Champions Trophy final: अभी तक दोनों टीमों ने पिछले चार मैचों में बहुत ही घातक स्पिन जाल बुना है. आंकड़े साफ बोल रहे हैं कि फाइनल की कहानी भी यही जाल तय करेगा
India vs New Zealand Final: दो राय नहीं कि चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज तक दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय स्पिनरों का खासा बोलबाला रहा है. और टीम इंडिया के आखिरी दो मैचों में तो मामला इस स्तर तक पहुंच गया कि प्रबंधन ने चार स्पिनरों को XI का हिस्सा बनाया.
और अब एक बार फिर से सौ फीसद उम्मीद यही है कि भारतीय टीम इसी कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी, तो दांव कीवी भी स्पिनरों पर ही लगाएंगे क्योंकि फाइनल की पिच भी पिछले मैचों से अलग होने नजीं जा रही. हालांकि, भारत की तुलना में कीवी टीम में स्पिनरों या कहें विशुद्ध स्पिनरों की संख्या कम है, लेकिन कप्तान सैंटनर के रूप में न्यूजीलैंड के पास एक ऐसा स्पिनर है, जो दिन विशेष पर बड़ा खेला कर सकता है. और पिछले कुछ सालों में यह किसी से भी नहीं छिपा है कि लेफ्ट-आर्म स्पिनरों के खिलाफ कप्तान रोहित और विराट कोहली को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. कुल मिलाकर दोनों ही टीमें फाइनल का अपना-अपना "स्पिन जाल" बुनने में व्यस्त हैं. अब कौन इस जाल को अच्छी तरह काटेगा, किसी शह होगी और किसकी मात, यह तो रविवार को ही साफ होगा. चलिए टूर्नामेंट में अभी तक के सफर में दोनों टीमों के "स्पिन जाल' पर नजर दौड़ा लेते हैं कि कि किसका जाल कितना मारक और कितना प्रभावी रहा है.भारत का जाल बहुत ही मारक हैभारत के लिए अभी तक वरुण ने 20, अक्षर पटेल ने 37, जडेजा ने 32 और कुलदीप यादव ने 36.3 ओवर गेंदबाजी की. इसमें वरुण 7 विकेट लेकर सबसे सफल भारतीय स्पिनर रहे हैं, तो अक्षर ने 5, कुलदीप ने 5 और जडेजा ने 4 विकेट लिए हैं. इन चारों ने मिलकर चार मैचों में 125.3 ओवर गेंदबाजी की है. मतलब हर मैच में कप्तान रोहित ने लगभग तीस ओवर गेंदबाजी स्पिनरों से कराई है. इन ओवरों में भारतीय स्पिनरों ने 594 रन देकर 21 विकेट चटकाए हैं और बॉलरों का इकॉनमी रन-रेट करीब 4.70 का का रहा है. स्पिनरों का दबदबा कैसा रहा है, यह आप इससे समझ सकते हैं कि भारतीय स्पिनरों ने हर मैच में 5.25 विकेट चटकाए हैं. जाहिर है कि टीम इंडिया ने स्पिन जाल बहुत ही घातक है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});न्यूजीलैंड भी कमजोर नहीं है!न्यूजीलैंड की बात करें, तो उसके लिए सैंटनर ने 40, पार्टटाइमर रचिन रवींद्र ने 11, ब्रेसवेल ने 39 और ग्लेन फिलिप्स ने 14 ओवर फेंके हैं. इसमें सैंटनर ने वरुण के बराबर 7, ब्रेसवेल ने 6, फिलिप्स ने दो और रचिन रवींद्र ने दो विकेट चटकाए हैं. जहां भारत के पास सभी चार विशुद्ध स्पिनर या स्पिन ऑलराउंडर हैं, तो कीवी टीम के लिए तीसरे स्पिनर की भूमिका रिचन और फिलिप्स मिलकर निभा रहे हैं. और यहीं न्यूजीलैंड भारत से पिछड़ जाता है. Photo Credit: X/@mufaddal_vohraकुल मिलाकर न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने चार मैचों में 104 ओवर गेंदबाजी की है, जो भारत के मुकाबले करीब 20 ओवर कम है, जो उसकी टीम में एक और स्पिनर की कमी को साफ बता है. इन ओवरों में कीवी स्पिनरों ने 518 रन देकर 17 विकेट चटकाए हैं. यानी भारत के मुकाबले 4 विकेट कम. वैसे तुलनात्मक रूप से भारत से एक या दो विशुद्ध स्पिनर कम देखते हुए यह प्रदर्शन खराब नहीं है. कीवी स्पिनरों का इकॉनी रन-रेट भी करीब 4.98 का रहा है. भारत से मामूली सा ज्यादा, तो वहीं न्यूजीलैं स्पिनरों ने हर मैच में 4.25 विकेट चटकाए हैं. मतलब भारत से एक कम. कुल मिलाकर फाइनल का स्पिन जाल का मुकाबला बहुत ही रोचक होने जा रहा है. अब देखने की बात यह होगी कि किस टीम का जाल कितना ज्यादा मारक साबित होता है क्योंकि तुलनात्मक रूप से कमजोर होने के बावजूद न्यूजीलैंड को इस मामले में वास्तव में मैदान पर कमजोर करके नहीं आंका जा सकता है.
Axar Rajeshbhai Patel Mitchell Josef Santner Kuldeep Yadav India New Zealand Cricket India Vs New Zealand 03/09/2025 Innz03092025255197 ICC Champions Trophy 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs PAK: 'मैं चाहता हूं कि...' मैच से ठीक पहले पूर्व भारतीय दिग्गज के बयान ने फैंस के बीच मचाया हड़कंपAtul Wassan on IND vs PAK Champions Trophy 2025: पाकिस्तान अपने खिताब की रक्षा के लिए चिर प्रतिद्वंद्वी भारत का सामना करेगा.
Read more »
IND vs NZ: भारत तय करेगा कौन किससे भिड़ेगा, आज न्यूजीलैंड से होगी टक्करचैपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच आज दुबई में खेला जाएगा। दोनों ही टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी हैं। ऐसे में उनकी कोशिश आखिरी मैच में भी जीत दर्ज करने पर होगी। भारत न्यूजीलैंड के अलावा दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई...
Read more »
IND vs NZ: 'मैं चाहता हूं कि..', भारत की जीत के बाद शोएब अख्तर की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का विजेताShoaib Akhtar Predicted the Winner of Champions Trophy 2025: भारत की न्यूजीलैंड पर मिली जीत के बाद अख्तर काफी खुश हो गए हैं. अख्तर ने सीधे तौर पर भविष्यवाणी कर दी है.
Read more »
IND vs AUS: 'हमने अभी तक एक भी...', चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से पहले कोच गौतम गंभीर के बयान ने विश्व क्रिकेट को चौंकायाGautam Gambhir on Team India Champions Trophy 2025 Final: कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया से खास प्रदर्शन की हमेशा उम्मीद रखते है जिसे लेकर उन्होंने एक बार फिर अपने बात सामने रखी है
Read more »
IND vs NZ: 'हमने अभी टूर्नामेंट में...', चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले इस वजह से नाखुश हैं कोच गौतम गंभीर, बयान ने मचाई हलचलGautam Gambhir on Champions Trophy Final: गौतम गंभीर (Gautam Gambhr on Indian team) ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले एक खास बयान दिया है जिसने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है.
Read more »
IND vs NZ: 'अगर हम भारत...', शोएब अख्तर की भविष्यवाणी ने मचाया तहलका, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जीत के लिए इस टीम को बताया हकदारShoaib Akhtar Prediction on IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: टीम इंडिया से भारतीय फैंस को बड़ी उम्मीद, शोएब अख्तर ने भी कर डाली भविष्यवाणी
Read more »
