पिछले कुछ दिनों से कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट विवादों में आया हुआ है.यूट्यूब से इस शो के सारे एपिसोड्स डिलीट कर दिए गए हैं.
लोकप्रिय टैलेंट शो " इंडियाज गॉट लैटेंट " से जुड़े विवाद में महाराष्ट्र साइबर सेल ने सोमवार को स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का बयान दर्ज किया है. इस मामले ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जिसके बाद साइबर सेल ने रैना को पूछताछ के लिए बुलाया.
इस दौरान रैना ने माफी मांगी और कहा कि जो कुछ भी हुआ वह शो के फ्लो में हो गया.Advertisementसमय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने अपने बयान में माना कि शो के दौरान उन्होंने जो कहा, उस पर उन्हें गहरा अफसोस है. उन्होंने कहा, "मैं स्वीकार करता हूं कि मुझसे गलती हुई. शो के दौरान सबकुछ फ्लो में हो गया और मैंने जो भी कहा, वह बिना सोचे-समझे कहा. मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था."उन्होंने आगे कहा कि वह इस घटना से सीख लेंगे और भविष्य में इस तरह की कोई भी गलती न हो, इसका पूरा ध्यान रखेंगे. समय रैना ने यह भी खुलासा किया कि इस विवाद का उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है. उन्होंने कहा कि वह इस पूरी घटना से बेहद तनावग्रस्त महसूस कर रहे हैं और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.उन्होंने यह भी बताया कि उनका हाल ही में हुआ कनाडा टूर भी इस विवाद की वजह से अच्छा नहीं रहा. उन्होंने कहा, "मुझे इस बात का एहसास है कि मैंने जो कहा वह गलत था. मैं इसके लिए माफी मांगता हूं."Advertisementमामले की जांच जारीबता दें कि महाराष्ट्र साइबर सेल इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार, यदि समय रैना के बयान से साइबर सेल संतुष्ट नहीं होती, तो उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. इस विवाद ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी. कई लोगों ने समय रैना के बयान को गंभीर बताते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि यह एक निर्दोष गलती थी और उन्हें एक और मौका दिया जाना चाहिए. यह मामला मुख्य रूप से पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया था. इलाहाबादिया ने समय रैना के वेब शो "इंडियाज गॉट लैटेंट" पर माता-पिता से जुड़ी विवादित टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद भारी आक्रोश फैल गया और कई पुलिस शिकायतें दर्ज कराई गईं. समय रैना को कई बार समन भेजा गया था, लेकिन वह विदेश में होने के कारण पेश नहीं हो पाए. हाल ही में भारत लौटने के बाद, उन्होंने सोमवार को महाराष्ट्र साइबर मुख्यालय में अपना बयान दर्ज कराया.रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी सहित कई अन्य के बयान दर्जअधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र साइबर सेल इस मामले में पहले ही रणवीर अल्लाबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और अन्य के बयान दर्ज कर चुकी है. यह मामला फरवरी 2025 में तब सुर्खियों में आया, जब रणवीर अल्लाबादिया ने "इंडियाज गॉट लैटेंट" के एक एपिसोड में माता-पिता और सेक्स पर विवादास्पद टिप्पणियां कीं. इस क्लिप के वायरल होने के बाद, ऑनलाइन और ऑफलाइन बड़े पैमाने पर नाराजगी देखी गई, जिससे कई पुलिस शिकायतें दर्ज हुईं. ये भी देखें
महाराष्ट्र साइबर सेल समय रैना रणवीर अल्लाबादिया आशीष चंचलानी विवाद बयान दर्ज पुलिस शिकायत मानसिक तनाव विदेश दौरा माता-पिता सेक्स टिप्पणी यूट्यूब शो वेब शो सोशल मीडिया जांच समन मुख्यालय आपत्तिजनक टिप्पणी आलोचना कैनेडा टूर India’S Got Latent Maharashtra Cyber Cell Samay Raina Ranveer Allahbadia Ashish Chanchlani Controversy Statement Recorded Police Complaint Mental Stress Foreign Tour Parents Sex Remarks Youtube Show Web Show Social Media Investigation Summon Headquarters Objectionable Remarks Criticism Canada Tour
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मजाक ने हर तरफ उड़वाई हंसी, Samay Raina के शो पर हुए विवाद के बाद लोगों के लिए बड़ा सबकइस वक्त हर तरफ समय रैना के शो को लेकर बातें हो रही हैं। अभिव्यक्ति के नाम पर आजादी कैसे उच्छृंखल अराजकता में परिवर्तित हो सकती है इंडियाज गाट लैटेंट से उपजा विवाद इसका बड़ा उदाहरण है। यह तेजी से लोकप्रिय होते इंटरनेट मनोरंजन प्लेटफार्म पर सक्रिय अथवा इस पर जगह बनाते कलाकारों के लिए तीखा सबक है कि सीमा कहां पर समाप्त होती...
Read more »
Badshah के बाद इस कॉमेडियन ने किया Samay Raina को सपोर्ट, कहाइंडियाज गॉट लेटेंट के शो में रणवीर इलाहबादिया के कमेंट के बाद काफी बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर उनकी काफी ज्यादा आलोचना भी हुई। वहीं कई सेलेब्स ने समय रैना को सपोर्ट किया है। इससे पहले बादशाह अपने लाइफ शो में समय को सपोर्ट करते नजर आए थे। अब कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी उनके सपोर्ट में उतर आए...
Read more »
'इन्हें देश निकाला दे दो', इस एक्टर ने की Ranveer Allahbadia और Samay Raina को देश से बाहर निकालने की मांगमनोरंजन Ranveer Allahabadia And Samay Raina: बॉलीवुड के इस एक्टर ने कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को देश से बाहर निकलवाने की मांग की है.
Read more »
पंजाब किसानों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद धरना का ऐलान कियापंजाब के किसान नेता और मुख्यमंत्री के बीच हुई बैठक में तनाव के कारण किसान नेता खुले तौर पर मुख्यमंत्री से नाराजगी जताते हुए धरना देने का ऐलान कर चुके हैं।
Read more »
Samay Raina: विवाद के बीच समय रैना ने इंडिया टूर को लेकर कही यह बात; सिर्फ एक खास शख्स को कर रहे फॉलोसमय रैना एक बार फिर से खबरों में छाए हुए हैं। &39;इंडियाज गॉट लैटेंट&39; शो से जुड़े विवाद के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने उन्हें पहले दो बार समन भेजा,
Read more »
CM नीतीश की इफ्तार पार्टी पर मुस्लिम संगठनों का बड़ा ऐलान, अब बॉयकाट पॉलिटिक्सBihar Politics: नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी पर मुस्लिम संगठनों का बड़ा ऐलान, अब बॉयकाट पॉलिटिक्स
Read more »
