केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड CBDT ने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। धारा 139 के तहत वर्ष 2024-25 मूल्यांकन वर्ष 2025-26 के लिए ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दी गई है। यह फैसला करदाताओं को राहत देगा और उन्हें ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने के लिए अधिक समय...
नई दिल्ली। इनकम टैक्स भरने वालों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम डेट को बढ़ा दिया है। सीबीडीटी ने इसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 तक कर दी है। अभी तक ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 थी। यह फैसला करदाताओं को राहत देगा और उन्हें ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने के लिए अधिक समय मिलेगा। राजस्थान उच्च न्यायालय ने यह निर्देश भीलवाड़ा और जोधपुर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा दायर एक संयुक्त याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। दोनों टैक्स बार एसोसिएशनों ने राजस्थान उच्च न्यायालय में अलग-अलग याचिकाएँ दायर कर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तिथि बढ़ाने की माँग की थी। इन याचिकों पर अमल करते हुए हाई कोर्ट ने ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम डेट बढ़ाने का निर्देश दिया था। इनकम टैक्स ने अपने एक्स हैंडल के जरिए से इसकी जानकारी दी। विभाग ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने अधिनियम की धारा 139 की उपधारा के स्पष्टीकरण 2 के खंड में निर्दिष्ट करदाताओं के लिए पिछले वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की निर्दिष्ट तिथि को 30 सितंबर 2025 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 करने का निर्णय लिया है। The Central Board of Direct Taxes has decided to extend the specified date for filing various audit reports for the Previous Year 2024–25 , from 30th September 2025 to 31st October 2025, for assessees referred to in clause of Explanation 2 to… pic.
twitter.com/rGs7Vagw03— Income Tax India September 25, 2025 किसे दाखिल करनी होती है Income Tax Audit report निर्धारण वर्ष 2025-26 के लिए टैक्स ऑडिट की आवश्यकताएं धारा 44AB के अंतर्गत आती हैं और इन पर लागू होती हैं: - 1 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाले व्यवसाय । 50 लाख रुपये से अधिक की सकल प्राप्तियों वाले पेशेवर। अनुमानित कराधान के अंतर्गत आने वाले लोग, यदि वे निर्धारित से कम लाभ घोषित करते हैं, और उनकी आय मूल छूट सीमा से अधिक है। CBDT ने क्यों बढ़ाई Tax Audit report दाखिल करने की अंतिम तारीख? CBDT को चार्टर्ड अकाउंटेंट निकायों सहित विभिन्न व्यावसायिक संघों से अनुरोध प्राप्त हुए थे, जिनमें करदाताओं और व्यवसायियों द्वारा समय पर ऑडिट रिपोर्ट पूरी करने में आने वाली कठिनाइयों पर प्रकाश डाला गया था। कर निकाय के अनुसार, संगठनों ने देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के कारण उत्पन्न व्यवधानों सहित कई कारणों का हवाला दिया, जिससे सामान्य व्यावसायिक और व्यावसायिक गतिविधियाँ बाधित हुई हैं। यह मुद्दा उच्च न्यायालयों के समक्ष भी उठाया गया है। यह भी पढ़ें- New GST Rates: सावधान! इन 147 आइटम्स पर है 0 जीएसटी, कहीं दुकानदार वसूल तो नहीं रहा टैक्स; चेक करें फुल लिस्ट
Audit Report Filing 2024-25 Central Board Of Direct Taxes Income Tax Act Section 139 Taxpayers Audit Report Assessment Year 2025-26 Audit Report Extension Direct Tax Compliance
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
YouTube से कितना कमाते हैं सौरभ जोशी? भाऊ गैंग ने हल्द्वानी के ब्लॉगर से मांगी है 5 करोड़ की रंगदारीSaurabh Joshi Youtube Income: मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी को 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। इसके पीछे कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम सामने आ रहा है।
Read more »
GST पर सरकार का मास्टर स्ट्रोक, Tax कटौती से हर परिवार की होगी हजारों की सेविंगGST Cut Benefit: जीएसटी दर में बदलाव होने से एक परिवार की औसत बचत सालाना 50,000 रुपये तक होगी. अगर महीने की बात करें तो यह हर महीने करीब 5,000 रुपये की बचत होती है. यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी टैक्स कटौती को बचत उत्सव कहा है.
Read more »
Income Tax विभाग ने चेताया, ऐसी आमदनी पर 87A के तहत नहीं मिलेगी छूट; 31 दिसंबर तक चुकाएं बकायाSTCG: टैक्सपेयर्स ने शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन्स पर सेक्शन 87A की छूट ली है, यह गलत थी. विभाग ने ऐसी रिटर्न को गलत तरीके से प्रोसेस किया और छूट दे दी. अब विभाग ने ऐसे टैक्सपेयर्स से 31 दिसंबर 2025 तक बकाया टैक्स चुकाने के लिए कहा है.
Read more »
बंडू आंदेकरचं काही खरं नाही... मर्डर केसमध्ये थेट Income Tax डिपार्टमेंटची एन्ट्री; आता...Andekar Gang Income Tax Department: आंदेकर टोळी पुण्यातील नानापेठ परिसरातील गुंडांची टोळी आहे. टोळीचा म्होरक्या सूर्यकांत उर्फ बंडू आंदेकर (वय 70) आहे.
Read more »
राजस्थान सहित 3 राज्यों के 10 ठिकानों पर आयकर छापामारी: कोटा में मित्तल पिगमेंट फैक्ट्री मालिक और उनके दामा...राजस्थान सहित दिल्ली, कठुआ (जम्मू-कश्मीर) और नागपुर (महाराष्ट्र) में एक साथ 10 ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है। कोटा के इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मित्तल पिगमेंट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के अलावा तीन अन्य फैक्ट्री में भी सर्च चल रहा है।Rajasthan Kota Mittal Pigment Factory Income Tax (IT) Raid Update; राजस्थान सहित...
Read more »
राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश: टैक्स-ऑडिट डेडलाइन 31-अक्टूबर तक की: जोधपुर में जनहित याचिका पर सुनवाई, CBDT को ...पूरे देश में होगा असर, जनहित याचिका पर सुनवाई, केंद्र को नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश इनकम-टैक्स पोर्टल की खामियों से जुड़े मुद्दे को लेकर जोधपुर टैक्स बार एसोसिएशन की जनहित याचिका पर बुधवार को राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें जस्टिस डॉ.
Read more »
