India-Canada Row: पन्‍नू को मारने की साज‍िश रचने वाला हमारा कर्मचारी नहीं... विदेश मंत्रालय का कनाडा को दो ...

Pannun Murder Case News

India-Canada Row: पन्‍नू को मारने की साज‍िश रचने वाला हमारा कर्मचारी नहीं... विदेश मंत्रालय का कनाडा को दो ...
Pannun-Murder-AttemptKilling-Khalistani-LeaderIndia Canada Tension
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

विदेश मंत्रालय ने साफ क‍िया क‍ि कनाडा खाल‍िस्‍तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू की हत्‍या की साज‍िश रचने ज‍िस भारतीय अध‍िकारी का नाम ले रहा है, दरअसल वह भारत सरकार का कर्मचारी ही नहीं है.

कनाडा से बदतर होते रिश्तों के बीच विदेश मंत्रालय ने कई नए खुलासे क‍िए हैं. कनाडा ने आरोप लगाया था क‍ि भारत का एक अध‍िकारी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू की हत्‍या की साज‍िश रचने में शामिल था. कनाडा ने उसकी पहचान CC1 के रूप में की थी.

लेकिन अब विदेश मंत्रालय ने साफ क‍िया क‍ि ज‍िस CC1 की बात कनाडा कर रहा है, दरअसल, वह भारत सरकार का अध‍िकारी या कर्मचारी है ही नहीं. अमेर‍िका ने भी इसकी पुष्टि की है. उसने भी माना है क‍ि ज‍िसे कनाडा रॉ का पूर्व अफसर बता रहा है, दरअसल वह भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है. विदेश मंत्रालय ने कहा क‍ि ज‍िस जगमीत सिंह को लेकर कनाडा बात कर रहा है, वह सरकार का हिस्सा नहीं हैं. कनाडा इस पर जो चाहे कह सकता है. हम उस पर कोई टिप्‍पणी नहीं करेंगे. कनाडा का आरोप है क‍ि लॉरेंस बिश्नोई के लोगों ने भारतीय अध‍िकार‍ियों के कहने पर कनाडा में हत्‍या की. इस जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा क‍ि अगर उनके पास इसका कोई सबूत है, तो हमें देना चाह‍िए. अब तक हमने 26 रिक्‍वेस्‍ट भेजी हैं, लेकिन एक भी रिक्‍वेस्‍ट का उन्‍होंने जवाब नहीं द‍िया. क‍िसी मामले में कार्रवाई नहीं की. अपराधियों के प्रत्यर्पण और प्रोविजनल गिरफ्तारी की मांग पर भी वे गंभीर नहीं हैं. इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों का नाम भी है. उन्‍हें भारत प्रत्‍यर्पित करना चाह‍िए. विदेश मंत्रालय ने कहा क‍ि इनमें कुछ जानेमाने अपराधी हैं, ज‍िनके प्रत्‍यर्पण के ल‍िए हमने ल‍िखा है. इनमें गुरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, लखबीर सिंह लांडा और अर्शदीप सिंह शामिल हैं. लेकिन अभी तक कनाडा सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. ये बहुत गंभीर मसला है. वीजा देरी से प्रोसेस के ल‍िए कनाडा ज‍िम्‍मेदार भारत और कनाडा तनाव का असर दोनों देशों के बीच वीजा पर भी पड़ रहा है. विदेश मंत्रालय ने कहा, वीजा के मामले में स्थिति अभी ठीक नहीं. अभी के संकट के ल‍िए ट्रुडो सरकार जिम्मेदार है. जितना वीजा प्रोसेस हो सकता है, कनाडा से वो वहां से होगा. वहां ज‍ितने अध‍िकारी मौजूद हैं, वही काम करेंगे. भारत और कनाडा का आर्थिक संबंध मजबूत है. और इसका सबसे ज्‍यादा फायदा कनाडा को ही होता है. पाक‍िस्‍तान से क्‍या कोई बात हुई विदेश मंत्री एस जयशंकर के पाक‍िस्‍तान दौरे के बारे में भी विदेश मंत्रालय ने बयान दिया. मंत्रालय ने साफ कहा क‍ि वहां पाक‍िस्‍तान के क‍िसी नेता से बातचीत नहीं हुई. खाने की टेबल पर औपचार‍िक बातचीत हुई है, जैसा हर क‍िसी के साथ होता है. विदेश मंत्री जयशंकर की यात्रा के दौरान क्रिकेट पर भी कोई बात नहीं हुई. पाक‍िस्‍तान के मीडिया चैनल दावा कर रहे थे कि पाक‍िस्‍तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत की है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Pannun-Murder-Attempt Killing-Khalistani-Leader India Canada Tension Justin Trudeau India Canada Diplomatic Row MEA Statement On Trudeau World News In Hindi भारत कनाडा विवाद भारत-कनाडा टेंशन जस्टिन ट्रूडो न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

24 संसदीय समितियों का गठन, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बने रक्षा समिति के सदस्य24 संसदीय समितियों का गठन, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बने रक्षा समिति के सदस्यशशि थरूर को विदेश मंत्रालय से जुड़ी स्थाई समिति जबकि भर्तृहरि महताब को वित्त मंत्रालय से जुड़ी स्थाई समिति का अध्यक्ष बनाया गया है.
Read more »

तेहरान से ट्रंप या अमेरिकी अधिकारियों को कोई खतरा नहीं: ईरानी विदेश मंत्रालयतेहरान से ट्रंप या अमेरिकी अधिकारियों को कोई खतरा नहीं: ईरानी विदेश मंत्रालयतेहरान से ट्रंप या अमेरिकी अधिकारियों को कोई खतरा नहीं: ईरानी विदेश मंत्रालय
Read more »

ट्रूडो ने कनाडा के हिंदुओं को दी नवरात्रि की बधाई, बोले ये हमारा भी त्यौहारट्रूडो ने कनाडा के हिंदुओं को दी नवरात्रि की बधाई, बोले ये हमारा भी त्यौहारट्रूडो ने कनाडा के हिंदुओं को दी नवरात्रि की बधाई, बोले ये हमारा भी त्यौहार
Read more »

भारत-कनाडा संबंध: सबूत दो या बयानबाजी नहीं, कहा कनाडा को भारत की दो टूकभारत-कनाडा संबंध: सबूत दो या बयानबाजी नहीं, कहा कनाडा को भारत की दो टूकविदेश मंत्रालय ने कनाडाई अधिकारियों को भारत के कड़े रुख को समझा दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों पर भारत ने तर्क दिया है कि उन्हें सबूत पेश करने की आवश्यकता है और खालिस्तानी आतंकवादियों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
Read more »

भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को किया निष्कासित, 19 अक्टूबर तक छोड़ना होगा देशभारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को किया निष्कासित, 19 अक्टूबर तक छोड़ना होगा देशIndia Canada Row भारत-कनाडा के रिश्तों को एक और बड़ा झटका लगा है। कनाडा से अपने राजनयिकों को वापस बुलाने के फैसले के बाद अब भारत सरकार ने देश से कनाडा के 6 राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए लिखा भारत सरकार ने निम्नलिखित कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित करने का निर्णय लिया...
Read more »

बढ़ते तनाव के बीच भी नहीं मान रहे जस्टिन ट्रूडो, अब भारत पर लगाए ये आरोपबढ़ते तनाव के बीच भी नहीं मान रहे जस्टिन ट्रूडो, अब भारत पर लगाए ये आरोपभारत ने सोमवार को कनाडा के छह राजनयिकों को निष्कासित कर दिया तथा कनाडा से अपने उच्चायुक्त और ‘‘निशाना बनाए जा रहे’’ अन्य राजनयिकों एवं अधिकारियों को वापस बुलाने की घोषणा की.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:30:47