ASIA CUP 2025 SCHEDULE: एशिया कप 2025 का संभावित शेड्यूल सामने आया है, जिसपर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है. आइए जानते हैं भारत-पाकिस्तान मैच कब हो सकता है. क्रिकेट | खेल समाचार
ASIA CUP 2025 SCHEDULE: एशिया कप 2025 को लेकर पिछले काफी वक्त से वाद-विवाद चल रहा था. कभी हां, कभी ना के बाद अब टूर्नामेंट पर मुहर लग गई है. एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान से छीनकर यूएई को दे दी गई है, जहां 9 सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा.
हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आ गई है कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच कब खेला जा सकता है? आइए आपको बताते हैं कि टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की टीमों का आमना-सामना कब होने वाला है. Advertisment 2 बार आमने-सामने आ सकते हैं भारत-पाकिस्तान भारत और पाकिस्तान के बीच खराब रिश्तों के चलते दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती. दोनों टीमें आईसीसी और एसीसी के टूर्नामेंट में ही आमने-सामने आती हैं. मगर, इस साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लगातार खबरें आ रही थीं कि भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा. मगर, ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो एशिया कप 2025 में IND vs PAK की टीमें 2 बार आमने-सामने आ सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच लीग स्टेज का मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं, भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत सुपर-4 में भी हो सकती है और वो मैच 21 सितंबर को खेला जा सकता है. 2 ग्रुपों में बंटी हैं 8 टीमें टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के चलते एशिया कप 2025 को भी फटाफट फॉर्मेट में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के पिछले सीजन में 6 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन इस बार 8 टीमें खेलती नजर आने वाली हैं. इनमें भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग शामिल हैं. ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान ग्रुप बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग यहां देखें एशिया कप 2025 का संभावित शेड्यूल ग्रुप स्टेज 9 सितंबर : अफ़ग़ानिस्तान बनाम हांगकांग 10 सितंबर : भारत बनाम यूएई 11 सितंबर : बांग्लादेश बनाम हांगकांग 12 सितंबर : पाकिस्तान बनाम ओमान 13 सितंबर : बांग्लादेश बनाम श्रीलंका 14 सितंबर : भारत बनाम पाकिस्तान 15 सितंबर : श्रीलंका बनाम हांगकांग 16 सितंबर : बांग्लादेश बनाम अफ़ग़ानिस्तान 17 सितंबर : पाकिस्तान बनाम यूएई 18 सितंबर : श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान 19 सितंबर : भारत बनाम ओमान सुपर 4 20 सितंबर : ग्रुप बी क्वालीफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालीफायर 2 21 सितंबर : ग्रुप ए क्वालीफायर 1 बनाम ग्रुप ए क्वालीफायर 2 22 सितंबर : विश्राम दिवस 23 सितंबर : ग्रुप ए क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2 24 सितंबर : ग्रुप बी क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप ए क्वालिफायर 2 25 सितंबर : ग्रुप ए क्वालिफायर 2 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2 26 सितंबर : ग्रुप ए क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 1 27 सितंबर : ब्रेक डे ये भी पढ़ें: IND vs ENG: कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में क्यों नहीं मिल रही है जगह? कोच ने बता दी असली वजह
Sports News In Hindi Cricket News In Hindi Asia Cup 2025 भारत-पाकिस्तान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs PAK: हो गया ऐलान... वर्ल्ड कप में आमने-सामने इंडिया-पाकिस्तान, इसी साल भारत में होगा मैच, शेड्यूल पर अपडेटभारत और पाकिस्तान के बीच खेल के मैदान पर होने वाली जंग देखने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं. हाल ही में भारत-पकिस्तान के बीच हुए तनाव के बाद माना जा रहा था कि इसका असर खेल के मैदान पर पड़ने वाला है.
Read more »
Hockey Asia Cup IND vs PAK: फिर घुटनों पर आया पाकिस्तान, एशिया कप के लिए हॉकी टीम आएगी भारत, क्रिकेट में क्या होगा?भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बावजूद पाकिस्तान हॉकी टीम एशिया कप खेलने भारत आएगी। गृह मंत्रालय ने टीम को मंजूरी दे दी है। टूर्नामेंट बिहार के राजगीर में होगा।
Read more »
ओलंपिक 2028: क्रिकेट का शेड्यूल आया सामने, 6 टीमें लेंगी हिस्सा, T20 फॉर्मेट में होगा मैचओलंपिक में अब क्रिकेट की वापसी तय हो गई है. इसका शेड्यूल भी सामने आ गया है. अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में साल 2028 में होने वाले ओलंपिक मुकाबलों में क्रिकेट का मैच पोमोना शहर के फेयरग्राउंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. यह शहर लॉस एंजेलिस से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है.
Read more »
भारत-पाकिस्तान मैच रद्द, हरभजन, युवराज, शिखर धवन, इरफान पठान ने एक साथ नाम लिया वापस, हिल गया पूरा मैनेजमें...India vs Pakistan Match Called Off : भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का मैच आयोजकों द्वारा रद्द कर दिया गया है.
Read more »
Asia Cup 2025: खुशखबरी... अगले कुछ घंटों में होगा एशिया कप शेड्यूल का ऐलान, IND vs PAK मैच की तारीख आई सामने!क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. यह खुशखबरी इसी साल होने वाले एशिया कप 2025 को लेकर है. दरअसल, एशिया कप का पूरा शेड्यूल अगले कुछ घंटों में आधिकारिक तौर पर जारी किया जा सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसके अगले 24 से 48 घंटे के अंदर ऐलान होने की संभावना है.
Read more »
एशिया कप का पूरा शेड्यूल आया सामने... 6 टीमों के बीच सामना, भारत-पाकिस्तान मैच इस दिनएशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है। भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच 14 सितंबर को होने वाला है।
Read more »
