India Pakistan News, Bharat Pakistan Ceasefire:भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद सीजफायर पर सहमति बनी, लेकिन कुछ घंटों बाद पाकिस्तान ने श्रीनगर में ड्रोन और गोलीबारी शुरू कर दी.
India Pakistan News , Bharat Pakistan Ceasefire : पिछले तीन दिनों से भारत और पाकिस्तान पर देश और दुनिया की निगाहें टिकीं हुई थीं.भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था. 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब भारत ने पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, तो पाकिस्तान ने जवाबी ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू कर दिए.
जम्मू, पंजाब और राजस्थान में रेड अलर्ट था और दोनों देशों की सेनाएं लगभग आमने-सामने थीं, लेकिन अचानक आज दोपहर में खबर आई कि दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति बना ली.इस संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भी एक्स पर पोस्ट किया गया जिसमें दोनों देशों के सीजफायर पर सहमति की बात कही गई.महज 4 घंटे बाद ही अब पाकिस्तान की ओर से श्रीनगर के कुछ इलाकों में ड्रोन और गोलीबारी शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि श्रीनगर में 8 से 10 धमाकों की आवाज सुनाई दी है. राजस्थान के बाडमेर में भी एक ड्रोन को मार गिराने की सूचना है. आइए जानते हैं इसकी इनसाइड स्टोरी किसका आया था फोन? भारत पाकिस्तान की टेंशन के बीच भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी की ओर से बताया कि 10 मई 2025 को दोपहर 3:35 बजे पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO को हॉटलाइन पर फोन किया. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अपने बयान में बताया कि इस कॉल में दोनों देशों के सैन्य अफसरों ने तनाव कम करने की बात की. पाकिस्तान की तरफ से साफ संदेश था युद्ध रोक दो, बातचीत से हल निकालते हैं.बताया गया कि दोनों देशों के DGMO ने माना कि हालात और बिगड़ने से किसी का फायदा नहीं. उन्होंने तय किया कि 10 मई को शाम 5 बजे से दोनों तरफ से गोलीबारी,ड्रोन हमले और हर तरह की सैन्य कार्रवाई बंद होगी. भारत ने आतंकी ठिकानों को तबाह 7 मई 2025 को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के बहावलपुर और मुरीदके जैसे इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 आतंकी ठिकानों का सफाया किया जिसमें करीब 100 आतंकी मारे गए.जिसके बाद पाकिस्तान ने जम्मू,पुंछ,राजौर और पठानकोट के इलाको में ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू कर दिए.जिसका भारतीय सेना की ओर से मुंहतोड जवाब दिया गया अधिकांश मिसाइल और ड्रोन्स को इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया.इस तनाव ने दोनों देशों को युद्ध के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया.भारत के जम्मू-कश्मीर,पंजाब और राजस्थान में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया था.बीकानेर और पठानकोट जैसे शहरों में ब्लैकआउट लागू था.जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान के कई शहरों में मिसाइल हमले किए.जब हालात बेकाबू होने लगे,तो पाकिस्तान ने पहल की और 10 मई को पाकिस्तानी DGMO ने भारतीय DGMO को फोन किया.जिसकी जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिसरी की ओर से दी गई.
Bharat Pakistan Ceasefire India Pakistan Latest Update India-Pakistan Conflict भारत-पाकिस्तान संघर्ष India Pakistan Tension भारत पाकिस्तान तनाव Operation Sindoor ऑपरेशन सिंदूर Ceasefire Agreement युद्धविराम समझौता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत ने अगर ये दो क़दम उठाए तो पाकिस्तान क्यों मानेगा जंग की शुरुआत?भारत के ऐसे कौन से दो क़दम हैं जिन्हें पाकिस्तान युद्ध की घोषणा मान सकता है.
Read more »
IMF: भारत से युद्ध के बीच फिर भीख मांगने लगा पाकिस्तान, IMF के सामने फैलाए हाथIMF Bailout Package of 1.3 billion dollar for pakistan IMF: भारत से युद्ध के बीच फिर भीख मांगने लगा पाकिस्तान, IMF के सामने फैलाए हाथ विदेश
Read more »
Pahalgam Terror Attack: भारत का पाकिस्तान पर एक और एक्शन, अब पाकिस्तानी जहाजों के प्रवेश पर लगाई रोकPahalgam Terror Attack: India takes another action against Pakistan, now bans entry of Pakistani weapons । भारत का पाकिस्तान पर एक और एक्शन, अब पाकिस्तानी जहारों के प्रवेश पर लगाई रोक । देश
Read more »
पहलगाम हमला : भारत ने अब पाकिस्तान से आने वाले मेल और पार्सल पर लगाई रोकपहलगाम हमला : भारत ने अब पाकिस्तान से आने वाले मेल और पार्सल पर लगाई रोक
Read more »
India Attacks Pakistan: पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक का पहला VIDEO सामने आयाIndia Attacks Pakistan: पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक का पहला VIDEO सामने आया | Breaking News
Read more »
India-Pakistan Tension Breaking News: पाकिस्तान में कई ठिकानों को निशाना बनाया गयाIndia-Pakistan Tension Breaking News: पाकिस्तान में कई ठिकानों को निशाना बनाया गया | NDTV India
Read more »
