Ind vs Eng: हमसे गलती हो गई, सोचा नहीं था ऐसा होगा ...भारत को हल्के में लेना पड़ा महंगा, हार के बाद टूटा इं...

England Head Coach News

Ind vs Eng: हमसे गलती हो गई, सोचा नहीं था ऐसा होगा ...भारत को हल्के में लेना पड़ा महंगा, हार के बाद टूटा इं...
Brendon MccullumShubman Gill Double HundredJamie Smith Harry Brook Partnership
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

India historic win against England: इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने के फैसले को बर्मिंघम में भारत से हार का कारण बताया.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को उसी के घर पर घुसकर उसके अंदाज में खेलकर हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कल ली. इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने माना दूसरे टेस्ट में उनकी टीम की भारी हार का कारण रणनीतिक गलती थी.

हार के बारे में बात करते हुए मैकुलम ने माना कि टॉस के समय उनकी टीम ने एक गलती कर बैठी. सोचा नहीं था कि पिच ऐसा खेल दिखाएगी और इतने सारे रन बन जाएंगे. फ्लैट ट्रैक पर इंग्लैंड ने भारत को पहली पारी में 200 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद वापसी का मौका दिया. शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक के दम पर भारत ने 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जहां बेअसर नजर आए वहीं मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने एजबेस्टन की पिच को समझा और अपनी शानदार गेंदबाजी से मेहमान टीम को 407 रन पर समेट पहली पारी में 180 रन की महत्वपूर्ण हासिल की. बर्मिंघम टेस्ट के आखिरी दिन भारत ने आकाशदीप के दूसरी पारी में 6 विकेट के दम पर 336 रन की बड़ी जीत दर्ज की. एजबेस्टन में पहली बार किसी भारतीय टीम को टेस्ट जीत मिली है. इंग्लैंड के सामने भारत ने जीत के लिए 608 रन का विशाल लक्ष्य रख दिया. यहां से उनके लिए जीतना नामुमकिन हो गया था. मैकुलम ने कहा कि उन्होंने टॉस के समय एक मौका गंवाया और पूरे मैच में पिछड़ गए. मैकुलम ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल को बताया, “मुझे लगता है, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, हमने शायद उस टॉस को देखा और कहा कि क्या हमने वहां एक मौका गंवाया और यह शायद सही है.” 𝐃𝐨𝐦𝐢𝐧𝐚𝐧𝐭 𝐚𝐧𝐝 𝐡𝐨𝐰! 👊 This maiden Test victory at Edgbaston took some time coming but when it did, it created history! 🔥#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/McBKZU5Z4J — BCCI July 6, 2025 इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में भी पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और पहली पारी में 470 से अधिक रन लीक किए. दूसरी पारी में वापसी करते हुए चौथी पारी में 371 रन बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की. कोच ने आगे कहा, “हमने उम्मीद नहीं की थी कि विकेट ऐसा खेलेगा और इसलिए हमने शायद इसे थोड़ा गलत समझा. हमने उन्हें 200 पर 5 आउट कर दिया था और हम उस स्थिति का फायदा उठाने में नाकाम रहे. जब आप टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हैं तो आप उम्मीद करते हैं कि विपक्षी टीम 580 रन नहीं बनाएगी. इसी जगह हम मार खा गए और पिछड़ गए.” दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक के बीच 303 रन की साझेदारी कर मैच को पांचवें दिन तक पहुंचाया. इस जोड़ी ने पलटवार करते हुए खेल का रुख पूरी तरह बदल दिया. इस साझेदारी की वजह से ही इंग्लैंड फॉलो-ऑन से बचने में कामयाब हुआ. “यह केवल जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक की शानदार साझेदारी थी जिसने हमें पांच दिनों तक खेल में बैलेंस दिया. यह कुछ ऐसा है जिसे हमें देखना होगा.” मुख्य कोच ने साफ किया कि इंग्लैंड की रणनीति में बदलाव नहीं करेगा लेकिन एजबेस्टन पिच का गलत आकलन उनकी हार में सबसे बड़ा कारण रहा. उन्होंने माना गलत पिच आकलन के कारण फैसले उलटे पड़ गए. “हम अपनी प्लानिंग को लेकर इतने सख्स नहीं हैं, बस हमने सोचा कि यह पिच पांच दिनों में बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो जाएगी लेकिन जैसा कि हमने देखा, ऐसा नहीं हुआ.”

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Brendon Mccullum Shubman Gill Double Hundred Jamie Smith Harry Brook Partnership India V England IND Vs ENG ब्रेंडन मैक्कुलम भारत बनाम इंग्लैंड

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत ने जिसे दोस्त समझा वो दुश्मन निकला...क्या ट्रंप के आने के बाद भारत से बिगड़े रिश्तेभारत ने जिसे दोस्त समझा वो दुश्मन निकला...क्या ट्रंप के आने के बाद भारत से बिगड़े रिश्तेऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के कुछ रिश्तों की परत खुल गई। जिन पर परदा पड़ा था, वो संबंध बेहद तल्ख रूप में सामने आए।
Read more »

भारत मेरा पहला प्यार है, लेकिन US से घर लौटने पर अब पहले जैसा प्यार नहीं मिलता, अमेरिका में मन नहीं लगताभारत मेरा पहला प्यार है, लेकिन US से घर लौटने पर अब पहले जैसा प्यार नहीं मिलता, अमेरिका में मन नहीं लगताशादी के बाद रेणु बत्रा को पति के साथ अमेरिका जाना पड़ा। लेकिन वहां घर की याद सताने लगी। रेणु ने अपने अकेलेपन का दर्द हमसे बयां किया।
Read more »

IND vs ENG Live: 41 रन के अंदर गिर गए थे भारत के 7 विकेटIND vs ENG Live: 41 रन के अंदर गिर गए थे भारत के 7 विकेटIND vs ENG Leeds Test Live: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »

IND vs ENG सीरीज के बीच में भारत के लिए आई बुरी खबर, बाएं हाथ के स्पिनर का हुआ निधन, लंदन में ली आखिरी सांसIND vs ENG सीरीज के बीच में भारत के लिए आई बुरी खबर, बाएं हाथ के स्पिनर का हुआ निधन, लंदन में ली आखिरी सांसIND vs ENG: भारत का ये पूर्व स्पिनर लंबे समय से लंदन में रह रहा था और वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। बीसीसीआई ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है।
Read more »

क्या एकजुट होगा यूरोप, बनेगी एक साझा सेना? दुनिया जहानक्या एकजुट होगा यूरोप, बनेगी एक साझा सेना? दुनिया जहानयूरोपीय देशों में संयुक्त सेना के गठन को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है, लेकिन सभी सदस्य देशों को इस विचार पर एकमत करना आसान नहीं होगा.
Read more »

गौतम गंभीर के फैसले पर सौरव गांगुली ने उठाए सवाल, टीम सेलेक्शन में निकाली ये बड़ी कमीगौतम गंभीर के फैसले पर सौरव गांगुली ने उठाए सवाल, टीम सेलेक्शन में निकाली ये बड़ी कमीIND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट के लिए जो टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी गई, उस पर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सवाल उठाए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:46:33