गवर्नर धनखड़ (jdhankhar1) बताया कि ममता बनर्जी से मुलाकात के दौरान कैसी बातचीत होती है ConclaveEast21 LIVE अपडेट्स: पूरा कवरेज यहाँ देखें:
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण का आयोजन बंगाल में हो रहा है. आईटीसी रॉयल बंगाल में सजे इस मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई बड़ी हस्तियां नजर आएंगी.
बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये चर्चा बेहद अहम होगी. कॉन्क्लेव से जुड़ी प्रत्येक जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें.पीरजादा ने चुनाव से पहले क्यों बनाई पार्टी- बिस्वजीत देबटीएमसी के प्रवक्ता और मिजोरम के पूर्व महाधिवक्ता बिस्वजीत देब ने कहा अल्पसंख्यक सिर्फ मुस्लिम समाज में ही नहीं बल्कि हर वर्ग में हैं. टीएमसी के लिए सभी धर्म एक समान हैं. साथ ही उन्होंने इंडियन सेक्युलर फ्रंट के नेता पीरजादा अब्बास सिद्दीकी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने चुनाव से ठीक पहले ही पार्टी की शुरुआत क्यों की. साथ ही उन्होंने मुस्लिम समाज के लिए ममता सरकार के कामों का बखान किया. हालांकि, उनके सवाल के जवाब में पीरजादा ने कहा कि अगर सरकार ने हमें मरदसे, स्कूल और अस्पताल दिए होते तो ये नहीं होता.बंगाल में मुस्लिम सबसे पिछड़े- तथागत रॉयत्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने कहा, पश्चिम बंगाल में मुस्लिम सबसे पिछड़े हुए हैं. पार्टियां उन्हें पिछड़ा रखती हैं ताकि उन्हें पूरे समुदाय को संबोधित न करना पड़े. मुस्लिम समुदाय में, महिलाएं विशेष रूप से सबसे पिछड़ी हैं.मुस्लिम समाज को एक वोट बैंक के रूप में देखा जाता है- पीरजादाइंडियन सेक्युलर फ्रंट के नेता पीरजादा अब्बास सिद्दीकी ने कहा कि अल्पसंख्यक हर जगह हैं. उन्होंने कहा कि जहां जहां मुस्लिम लोगों की संख्या ज्यादा है वहां स्कूल, कॉलेज और अस्पताल ज्यादा नहीं हैं. वहां उन्हें सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखा जाता है. कलकता यूनिवर्सिटी में भी सिर्फ 20 फीसदी मुस्लिम टीचर्स हैं. ऐसे ही उन्होंने बंगाल की यूनिवर्सिटीज के बारे में बात करते हुए कहा कि हर एक जगह मुस्लिम टीचर्स की संख्या कम है. शिक्षा से मुस्लिम समाज को काफी दूर रखा गया है. उन्होंने चुनाव का रुख क्यों किया इस बात पर उन्होंने कहा कि हम अपने समाज को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मदद करने के लिए राजनीति में आए हैं.अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर चर्चा के लिए जुटे दिग्गजIndia Today Conclave East 2021 के इस सेशन में टीएमसी के प्रवक्ता और मिजोरम के पूर्व महाधिवक्ता बिस्वजीत देब, इंडियन सेक्युलर फ्रंट के नेता पीरजादा अब्बास सिद्दीकी, पूर्व संसद सदस्य अभिजीत मुखर्जी, त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय शामिल हुए. थोड़ी देर में CPI नेता मोहम्मद सलीम भी इस सेशन में जुड़ेंगे.जब 'दीदी' से मिलते हैं गवर्नर..कैसे होता है वार्तालापजब 'दीदी' से मिलते हैं गवर्नर..कैसे होता है वार्तालाप....बताया गवर्नर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बंगाल चुनावः TMC के जवाब में BJP के पोस्टर में 9 नेत्रियांपश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वॉर चालू हो गया है। चुनावी नारे में TMC ने सीएम ममता बनर्जी को सूबे की बेटी बताया था। वहीं, BJP ने अब इसी पर पलटवार करते हुए अपनी नौ नेत्रियों के फोटो एक नए पोस्टर में जारी किए हैं। साथ ही कहा है कि बंगाल को […]
Read more »
देश में कोरोना के हालात: महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन, बंगाल में नो प्रोटोकॉलएक बार फिर से देश भर में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में सभी मुख्यमंत्री अपने राज्य की कोरोना स्थिति की रिपोर्ट लेकर शामिल होंगे, जिसके आधार पर सरकार आगे की रणनीति तय होगी.
Read more »
LIVE: बंगाल में पहले चरण की वोटिंग, सात्सामल में गोलीबारी में सुरक्षाबल के दो जवान घायलWest Bengal Assembly Elections LIVE Updates: चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''झाड़ग्राम के सभी 1,307 मतदान केन्द्रों को वाम चरमपंथ प्रभावित घोषित किया गया है। हमने मतदान केन्द्रों की निगरानी के लिये ही केन्द्रीय बलों की 127 कंपनियां तैनात करने का निर्णय लिया है।''
Read more »
LIVE: बंगाल में वोटिंग के बीच रार, डेबरा में भिड़े BJP-TMC के कार्यकर्तादूसरे चरण के लिए पश्चिम बंगाल की 30 और असम की 39 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया, कुछ जगहों पर तृणमूल कांग्रेस ने गड़बड़ी होने का भी आरोप लगाया है. वोटिंग से जुड़े बड़े अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें...
Read more »
LIVE: बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद सामने आईं ममता बनर्जी , बोलीं- जय बंगालपश्चिम बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीत दर्ज कर ली है. नंदीग्राम में ममता बनर्जी ने अपने प्रतिद्वंदी शुभेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से हराया है.
Read more »
