India best test XI: 21 वीं सदी में भारतीय टीम के लिए खेले खिलाड़ियों की बेस्ट टेस्ट इलेवेन का चुनाव किया गया है जिसमें एमएस धोनी और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों को जगह नहीं मिल पाई है.
India best test XI: 21 वीं सदी में भारतीय टीम के लिए खेले खिलाड़ियों की बेस्ट टेस्ट इलेवेन का चुनाव किया गया है जिसमें एमएस धोनी और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों को जगह नहीं मिल पाई है.भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक से बढ़कर एक खिलाड़ी खेले हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया है.
फैंस इन खिलाड़ियों को इनके प्रदर्शन के लिए याद करते हैं. लेकिन हाल ही में 21 वीं सदी की बेस्ट टेस्ट XI का ऐलान हुआ है जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है. इसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम प्रमुख है. ये टीम इसपीएन क्रिकेइंफो के एक्सपर्ट्स द्वारा चुनी गई है. आईए टीम पर एक नजर डालते हैं.21 वीं सदी की बेस्ट टेस्ट XI में बतौर बल्लेबाज विशेषज्ञों ने वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, विराट कोहली को जगह मिली है. विकेटकीपर के रुप में ऋषभ पंत को जगह मिली है. बतौर बल्लेबाज सौरव गांगुली को जगह नहीं मिली है वहीं इससे भी ज्यादा चौंकाने वाला चयन एमएस धोनी की जगह ऋषभ पंत का है. जहां धोनी को चयन करने का विकल्प हो वहां फिलहाल कोई दूसरा विकेटकीपर जगह पा ही नहीं सकता. इसके बावजूद पंत का चयन हैरान करने वाला है. बतौर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का चयन हुआ है जो एकमात्र विकल्प हैं.बेस्ट टेस्ट इलेवेन में बतौर स्पिनर आर अश्विन और अनिल कुंबले को जगह मिली है जबकि तेज गेंदबाज के रुप में जसप्रीत बुमराह और जहीर खान को मौका मिला है. हरभजन सिंह जैसे स्पिनर नजरअंदाज हुए हैं.21 वीं सदी की जो बेस्ट टेस्ट इलेवेन चुनी गई है उसमें ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह सबसे युवा हैं. हालांकि छोटे करियर में ही इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से भारत को कई मैच अकेले दम जिताए हैं. ऋषभ पंत का बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में लगाया शतक इसका उदाहरण है. पंत ने 34 टेस्ट खेले हैं जिसकी 58 पारियों में 6 शतक और 11 अर्धशतक लगाते हुए 2419 रन बनाए हैं. वहीं बुमराह ने 37 टेस्ट में 164 विकेट लिए हैं.MS Dhoni: एमएस धोनी क्रिकेट इतिहास के महानतम विकेटकीपर हैं, पूर्व दिग्गज का 'थाला' के लिए बड़ा बयान Rishabh Pant: 26 साल के ऋषभ पंत हैं अरबपति, करोड़ों का घर और मंहगी कारों का है कलेक्शन, जानें कहां-कहां से होती है कमाई Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा ने हमारी नींद हराम कर दी थी, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाजों का बयान
Rohit Sharma Harbhajan Singh Virat Kohli Rahul Dravid Team-India-News MS Dhoni Cricket News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs BAN: प्लेइंग इलेवन में कौन करेगा अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को रिप्लेस?IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की जगह कौन लेगा?
Read more »
IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानें किसे-किसे मिलेगा मौकाIND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है?
Read more »
शोएब अख्तर ने चुनी वनडे ऑल टाइम इलेवन, एक नहीं बल्कि तीन महान दिग्गज को नहीं दी जगहShoaib Akhtar All time ODI 11, शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने वनडे की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन (ODI Playing XI) का ऐलान किया है.
Read more »
गंभीर ने चेन्नई टेस्ट से पहले बताई प्लेइंग XI, खेलेंगे 3 स्पिनर, ये 2 खिलाड़ी OUTगौतम गंभीर ने 19 सितंबर से शुरू होने वाले चेन्नई टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने संकेत दिया कि ध्रुव जुरेल और सरफराज खान टीम इंडिया से बाहर बैठेंगे.
Read more »
IND vs BAN: सरफराज खान समेत ये खिलाड़ी होंगे टीम से बाहर! बीसीसीआई का ऐलान- अगर नहीं मिली प्लेइंग XI में जगह तो...India vs Bangladesh 2nd Test: ईरानी कप 2024 के लिए रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के मुकाबले के लिए सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट के लिए टीम इंडिया में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने पर रिलीज किया जाएगा.
Read more »
IND vs BAN: कानपुर में लंबे समय बाद टेस्ट खेलने उतरेंगे रोहित और कोहली, जानें यहां कैसा है दोनों का रिकॉर्डभारतीय टीम के 2 दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) कानपुर के मैदान पर 8 साल बाद टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आएंगे.
Read more »
