Post Office GDS Recruitment 2024: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है.
Gramin Dak Sevak Vacancy : भारतीय डाक विभाग ने बंपर भर्ती का ऐलान किया है. डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के 44228 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 जुलाई से शुरू कर दी है.
कक्षा 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती के लिए पुरुष-महिला सभी आवेदन कर सकते हैं. ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फऑर्म 5 अगस्त 2024 तक भरे जाएंगे. Post Office GDS Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरणपोस्ट ऑफिस जीडीएस भर्ती 2024 का उद्देश्य देश भर के 23 सर्किलों में 44228 ग्रामीण डाक सेवक रिक्तियों को भरना है. यह भर्ती स्टेट वाइज निकाली गई है इसमें पदों की संख्या भी स्टेट वाइज अलग-अलग रखी गई है राजस्थान में 2718 पद, बिहार में 2558 पद, उत्तर प्रदेश में 4588 पद, मध्य प्रदेश में 4011 पद, छत्तीसगढ़ में 1338 पद आदि.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});Post Office GDS Recruitment 2024: योग्यता और उम्र सीमाग्रामीण डाक सेवक पद के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कंप्यूटर ऑपरेट करने के साथ साइकिल चलाना भी आना चाहिए. उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 32 साल होनी चाहिए. इसमें आयु की गणना 5 अगस्त 2024 को आधार मानकर की जाएगी. सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट है.Post Office GDS Recruitment 2024: प्रति माह 29 हजार से अधिक सैलरीभारतीय डाक विभाग उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर करेगा. ग्रामीण डाक सेवक पद पर वेतन 10,000 रुपये से लेकर 29,380 रुपये प्रति माह तक होगा.Post Office GDS Recruitment 2024: चयन प्रक्रियाग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा. यह मेरिट राज्यवार या सर्कलवार तैयार की जाएगी. इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा.Post Office GDS Recruitment 2024: आवेदन शुल्कजीडीएस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.
India Post GDS Bharti Gramin Dak Sevak Vacancy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
HPSC Vacancy 2024: हरियाणा में मेडिकल ऑफिसर की नौकरी, आ गया फॉर्म, इतनी मिलेगी मंथली सैलरीHaryana sarkari Naukri 2024: हरियाणा में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर ( AMO) के पदों पर वैकेंसी निकली है। इस भर्ती के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.
Read more »
DU में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, अच्छी सैलरी वाली नौकरी चाहिए तो फौरन करें अप्लाईRajdhani College Bharti 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी के राजधानी कॉलेज में वैकेंसी निकली है. इन पदों पर चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं देनी है.
Read more »
India Post Recruitment 2024: डाक विभाग में निकली 10वीं पास के लिए नौकरी, ऐसे करें अप्लाईदरअसल, इंडिया डॉक विभाग ने 10वीं पास के लिए निकाली है. भारतीय डाक ने ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है.
Read more »
सरकारी नौकरी: हरियाणा में ऑपरेटर के 1500 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट 6 जुलाई, 12वीं पास को मौकाहरियाणा के नागरिक संसाधन सूचना विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑपरेटर के 1500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट oprecruitment.hppa.
Read more »
Indian Navy Vacancy 2024: इंडियन नेवी में B.Tech कैडेट एंट्री के आवेदन शुरू, देखें कैसे भरना हैं फॉर्मIndian Navy Bharti 2024 Notification: भारतीय नौसेना (Indian Navy) में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए नेवी में नई वैकेंसी निकली है। इसके लिए नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.
Read more »
सरकारी नौकरी: अग्निवीर वायु भर्ती 2024 के लिए आवेदन आज से शुरू, 12वीं पास को मौका, हर साल 10% बढ़ेगी सैलरीभारतीय वायु सेना की ओर से अग्निवीर वायु (Intake- 02/2025) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.
Read more »
