India-Pakistan: भारत-पाकिस्तान के संघर्ष विराम की इनसाइड स्टोरी, कैसे घुटनों पर आया पड़ोसी देश?

Inside Story Of India-Pakistan Ceasefire News

India-Pakistan: भारत-पाकिस्तान के संघर्ष विराम की इनसाइड स्टोरी, कैसे घुटनों पर आया पड़ोसी देश?
PakistanIndiaCeasfire
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को संघर्ष विराम हो गया, लेकिन कुछ ही घंटों के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर कायराना हरकत करते हुए संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को संघर्ष विराम हो गया, लेकिन कुछ ही घंटों के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर कायराना हरकत करते हुए संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया था। सीमा पर फिलहाल माहौल तनावपूर्ण है और संघर्ष विराम पर संशय बरकरार है। अब सरकार की ओर से पिछले चार दिनों के पूरे घटनाक्रम को लेकर जानकारी साझा की गई है। जिसमें ये सामने आया कि सेना के जोरदार हमला के बाद कैसे पाकिस्तान अमेरिका के सामने संघर्ष विराम की गुहार लगाते हुए पहुंचा। बहावलपुर: घर में घुसकर आतंक पर प्रहार भारतीय सशस्त्र बलों ने सात मई को आईएसआई से करीबी तौर पर जुड़े मुरीदके, बहावलपुर के आतंकी शिविरों पर हमला पर जबरदस्त हमला बोलकर नष्ट कर दिया था। भारतीय सेना ने इस ठिकाने पर सबसे घातक हथियारों का इस्तेमाल किया, जिसने आतंकियों की रीढ़ तोड़ दी। सूत्रों बताया कि सैन्य स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था "मिट्टी में मिला देंगे, बहावलपुर, मुरिदके और मुजफ़्फराबाद के कैंप को मिट्टी में मिला दिया। पाकिस्तान के हालात हर दौर के बाद बदतर होते गए। युद्ध के हर चक्र में वह परास्त हुआ। पाकिस्तान स्थित वायुसेना ठिकानों पर हमलों के बाद उसे समझ आया कि वह दौड़ में ही नहीं है। भारत ने स्पष्ट संदेश दिया कि सुरक्षित तो आप भी नहीं हैं। सैन्य ठिकानों पर तबाही बरसाकर पाकिस्तान की तोड़ी कमर सूत्रों की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, सेना द्वारा आतंकी शिवरों पर हमले बहुत ही सटीकता से किए गए थे। पाकिस्तान में रहीमयार खान एयरबेस का रनवे पूरी तरह से समतल हो गया था। चकलाला स्थित पाकिस्तानी वायुसेना बेस नूर खान पर भी बुरा हाल हुआ। तकनीकी और सैन्य क्षमताओं के बीच बड़ा अंतर था। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत बड़ा अंतर था। पाकिस्तान को एहसास हो गया था कि वे उस श्रेणी में नहीं हैं। भारत ने अपनी मर्जी से जवाबी प्रहार किया और पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर दिया गया। पाकिस्तान को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर पर सूत्रों ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में टर्निंग प्वाइंट 9 और 10 मई की कार्रवाई थी। 9 मई को भारत द्वारा हवाई हमले किए गए और 10 मई को भारत की ओर से तबाही मचाने वाला जोरदार हमला किया। किसी तीसरे की दखल बर्दाश्त नहीं करेगा भारत भारत की ओर से मचाई गई भीषण तबाही के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष असीम मुनीर से बात करने के बाद विदेश मंत्री डॉ.

एस जयशंकर को फोन किया और बताया कि पाकिस्तान बातचीत के लिए तैयार है। सूत्रों ने बताया कि, भारत ने साफ कर दिया कि बातचीत डीजीएमओ के बीच ही होनी चाहिए, किसी और के बीच नहीं। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय समकक्ष से 10 मई को दोपहर 1 बजे मिलने का समय मांगा। गौरतलब है कि भारत ने 7 मई को पाकिस्तान के डीजीएमओ को बताया था कि उसने पाकिस्तान में आतंकी ढांचे पर हमला किया है, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने भारत द्वारा हवाई ठिकानों पर हमला करने के बाद समय मांगा था। ये भी पढ़ें: 'वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा': प्रधानमंत्री मोदी ने दिए थे स्पष्ट निर्देश सिर्फ डीजीएमओ स्तर पर होगी बात सूत्रों का कहना है कि, भारत और पाकिस्तान के बीच कोई राजनयिक वार्ता फिलहाल नहीं हो रही है। सिर्फ दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों डायरेक्टर जनरल्स ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स के बीच संपर्क हुआ है ताकि सीमा पर स्थिति को संभाला जा सके। इसके साथ ही भारत का संदेश बिल्कुल साफ है- अब अगर पाकिस्तान गोली चलाएगा, तो भारत दोगुनी ताकत से जवाब देगा। और जब तक पीओके का मुद्दा हल नहीं होता, तब तक कोई भी बातचीत, मेल-मिलाप या समझौता संभव नहीं है। 'पीओके की वापसी ही एकमात्र विषय' सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है। अब केवल एक ही मामला बचा है- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की वापसी। इसके अलावा और कोई बात नहीं है। अगर वे आतंकवादियों को सौंपने की बात करते हैं तो हम बात कर सकते हैं। हमारा किसी और विषय पर कोई इरादा नहीं है। हम नहीं चाहते कि कोई मध्यस्थता करे। हमें किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच सरकारी सूत्रों ने साफ कर दिया है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अब भी जारी है। यह कोई एक दिन की कार्रवाई नहीं थी, बल्कि अब इसे भारत-पाक रिश्तों का नया दौर कहा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह स्थिति अब स्थायी रूप से बनी रहेगी और दुनिया को इसे 'नए सामान्य' की तरह स्वीकार करना होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Pakistan India Ceasfire India News In Hindi Latest India News Updates भारत पाकिस्तान युद्ध

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Pahalgam Terror Attack: सिंधु समझौता खत्म होने के बाद कैसे घुटनों पर आ जाएगा पाकिस्तान?Pahalgam Terror Attack: सिंधु समझौता खत्म होने के बाद कैसे घुटनों पर आ जाएगा पाकिस्तान?Pahalgam Terror Attack: सिंधु समझौता खत्म होने के बाद कैसे घुटनों पर आ जाएगा पाकिस्तान?
Read more »

देश भर में पेट्रोल-डीजल एलपीजी सिलेंडरों की कमी नहीं, जमाखोरी नहीं करें, जानें किसने कहादेश भर में पेट्रोल-डीजल एलपीजी सिलेंडरों की कमी नहीं, जमाखोरी नहीं करें, जानें किसने कहाPetro; Diesel: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष जारी है। इसी बीच देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल और बीपीसीएल की तरफ से एक महत्वपूर्ण बयान आया है।
Read more »

भारत-पाकिस्तान के बीच कैसे हुआ सीजफायर? ट्रंप का क्या रोल? 20 मिनट की वो पूरी कहानी जानिएभारत-पाकिस्तान के बीच कैसे हुआ सीजफायर? ट्रंप का क्या रोल? 20 मिनट की वो पूरी कहानी जानिएIndia-Pakistan Tension: Ceasefire को तैयार हुए भारत-पाकिस्तान, जानिए पर्दे के पीछे की कहानी
Read more »

India Pakistan Ceasefire: संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस की मांग, कहा- पीएम मोदी करें सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षताIndia Pakistan Ceasefire: संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस की मांग, कहा- पीएम मोदी करें सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षताऑपरेशन सिंदूर के चार दिन बाद भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है। भारत ने संघर्ष विराम का एलान कर दिया है। संघर्ष विराम लागू होने के बाद
Read more »

युद्ध विराम से अब तक... क्‍या हैं LoC के मौजूदा हालात, जानें बड़े अपडेट्सयुद्ध विराम से अब तक... क्‍या हैं LoC के मौजूदा हालात, जानें बड़े अपडेट्सIndia-Pakistan Ceasefire: पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन के बाद अब कैसे हैं Border पर हालात ?
Read more »

उसकी तो फितरत है... पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर शशि थरूर ने ली चुटकीउसकी तो फितरत है... पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर शशि थरूर ने ली चुटकीIndia-Pakistan Ceasefire: पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन के बाद अब कैसे हैं Border पर हालात ?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:55:53