Iran-Israel Conflict: ईरान और इजरायल की जंग हुई तो भारत पर क्या असर पड़ेगा?

Iran-Israel War News

Iran-Israel Conflict: ईरान और इजरायल की जंग हुई तो भारत पर क्या असर पड़ेगा?
'Operation True Promise'Israel-Iran Tensions LIVE UpdatesIran-Israel Conflict
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 226 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 63%

Israel Iran War Live: इजरायल और ईरान (Israel Iran War) के बीच संभावित युद्ध और दुनिया के अन्य देशों के स्टैंड को लेकर यह सवाल उठा रहा है कि अगर युद्ध छिड़ा तो भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा.

Israel Iran War Live: इजरायल और ईरान के बीच संभावित युद्ध और दुनिया के अन्य देशों के स्टैंड को लेकर यह सवाल उठा रहा है कि अगर युद्ध छिड़ा तो भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा.UPSC CSE Pre 2024: परीक्षा की तैयारी के लिए ऐसी रखें 2 महीने की स्ट्रेटजी, स्ट्रेस से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्सAaj ka Rashifal 14 April 2024: कर्क वालों को मिलेगा कलीग्स का सपोर्ट, सिंह वालों का हो सकता है प्रमोशन, पढ़ें रविवार का राशिफलKriti Sanon: टी-शर्ट ड्रेस, लॉन्ग बूट्स.

..जोरदार स्टाइल में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पहुंची कृति सेनन; Photos वायरलकिचन की दीवारों में लग गए हैं तेल के जिद्दी दाग, इन टिप्स से आसान हो जाएगा काम Iran Israel war news: ईरान-इजरायल के बीच तनाव बढ़ने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है. MEA के बयान के मुताबिक भारत, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती दुश्मनी चिंतित हैं. इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है. हम तत्काल तनाव कम करने, संयम बरतने, और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान करते हैं. अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर दोनों देशों के बीच जंग छिड़ गई तो भारत पर कितना असर पड़ेगा.भारत ने दक्षिण एशिया में अपने हितों को ध्यान में रखते हुए ईरान में बहुत बड़ा निवेश किया है. ईरान के साथ भारत के अपने हित हैं तो इजरायल के साथ भारत की अलग ट्यूनिंग हैं. इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को लेकर भारत का रुख वैसे तो शांति वाला है. लेकिन ईरान-इजरायल तनाव की वजह से भारत के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच सकती हैं. इजरायल, भारत का पुराना सहयोगी रहा है. खासकर रक्षा और तकनीक से जुड़े क्षेत्र में वो भारत का मददगार है. वहीं क्षेत्रीय सुरक्षा के हिसाब से भारत के इरान से अपने हित हैं.ईरान-इजरायल के बीच बढ़े तनाव के बीच भारत का पहला मकसद इजरायल की शिप में मौजूद अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालना है. जो ईरान की कैद में है. ईरान की सरकारी मीडिया IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बीती रात होर्मुज़ स्ट्रेट में इजरायली-लिंक्ड मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया. इस कंटेनर शिप का नाम MSC Aries है जो संयुक्त अरब अमीरात और ईरान के बीच हॉर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़र रहा था. जब इस जहाज़ पर कब्ज़ा कर लिया गया. इसमें 17 भारतीय नागरिक सवार थे. रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ा था तो भारत ने दोनों देशों से अपने लोग बुलाए थे. अब ईरान-इजरायल की जंग छिड़ी तो एक बार फिर भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने का ऑपरेशन चलाना पड़ेगा. आपको बताते चलें कि इन दोनों ही देशों में भारत के लोग बहुत बड़ी तादाद में रहते हैं. इजरायल में 18500 प्रवासी भारतीय रहते हैं. वहीं ईरान में करीब 5000 भारतीय काम कर रहे हैं.अपने लोगों की सुरक्षा के अलावा भारत की दूसरी सबसे बड़ी चिंता की वजह दोनों देशों के साथ भारत के कारोबारी संबंध हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों से 2023-2024 में भारत का करीब 1.1 लाख करोड़ की बिजनेस डील हुई. इनमें से अकेले ईरान के साथ करीब 21 हजार करोड़ का कारोबार हुआ. भारत की चाय, कॉफी और चीनी से ईरान के लोगों के दिन की शुरुआत होती है. तो बदले में ईरान, भारत को पेट्रोलियम पदार्थ, मेवे, और एसाइक्लिक एल्कोहल समेत कई सामान निर्यात करता है. ईरान के चाबहार पोर्ट और इससे लगे चाबहार स्पेशल इंडस्ट्रियल जोन में भी भारत साझेदार है. वहीं भारत-इजरायल ट्रेड की बात करें तो कॉमर्स मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक 2023 में इजराइल के साथ भारत ने करीब 90 हजार करोड़ का बिजनेस फाइनल किया. वहीं समुद्री रूट जहां बीते दो सालों से ज्यादा तनाव हुआ है उस रूट से भारत का भी काफी सामान आता है. ऐसे में जंग छिड़ने से भारत के कारोबारी हित प्रभावित हो सकते हैं. सिंगापुर से लेकर यूरोप तक के कई ऑयल टैंकर और मालवाहत शिप के कार्गो में भारतीय स्टाफ अच्छी खासी तादाद में है. ऐसे में सप्लाई चेन प्रभावित होने के साथ भारत के कामगारों की सुरक्षा का संकट पैदा हो सकता है.2024 की बात करें तो भले ही इजराइल लक्षद्वीप के मुद्दे पर भारत के साथ दिख रहा है, ठीक उसी समय भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इसराइल के विरोधी माने जाने वाले ईरान के दौरे पर गए थे. जयशंकर ने 15 जनवरी 2024 को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाह्यान से मुलाक़ात की थी. इस दौरान चाबहार पोर्ट और समंदर में जहाज़ों पर बढ़े हमलों पर भी चर्चा हुई थी. भारत-ईरान की बात करें तो भारत ने ईरान में चाबहार पोर्ट विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है. ये भारत के लिहाज से बेहद अहम है.ईरान के इजराइल पर हमले करने से भारत को भी आर्थिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. दरअसल ईरान तेल उत्पादक देशों का तीसरा सबसे बड़ा ऑयल प्रोड्यूसर है. खाड़ी क्षेत्र में पहले ही कच्चे तेल की सप्लाई और प्रोडक्शन दोनों ही समस्या थी. अब ईरान और इजरायल के जंग में उलझने से कच्चे तेल के आयात-निर्यात पर असर पड़ेगा. जंग छिड़ने पर अमेरिका ईरान के तेल निर्यात पर भी बैन लगा सकता है जिससे हालात बेकाबू हो सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो दुनिया में तेल संकट चरम पर पहुंच जाएगा. एक दम से कच्चे तेल के दाम आसमान छूने लगेंगे. ठीक वैसा जैसा रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के दौरान देखने को मिला था.भारत भी ईरान से तेल मंगवाता है. संभव है कि इस तनाव का असर सोमवार को तब दिख सकता है जब कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल पर दिखाई दे सकते हैं. ऐसे में भारत समेत उन देशों को महंगा क्रूड ऑयल खरीदने पर मजबूर होना होगा जो अपनी जरुरत का 80 फीसदी से ज्यादा आयात करते हैं. भारत के तकनीकि विकास में इजरायल का भी अहम रोल है. दोनों देशों के बीच तकनीकि क्षेत्र में साथ काम करने पर सहमति है. इजरायल भारत को अपनी तकनीक का हस्तांतरण कर रहा है. वहीं इजरायल से भारत सुरक्षा उपकरण मंगाता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

'Operation True Promise' Israel-Iran Tensions LIVE Updates Iran-Israel Conflict Israel-Iran War Tension Iran–Israel Proxy Conflict Iran-Israel Tensions L इजरायल-ईरान टेंशन इजरायल ईरान प्रॉक्सी कॉन्फ्लिक्ट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इजरायल से जो टकराया, मिट्टी में मिलाया; हमास-हूती-हिजबुल्लाह को किया धुआं-धुआं, अब ईरान का नंबरइजरायल से जो टकराया, मिट्टी में मिलाया; हमास-हूती-हिजबुल्लाह को किया धुआं-धुआं, अब ईरान का नंबरIsrael war with Houthi Hezbollah iran: इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है. इसी बीच एक और देश से जंग की सुगबुगाहट होने लगी है. रविवार को पूरी दुनिया में इसी बात की चर्चा होती रही, क्या रविवार को ईरान इजरायल पर हमला करेगा. वहीं दूसरी तरफ इजरायल ने खुले तौर पर कह दिया, हम किसी भी जंग के लिए तैयार हैं.
Read more »

Israel Iran Tension: इजरायल-ईरान में होता है युद्ध तो कौन पड़ेगा भारी, जानें किसकी है कितनी ताकतIsrael Iran Tension: इजरायल-ईरान में होता है युद्ध तो कौन पड़ेगा भारी, जानें किसकी है कितनी ताकतIsrael Iran Tension: इजरायल-ईरान में टेंशन के चलते दुनियाभर में बवाल मचा है. अगर ईरान ने इजरायल पर अटैक किया तो तीसरी बड़ी जंग छिड़ सकती है. दुनिया दो धड़ों में बंट सकती है. अमेरिका युद्द की सूरत में इजरायल की रक्षा करने की कसम खा चुका है. दूसरी बड़ी महाशक्ति रूस ईरान के पक्ष में है.
Read more »

Israel Iran Tension: अगर इजरायल-ईरान के बीच छिड़ गई जंग तो कौन सा देश किसका देगा साथ?Israel Iran Tension: अगर इजरायल-ईरान के बीच छिड़ गई जंग तो कौन सा देश किसका देगा साथ?Israel Iran Tension News: ईरान-इजरायल के बीच हालात खराब हैं. भारत ने भी अपने नागरिकों को इन देशों में नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की है. ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि अगर इन दोनों देशों के बीच आज जंग हुई तो कौन सा देश किसके साथ होगा..? कौन सा देश इजरायल तो कौन ईरान की मदद करेगा..
Read more »

Iran Israel War: ईरान ने किया इजरायल पर हमला, दागी 200 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोनIran Israel War: ईरान ने किया इजरायल पर हमला, दागी 200 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोनIsrael Iran War: इजरायल और हमास के बीच पिछले छह महीनों से युद्ध जारी है इसी बीच ईरान ने इजरायल पर हमला कर दिया है. बताया जा रहा है कि ईरान ने 200 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन इजरायल पर दागे हैं.
Read more »

Iran Israel War News: ईरान-इजरायल हमले को लेकर अमेरिका ने बुलाई बैठकIran Israel War News: ईरान-इजरायल हमले को लेकर अमेरिका ने बुलाई बैठकIran Israel War News Update: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर पूरी दुनिया टेंशन में है. उत्तरी इजरायल में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:28:22