India on Sheikh Hasina: शेख हसीना को लेकर सरकार ने ले लिया फैसला, सब कुछ हो गया तय!

Sheikh Hasina News

India on Sheikh Hasina: शेख हसीना को लेकर सरकार ने ले लिया फैसला, सब कुछ हो गया तय!
S JaishankarBangladesh Coupशेख हसीना
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 63%

S Jaishankar on Sheikh Hasina: क्‍या शेख हसीना को भारत में शरण दी जा सकती है? इन सब सवालों के बीच आज सरकार ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई. उसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सरकार की स्थिति को स्‍पष्‍ट किया.

क्‍या शेख हसीना को भारत में शरण दी जा सकती है? इन सब सवालों के बीच आज सरकार ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई. उसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सरकार की स्थिति को स्‍पष्‍ट किया. 5 सबसे बेस्ट क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज, जिसे देखने के बाद उड़ जाएंगे तोते, आंखों के आगे छा जाएगा अंधेराAstro Tips: इन 5 चमत्कारी उपायों में छिपा है हर समस्या का समाधान, खाली तिजोरी में भी बरसने लगता है पैसाChunky Pandey बॉलीवुड ने ठुकराया तो बांग्लादेश में सुपरस्टार बना ये एक्टर, नकली नाम से की 100 फिल्में, मां-बाप थे डॉक्टर तो बीवी हैं डिजाइनर शेख हसीना के बांग्‍लादेश से भारत आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि अब आगे उनका भविष्‍य क्‍या होगा? पहले ये कहा जा रहा था कि वो भारत के रास्‍ते लंदन जाएंगी और वहां पर शरण लेने का प्रयास करेंगी.

लेकिन ब्रिटेन की हालत भी इस वक्‍त अस्थिर है और वहां भी कई शहरों में घरेलू मुद्दों को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं इसलिए सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि ब्रिटेन के मौजूदा हालात को देखते हुए उनको तात्‍कालिक रूप से वहां शरण मिलने की उम्‍मीद कम है. अब दूसरा सवाल उठता है कि भारत उनको शरण दे सकता है? ऐसा इसलिए क्‍योंकि शेख हसीना के परिवार और उनकी पार्टी अवामी लीग से भारत का नाता रहा है. 1971 में बांग्‍लादेश की आजादी की लड़ाई के नायक शेख मुजीबर रहमान का भारत से करीबी नाता रहा. सन 75 में जब वहां सेना ने उनकी हत्‍या कर दी तो शेख हसीना और उनकी बहन रेहाना जर्मनी में थीं. उस वक्‍त उनकी मदद करते हुए उनको वहां से भारत लाया गया और अगले कई साल उन्‍होंने यहां बिताए. अब दोनों बहनें एक साथ फिर अपने देश को छोड़कर भारत में हैं. इस पृष्‍ठभूमि को देखते हुए कई आवाजें ये उठ रही हैं कि उनको यहां शरण दी जानी चाहिए. गौरतलब है कि भारत ने आज तक केवल राजनीतिक निर्वासन में दलाई लामा को ही शरण दी है.अतीत और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार को इस बारे में अब किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना होगा. सरकार ने आज सुबह 10 बजे इस बारे में एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई. उसके बाद से ही ये खबर निकलकर आ रही है कि भारत, शेख हसीना की मदद करेगा और वह बांग्‍लादेशी सेना के संपर्क में है. न्‍यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक में नेताओं को सूचित किया कि भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्हें भविष्य की रणनीति तय करने के लिए समय दिया है. संसद भवन में राजनीतिक दलों के नेताओं को बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत पड़ोसी देश में मौजूद 10 हजार से अधिक भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेशी सेना के संपर्क में है. बैठक के बाद विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “आज संसद में एक सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश के हालिया घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी. इस दौरान जताए गए सर्वसम्मत समर्थन और तालमेल के लिए सभी दलों की सराहना करता हूं.”August 6, 2024 कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने एजेंसी को बताया कि सर्वदलीय बैठक में सरकार ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा, “जहां तक ​​राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हित का सवाल है, कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सरकार के साथ है.” हालांकि, कार्ति बैठक में मौजूद नहीं थे.सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम नेता टी आर बालू, राष्ट्रीवादी कांग्रेस पार्टी नेता सुप्रिया सुले सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

S Jaishankar Bangladesh Coup शेख हसीना एस जयशंकर बांग्‍लादेश में तख्‍तापलट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चीन तैयार है लेकिन... $1 बिलियन का प्रोजेक्ट भारत को देगा बांग्लादेश, शेख हसीना ने ड्रैगन को दिखाई लाल आंखचीन तैयार है लेकिन... $1 बिलियन का प्रोजेक्ट भारत को देगा बांग्लादेश, शेख हसीना ने ड्रैगन को दिखाई लाल आंखTeesta River Project: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने कहा कि वह तीस्ता नदी परियोजना को पूरा करने के लिए चीन के बजाय भारत को तरजीह देंगी.
Read more »

बाल विवाह पर हिमंता का हंटरबाल विवाह पर हिमंता का हंटरअसम में मुस्लिम विवाह एक्ट को लेकर हिमंता सरकार ने बड़ा फैसला लिया गया है। असम में मुस्लिम विवाह Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Bangladesh: हिंसा के बीच क्यों चर्चा में 'रजाकार', क्या है इसका मतलब?; जानें कैसे हैं पड़ोसी मुल्क के हालातBangladesh: हिंसा के बीच क्यों चर्चा में 'रजाकार', क्या है इसका मतलब?; जानें कैसे हैं पड़ोसी मुल्क के हालातबांग्लादेश में आरक्षण को लेकर भड़की हिंसा ने अब अलग रूप ले लिया है, प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रदर्शनकारी छात्रों पर की गई टिप्पणी के बाद हालात और बेकाबू हो गए।
Read more »

पीएम शेख हसीना ने दिया इस्तीफा, अंतरिम सरकार बनेगी : बांग्लादेश सेना प्रमुखपीएम शेख हसीना ने दिया इस्तीफा, अंतरिम सरकार बनेगी : बांग्लादेश सेना प्रमुखपीएम शेख हसीना ने दिया इस्तीफा, अंतरिम सरकार बनेगी : बांग्लादेश सेना प्रमुख
Read more »

Sheikh Hasina: शेख हसीना बांग्लादेश से भागकर हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद पहुंचीं, कहां होगा अगला ठिकानाSheikh Hasina: शेख हसीना बांग्लादेश से भागकर हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद पहुंचीं, कहां होगा अगला ठिकानाSheikh Hasina in Ghaziabad: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद पहुंची. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

बांग्लादेश मुद्दे पर शेख हसीना के बेटे का विवादित बयानबांग्लादेश मुद्दे पर शेख हसीना के बेटे का विवादित बयानSheikh Hasina Son Controversial Remark: बांग्लादेश में विवाद के चलते शेख हसीना के बेटे ने विवादित Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:06:27