India-US Trade Deal Latest News Today: मैं बादशाह तभी जब भारत दे साथ...अमेरिका ने मानी यह बात, किसका है डर

India-Us Trade Deal Latest News Today News

India-US Trade Deal Latest News Today: मैं बादशाह तभी जब भारत दे साथ...अमेरिका ने मानी यह बात, किसका है डर
India Us Trade Deal Latest News In Hindiइंडिया ट्रेड डीलIndia Trade Deal With Us
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 51%

US consider India as world third-largest economy: अमेरिका को अब भारत की जरूरत ज्यादा महसूस हो रही है। यह बात खुद उसके लीडर और एक्सपर्ट भी कह रहे हैं।

नई दिल्ली: अमेरिका ने दुनिया में अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए भारत को बेहद जरूरी बताया है। यहां तक कि वह अभी से ही भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था मानने लग गया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के बिल ह्यूजेंगा ने भारत-अमेरिका साझेदारी के बढ़ते आर्थिक और रणनीतिक आयामों पर चर्चा करते हुए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए अमेरिकी व्यापार के बढ़ते इंटरेस्ट और गहन सहयोग की जरूरत पर जोर दिया।अमेरिकी सदस्य ने कहां कही ये बातन्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के बिल ह्यूजेंगा ने सदन की विदेश मामलों की दक्षिण और मध्य एशिया उपसमिति की सुनवाई-'अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी: एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा' में ये बातें कहीं। ह्यूजेंगा ने भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि को व्यापारिक जुड़ाव का एक प्रमुख चालक बताया। उन्होंने कहा-भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है.

..अमेरिकी कंपनियां समान अवसर के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए उत्सुक हैं।नए व्यापार समझौते से और आएगी मजबूतीबिल ह्यूजेंगा ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के साथ एक नया व्यापार समझौता इस लक्ष्य को और अधिक साकार करेगा और संबंधों को मजबूत करेगा। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए आर्थिक जुड़ाव को केंद्रीय महत्व देते हुए इस बात पर जोर दिया।अभी से भारत को माना तीसरी अर्थव्यवस्थाबिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के बिल ह्यूजेंगा ने वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच सहयोग के व्यापक रणनीतिक महत्व पर भी बल दिया और उनके संयुक्त आर्थिक और भू-राजनीतिक प्रभाव के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा-मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाली भारत, चीन का मुकाबला करने और एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने के लिए किस प्रकार मिलकर काम कर सकती हैं। जब ये चर्चाएं वाशिंगटन में चल रही थीं, उसी दौरान नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी दोनों नेताओं द्वारा इस वर्ष की शुरुआत में उल्लिखित द्विपक्षीय एजेंडा को आगे बढ़ा रहे थे। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने मंगलवार को अमेरिकी विदेश उप सचिव एलिसन हूकर से मुलाकात की और उस दृष्टिकोण को ठोस प्रगति में बदलने पर केंद्रित परामर्श किया।trends.embed.renderExploreWidget;सैन्य पार्टनरशिप में तेजी लाने की बातहूकर भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय दौरे पर हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने मौजूदा संवाद तंत्रों के माध्यम से हासिल की गई लगातार प्रगति का स्वागत किया। उन्होंने कैटलाइज़िंग अपॉर्चुनिटीज फॉर मिलिट्री पार्टनरशिप, एक्सीलरेटेड कॉमर्स एंड टेक्नोलॉजी एजेंडा के तहत प्रयासों में तेजी लाने पर सहमति जताई।प्रमिला जयपाल बोलीं-खतरे में हैं संबंधइससे पहले इसी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में प्रमिला जयपाल ने भी इसी तरह के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा-अमेरिका और भारत दोनों जगह हमें शुल्क संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ये शुल्क भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं और साथ ही अमेरिकी व्यवसायों और उपभोक्ताओं को भी प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने इन व्यापारिक चिंताओं को द्विपक्षीय संबंधों में व्यापक व्यवधानों से जोड़ा और ट्रंप की हालिया आव्रजन नीतियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा-राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आव्रजन के कानूनी रास्तों को बंद करके लोगों के बीच संबंधों को खतरे में डाल दिया है, जो भेदभावपूर्ण कोटा की उस विरासत की याद दिलाता है जिसने भारतीयों के लिए आव्रजन को बेहद मुश्किल बना दिया था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

India Us Trade Deal Latest News In Hindi इंडिया ट्रेड डील India Trade Deal With Us Trade Talks With Us Indo-Pacific China Free And Open Indo-Pacific Us Representative Bill Huizenga भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता चीन मुक्त हिंद-प्रशांत

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

New Tariff on India: ফের শুল্ক-বোমা! এবার ভাতের থালায় হাত বাড়ালেন ট্রাম্প! মহার্ঘ হবে চাল? পুতিনের ভারত-সফরে খেপে গিয়েই কি...New Tariff on India: ফের শুল্ক-বোমা! এবার ভাতের থালায় হাত বাড়ালেন ট্রাম্প! মহার্ঘ হবে চাল? পুতিনের ভারত-সফরে খেপে গিয়েই কি...New Tariff on India US Tariff on India Rice Donald Trump considers new tariff on India over rice dumping amid ongoing trade talks rice price hike
Read more »

India-US Trade Deal On The Horizon? What Surging Imports And Reforms Mean For The EconomyIndia-US Trade Deal On The Horizon? What Surging Imports And Reforms Mean For The EconomyAs US trade negotiators land in India, the government moves swiftly to ease tariff-related pressures and attract investment, signalling a pivotal moment in bilateral trade relations.
Read more »

Inside India-US Trade Talks: Meet The Officer Who Is Leading The Crucial NegotiationsInside India-US Trade Talks: Meet The Officer Who Is Leading The Crucial NegotiationsThe government has appointed 2001-bactch Karnataka cadre IAS officer Darpan Jain to lead negotiations and bring fresh momentum to long-pending issues.
Read more »

News in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesNews in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesShorts News: Get all latest news in shorts, news highlights
Read more »

News in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesNews in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesShorts News: Get all latest news in shorts, news highlights
Read more »

वर्ल्ड अपडेट्स: रूस के मार्केट में आग लगी, कई धमाके हुए; 1 व्यक्ति की मौतवर्ल्ड अपडेट्स: रूस के मार्केट में आग लगी, कई धमाके हुए; 1 व्यक्ति की मौतInternational Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:04:22