Noida Latest News- आईटी पार्क की स्थिति नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एविएशन हब से मात्र 2.5 किलोमीटर की दूरी पर होगी. इससे एविएशन से जुड़ी इकाइयों का माल ढुलाई में आसानी होगी.
नई दिल्ली. नोएडा में बन रहे इंटरनेशलन एयरपोर्ट के पास ही अब यमुना प्राधिकरण ने डाटा सेंटर और आईटी पार्क बनाने का निर्णय लिया है. ये दोनों ही सेक्टर-28 में बनेंगे. यहां से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मात्र ढाई किलोमीटर दूर है.
सेक्टर 28 के ले आउट प्लान में एक सर्व के बाद बदलाव किया गया है. पहले यहां 100 एकड़ में डाटा सेंटर बनाने की योजना थी. लेकिन, डाटा सेंटर में बहुत कम कंपनियों ने रुचि दिखाई. इसी लिए अब योजना में बदलाव कर मार्केट की डिमांड के अनुसार 50 एकड़ में डाटा सेंटर तो 50 एकड़ में सूचना प्रौद्दोगिकी पार्क बनाया जाएगा. इसलिए बदला फैसला टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरूण वीर सिंह का कहना है कि सेक्टर-28 में डाटा सेंटर पार्क के विकास के लिए पहले 100 एकड़ भूमि आरक्षित की गई थी. लेकिन बहुत कम कंपनियां डेटा सेंटर परियोजनाओं के लिए भूमि खरीदने में रुचि दिखाई. इसी को देखते हुए अब यीडा ने अपनी योजना बदल दी है. ये भी पढ़ें- मिट्टी में मिलेंगे 2 करोड़ के सैंकड़ों फ्लैट! रहने लायक नहीं चिंटल सोसाइटी का एक और टावर, खाली करने का आदेश इस प्रकार प्राधिकरण ने डाटा सेंटर पार्क के क्षेत्रफल में बदलाव करने का निर्णय लिया. अब 50 एकड़ में डाटा सेंटर पार्क और बाकी 50 एकड़ में आईटी पार्क का विकास किया जाएगा. आईटी पार्क में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , रोबोटिक्स, एनालिटिक्स, और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों को स्थापित किया जाएगा. इसके तहत 10,000 वर्गमीटर के 50 प्लॉटों पर योजना बनाई जाएगी. एयरपोर्ट के एविएशन हब से ढाई किलोमीटर दूर आईटी पार्क की स्थिति नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एविएशन हब से मात्र 2.5 किलोमीटर की दूरी पर होगी. इससे एविएशन से जुड़ी इकाइयों का माल ढुलाई में आसानी होगी और इलेक्ट्रॉनिक और आईटी से जुड़े उत्पादों के आयात व निर्यात में भी सुविधा होगी. एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए, यह विकास समय और धन की बचत करने में सहायक होगा. 100 एकड़ में लगने वाली इन दोनों परियोजनाओं से कई कंपनियों के यहां आने की संभावना है. इससे बहुत से लोगों को रोजगार भी मिलेगा.
Data Center In Noida Yamuna Authority Data Center Noida IT Park Data Center Near Noida Airport IT Park Near Noida Airport नोएडा समाचार नोएडा डेटा सेंटर आईटी पार्क नोएडा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी का सबसे खास एक्सप्रेसवे, अब 25000 पौधों से सजेगा, 1 लाख घरों को देगा बिजली, सरकार ने बनाया ये खास प्ला...296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे के दोनों ओर 25,000 से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे, साथ ही एक्सप्रेसवे से लगी जमीन पर प्रदेश का सबसे लंबा सोलर पार्क भी डेवलप किया जाएगा.
Read more »
यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इन रूट का सफर होगा आसानYamuna expressway and Noida international airport: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की तरफ से अभी तक 2,414 करोड़ रुपए की लागत से 33 किलोमीटर लंबे और 6 लेन वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है. यह यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने का काम करेगा.
Read more »
Union Budget 2024: वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट सेंटर बनेगा बोधगया, विष्णुपद मंदिर और ब्रह्मकुंड का होगा कायाकल्पUnion Budget 2024: वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट सेंटर बनेगा बोधगया, विष्णुपद मंदिर और ब्रह्मकुंड का होगा कायाकल्प
Read more »
यहां 'सोए' हुए हैं कई राजा-रानियां, असम के इन छोटे टीलों का रहस्य जानिए?पूर्वी असम के शिवसागर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित चराइदेव में स्थित इन टीलों को आज भी कई स्थानीय लोग बेहद पवित्र मानते हैं.
Read more »
नोएडा में बनेगा सौरमंडल पर आधारित नायाब पार्क, मनोरंजन और ज्ञान का होगा प्रमुख केंद्रनोएडा का यह नया पार्क शहरवासियों के लिए एक अनोखा अनुभव लेकर आएगा और इसे देखने के लिए देश-विदेश से भी लोग आकर्षित होंगे.
Read more »
नोएडा के सेक्टर-167 में बनेगा शहर का सबसे बड़ा तालाब, बगल में होगा शानदार पार्कNoida Biggest Pond Plan: नोएडा में एक बड़े तालाब के निर्माण की योजना तैयार की गई है। सेक्टर 167 में इसका निर्माण किया जाएगा। तालाब निर्माण कार्य के लिए नोएडा अथॉरिटी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। शहर के सबसे बड़े तालाब के बगल में शानदार पार्क के निर्माण की भी योजना...
Read more »
