Indore: इंदौर के आश्रम में दो बच्चों की मौत, दस गंभीर, मध्यप्रदेश के कई जिलों के बच्चे पढ़ते हैं यहां

Shri Yougpurush Dham Baudhik Vikas School News

Indore: इंदौर के आश्रम में दो बच्चों की मौत, दस गंभीर, मध्यप्रदेश के कई जिलों के बच्चे पढ़ते हैं यहां
IndoreIndore NewsIndore Breaking News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 19 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 51%

इंदौर के मल्हारगंज स्थित श्री युगपुरुष धाम में बच्चों को हुआ इन्फेक्शन, सभी बच्चों को चाचा नेहरू में भर्ती करवाया गया है। 217 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं अभी यहां।

इंदौर के मल्हारगंज स्थित श्री युगपुरुष धाम में दो बच्चों की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के खून में इन्फेक्शन मिला है। 12 बच्चों को भर्ती किया गया है इनमें से 10 गंभीर हैं। मंगलवार सुबह सभी बच्चों को एमवाय अस्पताल से चाचा नेहरु अस्पताल भेजा गया है। घटना में करण और आकाश की जान गई है। 12 साल का करण देवास जिले के सोनकच्छ का रहने वाला था। इसे 15 महीने पहले चाइल्ड लाइन के माध्यम से आश्रम में लाया गया था। जबकि, नर्मदापुरम जिले का रहने वाला सात साल के आकाश को चाइल्ड लाइन ने तीन महीने पहले आश्रम को सौंपा था। मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक 12 साल के करण की सोमवार को तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई इसके बाद मंगलवार सुबह सात साल के आकाश ने दम तोड़ दिया। आश्रम के सेवादारों का कहना है कि सबसे पहले आश्रम में कृष्णा को इंफेक्शन हुआ था लेकिन वह स्वस्थ हो गया। इसके बाद अन्य बच्चों की हालत बिगड़ने लगी लेकिन वह स्वस्थ नहीं हो पाए। मप्र के कई जिलों के बच्चे पढ़ रहे यहां यहां पर मध्यप्रदेश के कई जिलों से आए बच्चे पढ़ाई करते हैं। इन्हें अलग-अलग जिलों से लाकर आश्रम को सौंपा गया था। आश्रम 2006 में 78 दिव्यांग बच्चों से शुरू हुआ था। यहां फिलहाल 217 मानसिक दिव्यांग बच्चे हैं। कलेक्टर बोले जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक दो बच्चों की मौत हुई है। डायरिया या डीहाइड्रेशन से एक मौत की आशंका है और एक बच्चे की मौत फिट जैसी बीमारी के कारण होना पता चली है। जांच के बाद ही पूरी तरह से स्थिति साफ हो पाएगी। जो बालिकाएं बचपन में आईं अब वही बड़ी होने पर अन्य बच्चों को संभालती हैं इंदौर के पंचकुइया रोड स्थित श्री युगपुरुष धाम आश्रम में मानसिक दिव्यांग बच्चों को रखा जाता है। यहां अलग-अलग जिलों से बच्चों को चाइल्ड लाइन या अन्य माध्यम से सौंपा जाता है। सरकारी रिकॉर्ड में सभी बच्चों के साथ मां का नाम डॉ.

अनिता शर्मा लिखा हुआ है। जो बच्चे 10-15 साल पहले आए थे, इन्हीं में से 18 बेटियां एक-एक बच्चे की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। युगपुरुष स्वामी परमानंदगिरि महाराज के सान्निध्य में यह आश्रम संचालित हो रहा है। सभी की मां का नाम प्राचार्य अनिता के नाम पर और पिता की जगह आश्रम के सचिव तुलसी शादीजा का नाम लिखा गया है। सभी बच्चों के सरनेम स्वामीजी के नाम पर परमानंद रखे गए हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Indore Indore News Indore Breaking News In Hindi Indore Updates Madhya Pradesh Samachar Mp News In Hindi Mp Latest News In Hindi Mp News Update In Hindi Indore News In Hindi Latest Indore News In Hindi Indore Hindi Samachar मप्र इंदौर श्री युगपुरुष धाम इंदौर न्यूज इंदौर समाचार इंदौर की जरूरी जानकारियां इंदौर अपडेट्स इंदौर ब्रेकिंग

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Industrial Corridors : यूपी में औद्योगिक गलियारों के लिए 7300 करोड़ से खरीदी जा रही जमीन, यहां पर काम सबसे तेजIndustrial Corridors : यूपी में औद्योगिक गलियारों के लिए 7300 करोड़ से खरीदी जा रही जमीन, यहां पर काम सबसे तेजयूपी के पांच एक्सप्रेसवे के किनारे 29 जिलों में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं।
Read more »

मैथ्स का यह टीचर है 165 बच्चों का पिता, अभी भी 10 महिलाएं हैं प्रेग्नेंट, लेकिन फिर नहीं मिला सच्चा प्यार!मैथ्स का यह टीचर है 165 बच्चों का पिता, अभी भी 10 महिलाएं हैं प्रेग्नेंट, लेकिन फिर नहीं मिला सच्चा प्यार!48 साल के इस मैथ्स के प्रोफेसर के बच्चे दुनिया के कोने-कोने में हैं, पिछले बुधवार को उन्होंने अपने एक और बच्चे के आने का जश्न मनाया.
Read more »

पेट में गैस की समस्या से परेशान तो सुबह उठकर चबाएं कच्चा लहसुन, सेहत को होंगे ये 5 फायदेपेट में गैस की समस्या से परेशान तो सुबह उठकर चबाएं कच्चा लहसुन, सेहत को होंगे ये 5 फायदेगैस की समस्या में कच्चे लहसुन के सेवन के कई फायदे देखे गए हैं। यह पाचन स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में यहां।
Read more »

Delhi Fire: प्रेम नगर के एक घर में भीषण आग से बड़ा हादसा, परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौतDelhi Fire: प्रेम नगर के एक घर में भीषण आग से बड़ा हादसा, परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौतDelhi Fire: दिल्ली के प्रेम नगर स्थित इलाके में एक घर में मंगलवार तड़के लगी भीषण आग, दो बच्चों समेत परिवार के चार लोगों की मौत
Read more »

रोज बच्चों को खिलाएं ये देसी चीजें, बढ़ने लगेगी रुकी हुई लंबाईरोज बच्चों को खिलाएं ये देसी चीजें, बढ़ने लगेगी रुकी हुई लंबाईबच्चों की हाइट के लिए यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो उनकी हाइट बढ़ाने के लिए काफी मददगार हो सकती हैं.
Read more »

जुलाई के महीने में ये फिल्में करेंगी आपको एंटरटेन, इन सितारों की किस्मत पर लगा दांवजुलाई के महीने में ये फिल्में करेंगी आपको एंटरटेन, इन सितारों की किस्मत पर लगा दांवजुलाई के महीने में बॉलीवुड की कई फिल्में आपका भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। ये फिल्में साल के इस सातवें महीने में रिलीज के लिए तैयार हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:31:49