Indore News : दीपावली की रात इंदौर में 18 जगह लगी आग, 2 बड़ी फैक्ट्रियां जलकर राख

Indore News News

Indore News : दीपावली की रात इंदौर में 18 जगह लगी आग, 2 बड़ी फैक्ट्रियां जलकर राख
Indore Diwali FireFire Incident IndoreSanwer Road Factory Fire
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 25 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 121%
  • Publisher: 51%

दीपावली की रात शहर में जश्न के बीच कई इलाकों में आगजनी की घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड को रात भर में करीब 18 स्थानों से आग लगने की सूचना मिली। इनमें

दीपावली की रात शहर में जश्न के बीच कई इलाकों में आगजनी की घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड को रात भर में करीब 18 स्थानों से आग लगने की सूचना मिली। इनमें सबसे भीषण आग सांवेर रोड स्थित गत्ता फैक्ट्री और विदुर नगर की तेल फैक्ट्री में लगी, जहां लाखों के नुकसान की आशंका है। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी स्थानों पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि दीपावली पर पटाखों और लापरवाही से आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कई जगहों पर नुकसान का आकलन किया जा रहा है और अग्निकांड की जांच जारी है। फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग फायर ब्रिगेड के अनुसार, पहली बड़ी घटना सोमवार रात करीब 8:45 बजे सांवेर रोड ए-सेक्टर स्थित एक गत्ते की फैक्ट्री में हुई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसे बुझाने के लिए 105 टैंकर पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीं, दूसरी बड़ी घटना देर रात 1 बजे विदुर नगर स्थित एक तेल फैक्ट्री में घटी। रहवासियों से सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। यहाँ आग पर काबू पाने के लिए करीब 1 लाख लीटर पानी लगा। देर रात तक दौड़ती रहीं दमकलें सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार अलसुबह तक दमकल विभाग का अमला लगातार दौड़ता रहा। लकड़ी मंडी में भी आग लगने से नुकसान हुआ। सुबह एयरपोर्ट क्षेत्र की रूकमणि कॉलोनी से भी आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल, फैक्ट्रियों में आग लगने के कारणों और उससे हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इन इलाकों में भी हुई आगजनी की घटनाएं नंदलालपुरा सब्जी मंडी: पटाखे की चिंगारी से एक गुमटी में आग। उद्योग नगर: रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे कचरे में लगी आग। चितावद रोड: एक पेड़ में आग लगी, दमकल ने काबू पाया। रूकमणि नगर, बागड़दा रोड: अलसुबह आग लगने की घटना, दमकल मौके पर पहुंची। नवलखा, एबी रोड: स्काई बिल्डिंग के पास पेड़ में आग; एक मकान में भी आग लगी। कुशवाह नगर, बाणगंगा: एक मकान में आग से गृहस्थी का सामान जलकर खाक। सुभाष नगर, परदेशीपुरा: सरकारी स्कूल में रखे नगर निगम के सामान में आग। संयोगितागंज: एक दुकान में आगजनी की घटना। कुम्हार खाड़ी: आग में दो दोपहिया वाहन जलकर नष्ट। माणिक बाग: निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास पार्किंग में आग, एक कार जलकर खाक। लकड़ी मंडी: देर रात पीठे में आग, दमकल ने पाया काबू।.

दीपावली की रात शहर में जश्न के बीच कई इलाकों में आगजनी की घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड को रात भर में करीब 18 स्थानों से आग लगने की सूचना मिली। इनमें सबसे भीषण आग सांवेर रोड स्थित गत्ता फैक्ट्री और विदुर नगर की तेल फैक्ट्री में लगी, जहां लाखों के नुकसान की आशंका है। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी स्थानों पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि दीपावली पर पटाखों और लापरवाही से आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। कई जगहों पर नुकसान का आकलन किया जा रहा है और अग्निकांड की जांच जारी है। फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग फायर ब्रिगेड के अनुसार, पहली बड़ी घटना सोमवार रात करीब 8:45 बजे सांवेर रोड ए-सेक्टर स्थित एक गत्ते की फैक्ट्री में हुई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसे बुझाने के लिए 105 टैंकर पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीं, दूसरी बड़ी घटना देर रात 1 बजे विदुर नगर स्थित एक तेल फैक्ट्री में घटी। रहवासियों से सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। यहाँ आग पर काबू पाने के लिए करीब 1 लाख लीटर पानी लगा। देर रात तक दौड़ती रहीं दमकलें सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार अलसुबह तक दमकल विभाग का अमला लगातार दौड़ता रहा। लकड़ी मंडी में भी आग लगने से नुकसान हुआ। सुबह एयरपोर्ट क्षेत्र की रूकमणि कॉलोनी से भी आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल, फैक्ट्रियों में आग लगने के कारणों और उससे हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इन इलाकों में भी हुई आगजनी की घटनाएं नंदलालपुरा सब्जी मंडी: पटाखे की चिंगारी से एक गुमटी में आग। उद्योग नगर: रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे कचरे में लगी आग। चितावद रोड: एक पेड़ में आग लगी, दमकल ने काबू पाया। रूकमणि नगर, बागड़दा रोड: अलसुबह आग लगने की घटना, दमकल मौके पर पहुंची। नवलखा, एबी रोड: स्काई बिल्डिंग के पास पेड़ में आग; एक मकान में भी आग लगी। कुशवाह नगर, बाणगंगा: एक मकान में आग से गृहस्थी का सामान जलकर खाक। सुभाष नगर, परदेशीपुरा: सरकारी स्कूल में रखे नगर निगम के सामान में आग। संयोगितागंज: एक दुकान में आगजनी की घटना। कुम्हार खाड़ी: आग में दो दोपहिया वाहन जलकर नष्ट। माणिक बाग: निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास पार्किंग में आग, एक कार जलकर खाक। लकड़ी मंडी: देर रात पीठे में आग, दमकल ने पाया काबू।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Indore Diwali Fire Fire Incident Indore Sanwer Road Factory Fire Vidur Nagar Oil Factory Fire Indore Fire Brigade Diwali 2025 Indore Indore City News Fire Accidents In Indore Indore Breaking News Indore News In Hindi Latest Indore News In Hindi Indore Hindi Samachar इंदौर न्यूज इंदौर दिवाली आग इंदौर में आगजनी सांवेर रोड फैक्ट्री आग विदुर नगर तेल फैक्ट्री इंदौर फायर ब्रिगेड इंदौर समाचार दिवाली 2025 इंदौर इंदौर में आग इंदौर की खबर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SSC CHSL टियर 1 परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां चेक करें डिटेलSSC CHSL टियर 1 परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां चेक करें डिटेलSSC CHSL Tier 1 Exam Date: SSC CHSL टियर 1 परीक्षा शुरू में 8 सितंबर से 18 सितंबर के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन आयोजित नहीं की गई थी.
Read more »

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषितIndore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषितWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

Zodiac Signs: 18 ఏళ్లకు ఒకసారి జరిగే కుజ, శుక్రుల గ్రహాల కలయిక…దీపావళి నాడు ఈ రాశుల పంట పండింది!Zodiac Signs: 18 ఏళ్లకు ఒకసారి జరిగే కుజ, శుక్రుల గ్రహాల కలయిక…దీపావళి నాడు ఈ రాశుల పంట పండింది!Astrology Today: గ్రహాల్లో గురు గ్రహంతో పాటు కుజ, శుక్ర గ్రహాలు కూడా ఎంతో శక్తిమంతమైనవి. అయితే ఈ గ్రహాల కలయికలో భాగంగా ఈ సారి కుజ, శుక్ర గ్రహాలు కొన్ని రాశీఫలాలకు సిరిసంపదలు తీసుకురానున్నాయి. దీపావళి పండుగ నాడు జరిగే ఈ కలయిక నాలుగు రాశులకు అదృష్టం తీసుకురానుంది.
Read more »

वर्ल्ड अपडेट्स: हॉन्गकॉन्ग में रनवे से फिसला तुर्किये का कार्गो प्लेन; समुद्र में गिरा, 2 की मौतवर्ल्ड अपडेट्स: हॉन्गकॉन्ग में रनवे से फिसला तुर्किये का कार्गो प्लेन; समुद्र में गिरा, 2 की मौतInternational Breaking News Headlines [17/10/2025] Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »

वर्ल्ड अपडेट्स: ट्रम्प के लिए मृत मां का वोट डालने वाली महिला को निबंध लिखने की सजावर्ल्ड अपडेट्स: ट्रम्प के लिए मृत मां का वोट डालने वाली महिला को निबंध लिखने की सजाInternational Breaking News Headlines [17/10/2025] Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »

तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्तों की भीड़ जारी, दर्शन में लग रहे 18 घंटेतिरुपति बालाजी मंदिर में भक्तों की भीड़ जारी, दर्शन में लग रहे 18 घंटेतिरुपति बालाजी मंदिर में दीपावली के बाद भी भक्तों की भीड़ जारी है। दर्शन के लिए भक्तों को 18 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। टीटीडी ने बताया कि बीते दिन 72,000 से अधिक भक्तों ने दर्शन किए और 23,000 से अधिक लोगों ने बाल दान किया। हुंडी में 3.86 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया। जनवरी के दर्शन के लिए टिकट जारी किए गए हैं, जिसमें 300 रुपये के विशेष दर्शन टिकट भी शामिल हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:29:58