India Women: इंडिया ए वूमेन को तीसरे वनडे में करारी शिकस्त मिली. ऑस्ट्रेलिया ए वूमेन ने उन्हें पराजित कर दिया. हालांकि तीन मैचों की सीरीज पर भारत ने कब्जा कर लिया. क्रिकेट. खेल समाचार.
India Women : ब्रिस्बेन में इंडिया ए वूमेन और ऑस्ट्रेलिया ए वूमेन तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में आमने-सामने थी. जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम विजेता रही. मेजबान टीम ने अंतिम वनडे में 9 विकेटों से भारतीय टीम को रौंद दिया.
कंगारू टीम के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 133 गेंदें पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. हालांकि इसके बावजूद इंडियन टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली. तीसरे वनडे में भारत को मिली हार Advertisment इस मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो टॉस इंडिया ए वूमेन के पक्ष में गया था. कप्तान राधा यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पहले खेलने आई मेहमान टीम अपने पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई. भारत 47.4 ओवर में 216 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए शेफाली वर्मा ने सबसे अधिक 52 रनों की पारी खेली. धुरंधर ओपनर ने 59 गेंदों की अपनी पारी में 7 चौके लगाए. यास्तिका भाटिया 42 रनों के साथ दूसरी टॉप स्कोरर रहीं. ऑस्ट्रेलिया के लिए ताहिला मैकग्रा ने 3 विकेट हासिल किए. छोटे से लक्ष्य का पीछा करने आई कंगारू टीम की शुरुआत धमाकेदार रही. ताहिला विल्सन और एलिसा हिली ने पहले विकेट के लिए महज 16.1 ओवर में 137 रन जोड़ दिए. हिली ने 85 बॉल पर 137 रन ठोके. वहीं ताहिला ने 59 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 27.5 ओवर में एक विकेट खोकर मुकाबला अपनी झोली में डाल लिया. ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: पूर्व दिग्गज ने एशिया कप के लिए चुना भारत का स्क्वॉड, ऋषभ पंत और यशस्वी को नहीं दी जगह सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा ऑस्ट्रेलिया के हाथों तीसरा ओडीआई गंवाने के बावजूद इंडिया ए वूमेन ने श्रृंखला 2-1 से हथिया ली. टी20 सीरीज में मिली शिकस्त का बदला लेते हुए भारतीय टीम ने कंगारुओं को उन्हीं के घर में धूल चटाई. पहला वनडे भारत ने तीन विकेटों से जीता था. वहीं दूसरे वनडे में भी अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए इंडियन टीम ने दो विकेटों से ऑस्ट्रेलिया को रौंद दिया. अब ये दोनों टीमें इकलौता टेस्ट मैच खेलने उतरेंगी. 21 अगस्त से यह मुकाबला ब्रिस्बेन में आयोजित किया जाएगा. यहां देख सकते हैं पोस्ट Alyssa Healy hit 110 runs in boundaries on route to a massive century for Australia A #AUSAvINDA https://t.co/Hy822rOTcm — cricket.com.au August 17, 2025 ये भी पढ़ें: Dewald Brevis: महज 22 साल की उम्र में बड़े बड़े रिकॉर्ड बना रहे हैं डेवाल्ड ब्रेविस, बेबी एबी का एक और कारनामा
India A Women Team India Women India Womens Team India A Women Vs Australia A Women
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज पर भारत का 2-1 से कब्जा: तीसरे वनडे में 13 रन से हराया ; क्रांति गौड़ ने 6 विकेट लिएचेस्टर-ले-स्ट्रीट में हरमनप्रीत कौर की शानदार 84 गेंदों में 102 रनों की पारी और क्रांति गौड़ की 6 विकेट की धमाकेदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को तीसरे और आखिरी वनडे में 13 रनों से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की। भारत नेIndia clinches ODI series 2-1 vs England with Harmanpreet Kaur's brilliant 102 off 84 balls & Kranti Yadav's career-best...
Read more »
टेस्ट के बाद टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने किया 'क्लीन स्वीप'टेस्ट के बाद टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने किया 'क्लीन स्वीप'
Read more »
पाकिस्तान ने तीसरा T20 वेस्टइंडीज से 13 रन से जीता: सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया, अयूब-फरहान की शतकीय साझेदार...पाकिस्तान ने सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक T20I मुकाबले में वेस्टइंडीज को 13 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली। सईम अयूब और साहिबजादा फरहान की शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर पाकिस्तान नेPakistan secured a 13-run victory over West Indies in the 3rd T20I at Central Broward Regional Park,...
Read more »
Pakistan vs West Indies: पाकिस्तान ने 13 रन से जीता तीसरा मैच, टी-20 सीरीज पर 2-1 से किया कब्जाPakistan vs West Indies: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 मैच में 13 रनों से हरा दिया और इसी के साथ सीरीज पर कब्जा कर लिया है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
Trump ने भारत पर फिर फोड़ा टैरिफ बमDonald Trump ने भारत पर फोड़ा टैरिफ का दूसरा बम, 25 से बढ़ाकर 50% किया टैक्स
Read more »
इंडिया-ए ने दूसरा विमेंस वनडे जीता: ऑस्ट्रेलिया-ए को 2 विकेट से हराया, सीरीज पर कब्जा कियाऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई इंडिया-ए विमेंस टीम ने लगातार दूसरा वनडे जीत लिया है। टीम ने रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया। इसी के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया नेIndia A Vs Australia A Womens 2nd ODI Score Update | Radha...
Read more »
