वैश्विक व्यापार में अनिश्चितताओं के बीच भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) एक 'ऐतिहासिक व्यापार समझौते' के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने दावोस में विश्व आर्थिक
वैश्विक व्यापार में अनिश्चितताओं के बीच भारत और यूरोपीय संघ एक 'ऐतिहासिक व्यापार समझौते' के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान संकेत दिया कि दोनों पक्ष इस बहुप्रतीक्षित समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तैयार हैं। इसे कुछ हलकों में मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है, जो दुनिया के सबसे बड़े मुक्त व्यापार क्षेत्रों में से एक का निर्माण करेगा। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने क्या कहा? उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने अपने संबोधन में साफ किया कि यह समझौता महज एक कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा। इस दौरान विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष बोर्गे ब्रेंडे ने कहा, "भारत और यूरोप के बीच अब तक का सबसे बड़ा समझौता बस होने ही वाला है।" • विशाल दायरा: इस समझौते से दो अरब लोगों का एक साझा बाजार तैयार होगा। • आर्थिक ताकत: यह संयुक्त बाजार वैश्विक जीडीपी के लगभग एक चौथाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करेगा। • यूरोप का फोकस: वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोप आज के 'ग्रोथ सेंटर्स' और इस सदी के आर्थिक पावरहाउस यानी भारत के साथ कारोबार करना चाहता है। उन्होंने इसे दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और गतिशील महाद्वीपों में से एक के साथ जुड़ने के लिए यूरोप का 'फर्स्ट-मूवर एडवांटेज' बताया। माना जा रहा है कि सरकार एफटीए पर गणतंत्र दिवस के दौरान बड़ी घोषणा की तैयारी कर रही है। इस पर आधिकारिक मुहर 27 जनवरी को लगने की उम्मीद है। • विशेष दौरा: यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन 25 से 27 जनवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे। वे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। • समिट वार्ता: 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली शिखर वार्ता में इस एफटीए के संपन्न होने की घोषणा की जा सकती है। रक्षा क्षेत्र में बड़ी साझेदारी के लिए क्या कवायद? व्यापार के अलावा, इस समिट में रक्षा और सुरक्षा पर भी बड़ा फोकस रहेगा। भारत और ईयू एक 'सुरक्षा और रक्षा साझेदारी' का अनावरण कर सकते हैं।इसमें ये चीजें शामिल होंगीं।- • फंडिंग तक पहुंच: प्रस्तावित एसडीपी के तहत भारतीय कंपनियों के लिए EU के 'SAFE' कार्यक्रम में भाग लेने के रास्ते खुलेंगे। SAFE यूरो 150 बिलियन का एक वित्तीय साधन है, जो रक्षा तैयारी को तेज करने के लिए बनाया गया है। • एसओआईए समझौता: दोनों पक्ष औद्योगिक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 'सूचना सुरक्षा समझौते' के लिए बातचीत शुरू करेंगे। अमेरिका की टैरिफ नीतियों का असर यह समझौता ऐसे समय में हो रहा है जब वाशिंगटन की टैरिफ नीतियों और व्यापारिक व्यवधानों को लेकर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं। विशेषज्ञ इसे बदलती भू-राजनीति के बीच भारत और ईयू की रणनीतिक गोलबंदी के रूप में देख रहे हैं। गौरतलब है कि ईयू वित्त वर्ष 2023-24 में 135 बिलियन डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के साथ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा है।.
वैश्विक व्यापार में अनिश्चितताओं के बीच भारत और यूरोपीय संघ एक 'ऐतिहासिक व्यापार समझौते' के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान संकेत दिया कि दोनों पक्ष इस बहुप्रतीक्षित समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तैयार हैं। इसे कुछ हलकों में मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है, जो दुनिया के सबसे बड़े मुक्त व्यापार क्षेत्रों में से एक का निर्माण करेगा। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने क्या कहा? उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने अपने संबोधन में साफ किया कि यह समझौता महज एक कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा। इस दौरान विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष बोर्गे ब्रेंडे ने कहा, "भारत और यूरोप के बीच अब तक का सबसे बड़ा समझौता बस होने ही वाला है।" • विशाल दायरा: इस समझौते से दो अरब लोगों का एक साझा बाजार तैयार होगा। • आर्थिक ताकत: यह संयुक्त बाजार वैश्विक जीडीपी के लगभग एक चौथाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करेगा। • यूरोप का फोकस: वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोप आज के 'ग्रोथ सेंटर्स' और इस सदी के आर्थिक पावरहाउस यानी भारत के साथ कारोबार करना चाहता है। उन्होंने इसे दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और गतिशील महाद्वीपों में से एक के साथ जुड़ने के लिए यूरोप का 'फर्स्ट-मूवर एडवांटेज' बताया। माना जा रहा है कि सरकार एफटीए पर गणतंत्र दिवस के दौरान बड़ी घोषणा की तैयारी कर रही है। इस पर आधिकारिक मुहर 27 जनवरी को लगने की उम्मीद है। • विशेष दौरा: यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन 25 से 27 जनवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे। वे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। • समिट वार्ता: 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली शिखर वार्ता में इस एफटीए के संपन्न होने की घोषणा की जा सकती है। रक्षा क्षेत्र में बड़ी साझेदारी के लिए क्या कवायद? व्यापार के अलावा, इस समिट में रक्षा और सुरक्षा पर भी बड़ा फोकस रहेगा। भारत और ईयू एक 'सुरक्षा और रक्षा साझेदारी' का अनावरण कर सकते हैं।इसमें ये चीजें शामिल होंगीं।- • फंडिंग तक पहुंच: प्रस्तावित एसडीपी के तहत भारतीय कंपनियों के लिए EU के 'SAFE' कार्यक्रम में भाग लेने के रास्ते खुलेंगे। SAFE यूरो 150 बिलियन का एक वित्तीय साधन है, जो रक्षा तैयारी को तेज करने के लिए बनाया गया है। • एसओआईए समझौता: दोनों पक्ष औद्योगिक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 'सूचना सुरक्षा समझौते' के लिए बातचीत शुरू करेंगे। अमेरिका की टैरिफ नीतियों का असर यह समझौता ऐसे समय में हो रहा है जब वाशिंगटन की टैरिफ नीतियों और व्यापारिक व्यवधानों को लेकर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं। विशेषज्ञ इसे बदलती भू-राजनीति के बीच भारत और ईयू की रणनीतिक गोलबंदी के रूप में देख रहे हैं। गौरतलब है कि ईयू वित्त वर्ष 2023-24 में 135 बिलियन डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के साथ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा है।
Ursula Von Der Leyen Davos India Eu Summit Jan 27 Mother Of All Deals Republic Day Chief Guest 2026 India Eu Defence Pact Safe Programme Business News Hindi Business News In Hindi Business Diary News In Hindi Business Diary Hindi News भारत ईयू व्यापार समझौता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोनमर्ग में पारा माइनस 8.9°C, हिमाचल में बर्फबारी: यूपी के अलीगढ़ में ओले गिरे; पंजाब के हलवारा में विजिबिलि...India Weather, Imd Weather, Cpld Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »
India-EU FTA: भारत 18 साल से कर रहा था कोशिश, अब अंजाम बहुत करीब, किस बात का अभी भी सता रहा डर?India-EU Free Trade Agreement: भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच जल्द ही एक बड़ा मुक्त व्यापार समझौता होने वाला है। यह समझौता दोनों पक्षों के लिए आर्थिक विकास के नए अवसर खोलेगा। इसमें वस्तुओं, सेवाओं और व्यापार नियमों को शामिल किया जाएगा। कुछ अनसुलझे मुद्दे समझौते के अंतिम स्वरूप को तय...
Read more »
US-EU Tariff War India Gain: अमेरिका-ईयू में टैरिफ की जंग, भारत को बंपर फायदाIndia-EU FTA: ग्रीनलैंड पर कब्जे की मंशा के चलते अमेरिका के यूरोपीय संघ के बीच व्यापार विवाद में कड़वाहट आ रही है। इससे भारत के निर्यात को बढ़ावा मिल सकता है और यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते को मजबूती मिल सकती है। यूरोपीय देशों पर अमेरिका द्वारा लगाया गया नया शुल्क यूरोपीय संघ को भारत जैसे स्थिर व्यापार साझेदारों की ओर धकेल सकता...
Read more »
दावा- बांग्लादेश हटा तो PAK भी टी-20 वर्ल्डकप नहीं खेलेगा: PCB ने तैयारियां रोकीं; ICC ने कहा था– बांग्लादे...Bangladesh India T20 World Cup 2026 Venue Row Update; Follow Pakistan Vs India, ICC T20 World Cup 2026, PCB, Pakistan Cricket Board Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
பட்ஜெட் 2026: 140 கோடி இந்தியர்களின் கனவு! மாற்றத்திற்கான நேரம்! எந்த துறைக்கு எவ்வளவு?What Should We Expect in 2026-27 Budget: 2026-27 மத்திய பட்ஜெட்டில் கல்வி, சுகாதாரம் மற்றும் கிராமப்புற வளர்ச்சிக்கான முக்கியத்துவத்தை விளக்கும் ஒரு குடிமகனின் பார்வை.
Read more »
‘Mother Of All Deals’: EU Chief On Trade Deal With India Ahead Of India-EU SummitAhead of the January 27 India-EU Summit in New Delhi, EU Commission President Ursula von der Leyen called the nearing EU-India free trade agreement the mother of all deals at Davos World Economic Forum.
Read more »
