India-Pakistan War: भारत ने पाकिस्तान के सैकड़ों ड्रोन मार गिराए, देश के 32 एयरपोर्ट बंद...पिछले 12 घंटे के 10 बड़े अपडेट जानिए

India Pakistan War 2025 News

India-Pakistan War: भारत ने पाकिस्तान के सैकड़ों ड्रोन मार गिराए, देश के 32 एयरपोर्ट बंद...पिछले 12 घंटे के 10 बड़े अपडेट जानिए
Operation SindoorIndia Pakistan Latest NewsIndia Pakistan Border Skirmishes
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 250 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 134%
  • Publisher: 51%

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान बौखला गया है, जिसके चलते उसने सीमावर्ती क्षेत्रों में हमले किए। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिए हैं।

नई दिल्लीः भारत के मिलिट्री ' ऑपरेशन सिंदूर ' से पाकिस्तान बौखलाया गया है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, अमृतसर सहित राजस्थान के बॉर्डर से सटे शहरों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान ने बीते 24 घंटों में 26 जगहों पर हमला किया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की है। एलओसी पर कई जगहों पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। पाकिस्तान की मीडिया का दावा है कि उनके 3 एयरबेस पर अटैक किया गया है। हालांकि, भारत ने अब तक हमला करने की पुष्टि नहीं की है। पढ़िए पिछले 12 घंटे के 10 बड़े अपडेट्स.

..1.पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ शुरू किया ऑपरेशन बुनयान उल मरसूसपाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ऑपरेशन शुरू करने का ऐलान किया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के खिलाफ होने वाले अभियान का नाम ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस रखा गया है। ये जानकारी ऐसे समय में आई है जब शनिवार सुबह पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि भारत ने उसके तीन एयरबेस को निशाना बनाया है। रावलपिंडी के बास नूर खान एयरबेस, चकवाल के पास मुरीद और पूर्वी पंजाब के झांग जिले में रफीकी एयरबेस के पास धमाके सुने गए हैं।2. भारतीय सेना का पलटवार, पाकिस्तान पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड ध्वस्तभारतीय सेना पाकिस्तान के हवाई हमलों का ताबड़तोड़ जवाब दे रही है। पिछले दो दिन से रात के वक्त भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी मिसाइलों को जमींदोज करने के बाद आज भारतीय सेना ने उसके आतंकी लॉन्च पैड को भी तबाह कर दिए। न्यूज एजेंसी एएनआई पर जारी एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। इस वीडियो में भारतीय सेना पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड को ध्वस्त कर रही है। भारतीय सुरक्षाबलों की तरफ से जारी इस वीडियो में पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान होता दिख रहा है।3. भारत में 32 एयरपोर्ट 14 मई तक बंद, PM मोदी से मिले तीनों सेना प्रमुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सशस्त्र बलों के दिग्गजों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर मौजूदा सीमा हालात और रणनीतिक तैयारियों पर चर्चा की। वहीं मौजूदा तनाव को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा कारणों से जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर सहित 32 एयरपोर्ट बंद किए गए हैं। ये एयरपोर्ट 14 मई तक बंद रहेंगे। एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने इन शहरों से उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह कदम संभावित पाकिस्तानी हमलों से नागरिकों की सुरक्षा और सैन्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। सीमा सुरक्षा बल और अन्य केंद्रीय बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।3. भारत ने सिंधु का पानी किया डायवर्ट, चार राज्यों में होगा इस्तेमाल भारत ने सिंधु नदी के पानी को लेकर एक कदम उठाया है। सरकार ने फैसला किया है कि सिंधु नदी के पानी का उपयोग राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के लिए किया जाएगा। यह कदम 2019 के पुलवामा हमले के बाद लिया गया, जब भारत ने पाकिस्तान को सिंधु नदी का पानी देना बंद कर दिया था। अब वही पानी भारत के सूखे क्षेत्रों को हरा-भरा करने की दिशा में काम आएगा।5.जम्मू, राजौरी, पठानकोट... पाकिस्तान का कई इलाकों में ड्रोन अटैक, भारत ने मार गिराएपाकिस्तान ने शुक्रवार रात फिर एक बार जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में ड्रोन अटैक किए। रक्षा सूत्रों ने बताया कि जम्मू, सांबा, पठानकोट सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं। भारत का एयर डिफेंस सिस्टम इस हमले का करारा जवाब दे रहा है। भारत ने पाक के कई ड्रोन मार गिराए हैं। वहीं खतरे को देखते हुए कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। पूरे इलाके में सायरन बज रहा है और ब्लैकआउट किया गया। 6.भारत ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, 7 आतंकवादी ढेरगुरुवार रात पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन से हमले किए, साथ ही जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को घुसाने की कोशिश की, जिसे बीएसएफ ने नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सात आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तानी रेंजर्स की चौकी को भारी नुकसान पहुंचाया गया।7. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ की भारत को धमकी...कोई विकल्प नहीं बचा...पूर्ण युद्ध ही उपाय बचा हैपाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अब भारत के साथ पूर्ण युद्ध ही एकमात्र विकल्प बचा है। आसिफ ने कहा है कि बीते चार दिन में जिस तरह चीजें हुई है, उसके बाद अब युद्ध का ही रास्ता बचता है। ख्वाजा आसिफ का ये बयान भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले करने के बाद आया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों में तनाव है और बॉर्डर पर भी लगातार गोलीबारी हो रही है।8. जी-7 देशों ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत की अपील कीजी-7 देशों ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान से अधिकतम संयम बरतने का आग्रह किया है और दोनों परमाणु संपन्न एशियाई पड़ोसियों से सीधे वार्ता करने का आह्वान किया। एक बयान में, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए परमाणु संपन्न दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की।9. पाकिस्तान की 26 जगहों पर भारत ने किया अटैकपाकिस्तान ने कल रात 26 जगहों पर हमला किया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की है। एलओसी पर कई जगहों पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने पाकिस्तानी मीडिया से कहा कि पाकिस्तान वायु सेना के नूर खान, मुरीद और शोरकोट एयरबेस को निशाना बनाया गया है।10. भारत के 26 इलाकों में देखे गए पाकिस्तानी ड्रोन, इंडियन आर्मी ने मार गिराए भारत के मिलिट्री ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुक्रवार रात भी पाकिस्तान की तरफ से कई ड्रोन ने घुसपैठ की। इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC के पास, उत्तर में बारामूला से लेकर दक्षिण में भुज तक 26 जगहों पर ड्रोन देखे गए। इनमें कुछ संदिग्ध हथियारबंद ड्रोन भी शामिल हैं, जो नागरिक और मिलिट्री ठिकानों के लिए संभावित खतरा बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि बारामूला, श्रीनगर , अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लखी नाला में ड्रोन देखे गए हैं। फिरोजपुर में एक हथियारबंद ड्रोन ने एक सिविल एरिया को निशाना बनाया, जिससे एक परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत मेडिकल हेल्प दी गई है और सुरक्षा बलों ने इलाके को सैनिटाइज कर दिया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Operation Sindoor India Pakistan Latest News India Pakistan Border Skirmishes India Pakistan Missile Strikes भारत पाकिस्तान युद्ध 2025 ऑपरेशन सिंदूर भारत पाकिस्तान ताजा समाचार भारत पाकिस्तान सीमा संघर्ष भारत पाकिस्तान मिसाइल हमले

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दियाभारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दियाभारत-पाकिस्तान संबंधों के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े कूटनीतिक कदम उठाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का निर्देश दिया.
Read more »

Pakistan ने बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण का किया दावा, भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर बड़े UPDATESPakistan ने बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण का किया दावा, भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर बड़े UPDATESPakistan ने बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण का किया दावा, भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर बड़े UPDATES
Read more »

India-Pakistan Tension: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का जवाबी हमला शुरू | India Attacks Pakistan BreakingIndia-Pakistan Tension: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का जवाबी हमला शुरू | India Attacks Pakistan BreakingIndia-Pakistan Tension: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का जवाबी हमला शुरू | India Attacks Pakistan Breaking
Read more »

भारत ने दिया पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब, एफ-16 और दो जेएफ-17 विमान भी मार गिराएभारत ने दिया पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब, एफ-16 और दो जेएफ-17 विमान भी मार गिराएभारत ने दिया पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब, एफ-16 और दो जेएफ-17 विमान भी मार गिराए
Read more »

भारत ने पाकिस्तानी सेना को कर दिया ‘अंधा’, समझिए क्या है AWACS सिस्टम जिसे कल रात किया तबाहभारत ने पाकिस्तानी सेना को कर दिया ‘अंधा’, समझिए क्या है AWACS सिस्टम जिसे कल रात किया तबाहIndia-Pakistan Tension: भारत ने पाकिस्तान के AWACS को तबाह किया | India Attacks Pakistan | Breaking
Read more »

India-Pakistan War: पाकिस्तान की हिमाकत का भारत ने दिया करारा जवाब, पिछले 12 घंटे के 10 बड़े अपडेट जानिएIndia-Pakistan War: पाकिस्तान की हिमाकत का भारत ने दिया करारा जवाब, पिछले 12 घंटे के 10 बड़े अपडेट जानिएपहलगाम हमले के बाद भारत का ऑपरेशन सिंदूर जारी है, जिससे बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर और अमृतसर सहित सीमावर्ती शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की। भारतीय सेना ने S-400 डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों को नाकाम कर दिया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:00:10