India-Pak Ceasefire: पाकिस्तान ने सोमवार रात भी नहीं की कोई गुस्ताखी, LoC से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक रही शांति

India Pak Ceasefire News

India-Pak Ceasefire: पाकिस्तान ने सोमवार रात भी नहीं की कोई गुस्ताखी, LoC से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक रही शांति
India Pakistan CeasefireIndia Pakistan TensionLOC

India-Pak Ceasefire: Pakistan did not commit any mischief even on Monday night, peace prevailed from LoC to international border । पाकिस्तान ने सोमवार रात भी नहीं की कोई गुस्ताखी, LoC से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक रही शांति

India-Pak Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा और उसके आसपास के इलाकों में शांति लौट आई है. इसी के साथ पाकिस्तान अब कोई गुस्ताखी नहीं कर रहा. बीती रात भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन नहीं किया.

इसी के साथ नियंत्रण रेखा से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा तक सोमवार रात भी शांति बनी रही. इस दौरान पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर समेत किसी भी सीमावर्ती इलाके में सीजफायर का उल्लंघन नहीं किया है. भारतीय सेना ने इस बारे में जानकारी दी. सेना के मुताबिक, बॉर्डर पर हालात अब सामान्य और शांत हैं. Advertismentशनिवार को हुआ था सीजफायर का एलान बता दें कि पहलागम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी. इस कार्रवाई में भारतीय सशस्त्र बलों ने 9 आतंकि ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमला कर नष्ट कर दिया. भारत की इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकवादियों के मारे जाने की बात सामने आई थी. उसके बाद पाकिस्तान ने भी भारतीय सीमा में ड्रोन और मिसाइस से हमला शुरू कर दिया. जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान के हर हमले को विफल कर दिया. दोनों देशों के बीच तनाव युद्ध के हालात तक पहुंच गए. उसके बाद शनिवार को पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ से बात कर सीजफायर का अनुरोध किया. उसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ. सोमवार को फिर हुई DGMO के बीच बातचीत सीजफायर के बीच सोमवार एक बार फिर से दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस के बीच हॉटलाइन पर बातचीत हुई थी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी रोकने के लिए 10 मई को बनी सहमति के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. हॉटलाइन पर भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और पाकिस्तान के डीजीएमओ जनरल कासिम अब्दुल्ला मौजूद रहे.इस दौरान दोनों डीजीएमओ के बीच सीजफायर को जारी रखने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई. ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: मेड इन इंडिया हथियारों ने दिखाया अपना जलवा, Turkey-China के ड्रोन फुस्स इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से कहा कि एक भी गोली नहीं चलनी चाहिए. इसके साथ ही ये बात भी हुई कि एक-दूसरे के खिलाफ कोई आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं की जाएगी. बातचीत के दौरान ये भी सहमति बनी कि दोनों पक्ष सीमाओं और अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों की संख्या में कमी सुनिश्चित कर तत्काल उपायों पर विचार करें. ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: पीएम मोदी का ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्र के नाम संदेश, जानें वैश्विक मीडिया ने क्या कुछ कहा?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

India Pakistan Ceasefire India Pakistan Tension LOC India Pakistan War

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कश्मीर में LoC पर क्या चल रहा, पंजाब में रातभर क्या हुआ, देखिए ग्राउंड रिपोर्टकश्मीर में LoC पर क्या चल रहा, पंजाब में रातभर क्या हुआ, देखिए ग्राउंड रिपोर्टIndia Air Strikes Pakistan: LoC पर पाकिस्तान ने लगातार 14वें दिन किया Ceasefire का उल्लंघन | NDTV
Read more »

India-Pakistan: औकात में आया पाकिस्तान, सीजफायर तोड़ने का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब; रात में पूरे बॉर्डर पर रही शांतिIndia-Pakistan: औकात में आया पाकिस्तान, सीजफायर तोड़ने का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब; रात में पूरे बॉर्डर पर रही शांतिIndia hits hard to pakistan after violating Ceasefire India-Pakistan: औकात में आया पाकिस्तान, सीजफायर तोड़ने का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब; रात में पूरे बॉर्डर पर रही शांति
Read more »

जम्मू में सीमा पर रातभर शांति रही, कहीं से भी ड्रोन गतिविधि की कोई सूचना नहींजम्मू में सीमा पर रातभर शांति रही, कहीं से भी ड्रोन गतिविधि की कोई सूचना नहींअधिकारियों ने बताया कि सीमा पर, विशेषकर नियंत्रण रेखा पर सबसे अधिक प्रभावित सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी में पूरी रात असहज शांति रही।
Read more »

नैरेटिव, सफेद झूठ और आतंकवाद… भारतीय सेना के दिए बेइंतहा दर्द में भी 'मुस्कुरा' रहा पाकिस्ताननैरेटिव, सफेद झूठ और आतंकवाद… भारतीय सेना के दिए बेइंतहा दर्द में भी 'मुस्कुरा' रहा पाकिस्तानIndia Pakistan Ceasefire: पाकिस्तान से कोई सच की उम्मीद नहीं करता, खासकर उस समय जब भारत ने आतंकवाद की कब्र खोदने के लिए पाकिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की हो.
Read more »

भारतीय सेना के दिए बेइंतहा दर्द में भी 'मुस्कुरा' रहा पाकिस्तान, 'नापाक' माइंडगेम समझिएभारतीय सेना के दिए बेइंतहा दर्द में भी 'मुस्कुरा' रहा पाकिस्तान, 'नापाक' माइंडगेम समझिएIndia Pakistan Ceasefire: पाकिस्तान से कोई सच की उम्मीद नहीं करता, खासकर उस समय जब भारत ने आतंकवाद की कब्र खोदने के लिए पाकिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की हो.
Read more »

Jammu Kashmir: भारत की धमकी से होश में आया पाकिस्तान, बीती रात सीमा पार से नहीं हुई गोलीबारीJammu Kashmir: भारत की धमकी से होश में आया पाकिस्तान, बीती रात सीमा पार से नहीं हुई गोलीबारीJammu Kashmir: There is no firing from Pakistan on LoC now after Ceasefire । भारत की धमकी से होश में आया पाकिस्तान, बीती रात सीमा पार से नहीं हुई गोलीबारी ।
Read more »



Render Time: 2026-05-06 07:28:17