Ind vs Eng 5th T20I: "बैटिंग यूं ही चलेगी...", हेड कोच गंभीर ने जीत के बाद साफ कर दिया टीम का अगला लक्ष्य

Abhishek Sharma News

Ind vs Eng 5th T20I: "बैटिंग यूं ही चलेगी...", हेड कोच गंभीर ने जीत के बाद साफ कर दिया टीम का अगला लक्ष्य
Gautam GambhirIndiaEngland
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 63%

Ind vs Eng 5th T20I: गंभीर ने अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले दुनिया की टीमों के लिए बड़ा संदेश जारी कर दिया है

Gambhir makes big statement: रविवार को मेहमान इंग्लैंड को पांचवें टी20 150 रन से धोने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के चेहरे पर भी मुस्कुराट आई है. सीरीज जीत के बाद लंबे समय बाद गंभीर को मुस्कुराते हुए देखा गया, तो भारतीय पूर्व ओपनर ने भविष्य की अपनी प्लानिंग के बारे में भी साफ कर दिया.

गंभीर ने कहा कि टीम ज्यादा जोखिम उठाकर अनुकूल परिणाम हासिल करने का अपना रवैया बरकरार रखेगी और उनका लक्ष्य टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 250 से अधिक रन बनाना है. भारत ने पुणे में खेले गए चौथे मैच में लगातार विकेट गंवाने के बावजूद अपना आक्रामक रवैया बरकरार रखा और आखिर में नौ विकेट पर 181 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा किया. मुंबई में पांचवें मैच में नौ विकेट पर 247 रन बनाकर भारत ने अपनी यह रणनीति कायम रखी."हम हार से नहीं डरेंगे"गंभीर ने आधिकारिक प्रसारक स्टार-स्पोर्ट्स से बातचीत में  कहा, "हम टी20 क्रिकेट में इसी तरह से खेलना चाहते हैं. हम हार से नहीं डरना चाहते हैं. हम अधिक जोखिम अधिक इनाम वाली क्रिकेट खेलना चाहते हैं. हमारे खिलाड़ियों ने इस रवैए को अच्छी तरह से अपना लिया है." भारतीय कोच ने कहा कि उनका लक्ष्य टी20 क्रिकेट में नियमित रूप से 250 के आस-पास का स्कोर बनाना है भले ही इसके प्रयास में टीम को कुछ अवसरों पर नुकसान भी उठाना पड़े.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});"..तब तक उचित इनाम नहीं मिलेगा"गंभीर ने कहा, "हम नियमित रूप से 250-260 के स्कोर तक पहुंचने की कोशिश करना चाहते हैं. ऐसा करने की कोशिश में कुछ ऐसे मैच भी होंगे जहां हम 120-130 पर ढेर हो जाएंगे. यही टी20 क्रिकेट है." उन्होंने कहा, "जब तक आप अधिक जोखिम वाला क्रिकेट नहीं खेलते हैं, तब तक आपको उचित इनाम भी नहीं मिलेगा. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम सही रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं. हमारी टी20 टीम निस्वार्थ और निडर क्रिकेट खेलती है और मुझे लगता है कि पिछले छह महीनों में हमारे खिलाड़ियों ने लगातार ऐसा किया है." गंभीर ने अपनी बात को और पुख्ता करने के लिए अभिषेक शर्मा की 54 गेंदों में 135 रन की शानदार पारी का उदाहरण दिया"हमें धैर्य बरतना होगा"उन्होंने कहा, "हम अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों का समर्थन करते रहना चाहते हैं. हमें इन खिलाड़ियों के मामले में धैर्य रखना होगा. मैंने लगातार 140-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों के खिलाफ इससे बेहतर टी20 शतक नहीं देखा है." गंभीर ने अपने खेल में आमूलचूल बदलाव करने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार वापसी करने के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की भी सराहना की. हेड कोच बोले, "मुझे लगता है कि आईपीएल से लेकर अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सफलता हासिल करने के लिए उन्होंने जो बदलाव किए वह अभूतपूर्व थे. यह श्रृंखला शायद बेंचमार्क भी थी क्योंकि इंग्लैंड की टीम कुशल खिलाड़ियों से भरी हुई है." 

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Gautam Gambhir India England Cricket

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

टेस्ट सीरीज हारने के बाद मीडिया के सामने गंभीर की पेशी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मचाई सनसनीटेस्ट सीरीज हारने के बाद मीडिया के सामने गंभीर की पेशी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मचाई सनसनीऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए.
Read more »

गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का अप्रत्याशित प्रदर्शनगौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का अप्रत्याशित प्रदर्शनटीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर की कोचिंग के बाद टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम ने कई सीरीज हार दी है, जिसमें महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज भी शामिल हैं।
Read more »

IND vs ENG: "मैं अपनी भविष्यवाणी में...", टीम इंडिया ने इंग्लैंड को रौंदा तो माइकल वॉन का एक लाइन का पोस्ट हुआ वायरलIND vs ENG: "मैं अपनी भविष्यवाणी में...", टीम इंडिया ने इंग्लैंड को रौंदा तो माइकल वॉन का एक लाइन का पोस्ट हुआ वायरलMichael Vaughan Prediction on IND vs ENG T20 Series: टीम इंडिया की जीत के बाद माइकल वॉन ने एक्स पर पोस्ट कर सबको हैरान कर दिया
Read more »

Ind vs Eng 2nd T20I: हो गया साफ चेपक में होगा खेला, इस टीम को फायदा मिलेगा ही मिलेगाInd vs Eng 2nd T20I: हो गया साफ चेपक में होगा खेला, इस टीम को फायदा मिलेगा ही मिलेगाInd vs Eng 2nd T20I: पहले टी20 मैच में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर है
Read more »

IND vs ENG: 'हम जानते हैं कि...', इंग्लैंड को लगातार दूसरे टी20 में रौंदने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा ऐलान, तिलक को लेकर कही ये बातIND vs ENG: 'हम जानते हैं कि...', इंग्लैंड को लगातार दूसरे टी20 में रौंदने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा ऐलान, तिलक को लेकर कही ये बातSuryakumar Yadav Statement after Win vs ENG in 2nd T20I: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था और इंग्लैंड ने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया था.
Read more »

Ind vs Eng 4th T20I: इस वजह से भी बौखलाए हुए हैं इंग्लैंड पूर्व क्रिकेटर, हर्षित राणा की स्पीड बनी चर्चा का विषयInd vs Eng 4th T20I: इस वजह से भी बौखलाए हुए हैं इंग्लैंड पूर्व क्रिकेटर, हर्षित राणा की स्पीड बनी चर्चा का विषयInd vs Eng 4th T20I: चौथे मैच में भारत की जीत की चर्चा को हर्षित राणा विवाद ने छिपा दिया, लेकिन राणा एक और बड़ी वजह से चर्चा में हैं
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:20:34