पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है. नियंत्रण रेखा (LoC) पर रोजाना संघर्षविराम का लगातार उल्लंघन कर रहा है. लगातार पांचवें दिन भी पाकिस्ता ने सीमा पर फायरिंग की है. देश
India Pakistan Tension : पाकिस्तान की ओर से भारतीय सेना के साइबर स्पेस पर हमले की एक और नाकाम कोशिश सामने आई है। नियंत्रण रेखा पर रोजाना संघर्षविराम उल्लंघन और हालिया पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब पाकिस्तान ने भारत के डिजिटल मोर्चे पर घुसपैठ करने की कोशिश की — लेकिन भारतीय सेना की मजबूत और सतर्क साइबर सुरक्षा प्रणाली ने इसे नाकाम कर दिया। Advertisment पाकिस्तान-स्थित साइबर ग्रुप “IOK Hacker” ने सेना से जुड़ी कुछ सार्वजनिक वेबसाइट्स को निशाना बनाया। इनमें आर्मी पब्लिक स्कूल श्रीनगर और रानीखेत की वेबसाइट्स, आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गेनाइजेशन का डाटाबेस और भारतीय वायुसेना का प्लेसमेंट पोर्टल शामिल हैं। हैकर्स का उद्देश्य था इन वेबसाइट्स को डिफेस करना, सेवाओं को बाधित करना और निजी जानकारी चुराना। भारत की तत्परता ने हर कदम पर तोड़ी पाकिस्तान की चाल भारतीय साइबर एजेंसियों ने इन हमलों का तत्काल पता लगाया और सभी गतिविधियों को लाइव ट्रैक करते हुए उनकी लोकेशन पाकिस्तान में पाई। चारों वेबसाइट्स को तुरंत अलग कर दिया गया और रिस्टोरेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान किसी भी संवेदनशील या ऑपरेशनल नेटवर्क को कोई नुकसान नहीं हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना पाकिस्तान की रणनीति और क्षमता — दोनों की सीमाएं उजागर करती है। जब पाकिस्तान भारतीय रक्षा नेटवर्क को भेदने में असफल रहा, तो उसने कम सुरक्षा वाली, जनसामान्य के लिए उपलब्ध वेबसाइट्स को निशाना बनाया। APS पर विशेष हमले, लेकिन सेना रही सजग Army Public School श्रीनगर की वेबसाइट को सबसे ज्यादा निशाना बनाया गया, जहां DDoS हमला भी किया गया, जिससे वेबसाइट की सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित हुईं। लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञों ने समय रहते सिस्टम को स्थिर कर लिया। सेना की डिजिटल सुरक्षा अभेद्य किले जैसी भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी साइबर तैयारियों को लगातार अपग्रेड कर रही है। सेना का लक्ष्य न केवल अपनी ऑपरेशनल सुरक्षा बनाए रखना है, बल्कि जवानों और उनके परिवारों से जुड़ी हर डिजिटल सुविधा को भी पूरी तरह संरक्षित रखना है। पाकिस्तान की साइबर रणनीति में हताशा झलकती है सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, जब पाकिस्तान को भारतीय क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में सफलता नहीं मिली, तो उसने ध्यान कमजोर लिंक की ओर मोड़ लिया — लेकिन वहां भी भारत की सतर्कता ने उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। यह घटना स्पष्ट करती है कि भारतीय सेना न केवल सीमाओं पर बल्कि डिजिटल युद्धक्षेत्र में भी पूरी तरह सक्षम है। साइबर सुरक्षा की आधुनिक परतों और तेज़ प्रतिक्रिया प्रणाली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत का डिजिटल आकाश दुश्मनों के लिए छूना भी आसान नहीं। यह भी पढ़ें - Pahalgam Terror Attack : भारत का इकोनॉमिक सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान की कमज़ोर अर्थव्यवस्था पर करारा प्रहार.
India Pakistan Tension: पाकिस्तान की ओर से भारतीय सेना के साइबर स्पेस पर हमले की एक और नाकाम कोशिश सामने आई है। नियंत्रण रेखा पर रोजाना संघर्षविराम उल्लंघन और हालिया पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब पाकिस्तान ने भारत के डिजिटल मोर्चे पर घुसपैठ करने की कोशिश की — लेकिन भारतीय सेना की मजबूत और सतर्क साइबर सुरक्षा प्रणाली ने इसे नाकाम कर दिया। Advertisment पाकिस्तान-स्थित साइबर ग्रुप “IOK Hacker” ने सेना से जुड़ी कुछ सार्वजनिक वेबसाइट्स को निशाना बनाया। इनमें आर्मी पब्लिक स्कूल श्रीनगर और रानीखेत की वेबसाइट्स, आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गेनाइजेशन का डाटाबेस और भारतीय वायुसेना का प्लेसमेंट पोर्टल शामिल हैं। हैकर्स का उद्देश्य था इन वेबसाइट्स को डिफेस करना, सेवाओं को बाधित करना और निजी जानकारी चुराना। भारत की तत्परता ने हर कदम पर तोड़ी पाकिस्तान की चाल भारतीय साइबर एजेंसियों ने इन हमलों का तत्काल पता लगाया और सभी गतिविधियों को लाइव ट्रैक करते हुए उनकी लोकेशन पाकिस्तान में पाई। चारों वेबसाइट्स को तुरंत अलग कर दिया गया और रिस्टोरेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान किसी भी संवेदनशील या ऑपरेशनल नेटवर्क को कोई नुकसान नहीं हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना पाकिस्तान की रणनीति और क्षमता — दोनों की सीमाएं उजागर करती है। जब पाकिस्तान भारतीय रक्षा नेटवर्क को भेदने में असफल रहा, तो उसने कम सुरक्षा वाली, जनसामान्य के लिए उपलब्ध वेबसाइट्स को निशाना बनाया। APS पर विशेष हमले, लेकिन सेना रही सजग Army Public School श्रीनगर की वेबसाइट को सबसे ज्यादा निशाना बनाया गया, जहां DDoS हमला भी किया गया, जिससे वेबसाइट की सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित हुईं। लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञों ने समय रहते सिस्टम को स्थिर कर लिया। सेना की डिजिटल सुरक्षा अभेद्य किले जैसी भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी साइबर तैयारियों को लगातार अपग्रेड कर रही है। सेना का लक्ष्य न केवल अपनी ऑपरेशनल सुरक्षा बनाए रखना है, बल्कि जवानों और उनके परिवारों से जुड़ी हर डिजिटल सुविधा को भी पूरी तरह संरक्षित रखना है। पाकिस्तान की साइबर रणनीति में हताशा झलकती है सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, जब पाकिस्तान को भारतीय क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में सफलता नहीं मिली, तो उसने ध्यान कमजोर लिंक की ओर मोड़ लिया — लेकिन वहां भी भारत की सतर्कता ने उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। यह घटना स्पष्ट करती है कि भारतीय सेना न केवल सीमाओं पर बल्कि डिजिटल युद्धक्षेत्र में भी पूरी तरह सक्षम है। साइबर सुरक्षा की आधुनिक परतों और तेज़ प्रतिक्रिया प्रणाली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत का डिजिटल आकाश दुश्मनों के लिए छूना भी आसान नहीं। यह भी पढ़ें - Pahalgam Terror Attack: भारत का इकोनॉमिक सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान की कमज़ोर अर्थव्यवस्था पर करारा प्रहार
India Pakistan Tension INDIA Indian-Army
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू में मुठभेड़ में सेना के जेसीओ शहीद, घुसपैठ की कोशिश नाकामअधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक जेसीओ घायल हो गया. उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है तथा अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाश अभियान जारी था.
Read more »
जम्मू में LoC पर मुठभेड़ में सेना के JCO बलिदान, आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकामजम्मू Jammu Encounter में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी जेसीओ शहीद Indian Army JCO Martyred हो गए। आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम रही। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक जेसीओ घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए...
Read more »
J&K: एलओसी पर सेना के सूबेदार बलिदान, पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश हुई नाकामअखनूर के केरी बाट्टल में शुक्रवार रात सीमा पार से पाकिस्तान रेंजरों ने सीजफायर का उल्लंघन किया। गोलीबारी में सेना के एक जवान का बलिदान हो गया है। बताया जा रहा कि आतंकियों को घुसपैठ
Read more »
Baramulla में सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, 2 आतंकी ढेरJammu Kashmir Breaking: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि आतंकियों ने बारामूला में घुसपैठ करने की कोशिश की. हालांकि भारतीय सेना ने तत्परता से एक्शन लेते हुए दो आतंकियों को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को ही नाकाम कर दिया.
Read more »
पहलगाम अटैक के बीच बारामूला में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने ढेर किए 2 आतंकीजम्मू-कश्मीर के बारामूला में LoC के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है और एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया है.
Read more »
सरकारी नौकरी: अग्निवीरवायु म्यूजिशियन भर्ती के लिए आवेदन शुरू; 10 से 18 जून को भर्ती रैली, 10वीं पास करें अ...भारतीय वायु सेना की ओर से अग्निवीरवायु (म्यूजिशियन) के पद पर वैकेंसी निकाली गई है। इस पद के लिए अविवाहित महिला और पुरुष ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.
Read more »
