों के बाद परमाणु ठिकानों पर गिरे मलबे ने इन गैस के टेंकरों को ढंक लिया है. अब तक ये भी साफ नहीं है कि ईरानी वैज्ञानिक इस यूरेनियम गैस को किसी अस्थायी परमाणु हथियार और रेडियो एक्टिव बम में बदल सकते हैं या फिर नहीं. अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: बाल-बाल बचे ईरान के नए सुप्रीम लीडर खामेनेई, अमेरिकी-इस्राइली हमले में हो गए घायल; यहां पर लगी चोट "

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ईरान जंग में बड़ा अपडेट, तेहरान छोड़ रूस पहुंचे मोजतबा खामेनेई, उड़ाकर ले गए पुतिनईरान जंग में बड़ा अपडेट, तेहरान छोड़ रूस पहुंचे मोजतबा खामेनेई, उड़ाकर ले गए पुतिनRussia Role in Iran-US War: ईरान-अमेरिका के बीच जबसे युद्ध बढ़ा है, तब से कई देश में इसमें न चाहते हुए भी शामिल हो रहे हैं. शुरू से ही ईरान के हक में खड़े रहे रूस को लेकर बड़ी खबर ये आ रही है कि उसने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई के रक्षक की भूमिका निभानी शुरू कर दी है. मिसाइलों और गोलों के बीच से रूस उन्हें निकालकर अपने घर ले गया है.
Read more »

Iran Isarel US War: ईरान की रणनीति को लेकर War Zone से रिपोर्टर का बड़ा खुलासाIran Isarel US War: ईरान की रणनीति को लेकर War Zone से रिपोर्टर का बड़ा खुलासान्यूज नेशन के वरिष्ठ संवाददाता ग्राउंड जीरो से युद्ध के हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. उनका कहना है कि ईरान को घेरकर उस पर हमला करने की जो पूरी कवायद है वो अब तक सफल नहीं हो सकी है.
Read more »

‘घर में रसोई गैस खत्म, इंडक्शन भी नहीं मिल रहा’: 400 से 500% बढ़ी डिमांड, चीन से 45 दिन में आएगा कच्चा माल‘घर में रसोई गैस खत्म, इंडक्शन भी नहीं मिल रहा’: 400 से 500% बढ़ी डिमांड, चीन से 45 दिन में आएगा कच्चा मालLPG gas shortage induction stoves demand; Middle East Import Dependency |US Israel & Iran War
Read more »

Iran-US War: होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, ट्रंप की पहल पर कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियानIran-US War: होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, ट्रंप की पहल पर कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियानपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट के बीच चीन ने सभी देशों से तुरंत सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील की है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका के
Read more »

ईरान युद्ध में लुटा अमेरिका, रूस की चांदी ही चांदी, पुतिन तो नोट गिनते नहीं थक रहेईरान युद्ध में लुटा अमेरिका, रूस की चांदी ही चांदी, पुतिन तो नोट गिनते नहीं थक रहेRussia Benefits From Iran-US War: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच खाड़ी देशों से लेकर दक्षिण एशिया और यूरोप तक के देश मुश्किल में पड़े हुए हैं. हालांकि इस बीच अगर कोई सुकून की नींद सो रहा है, तो वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैं. डोनाल्ड ट्रंप के ईरान में उलझने से आखिर फायदा भी तो सबसे ज्यादा उन्हीं का हो रहा है.
Read more »

ईरान युद्ध में फंसा अमेरिका, कोई तो कराओ सीजफायर! ट्रंप के 'चाणक्य' की भी नहीं चल रही, अड़ा तेहरानईरान युद्ध में फंसा अमेरिका, कोई तो कराओ सीजफायर! ट्रंप के 'चाणक्य' की भी नहीं चल रही, अड़ा तेहरानIran-US War Ceasefire: ईरान-अमेरिका युद्ध जितना आसान लग रहा था, उतना है नहीं. स्थिति ये है कि अब मिसाइलों और ड्रोन के हमलों से थक चुका अमेरिका कहीं न कहीं सीजफायर की राह देख रहा है लेकिन ईरान इसके लिए तैयार नहीं है. ईरान का सीधा ऐलान है कि युद्ध में मर जाएंगे लेकिन झुकेंगे नहीं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:42:08