India vs Pakistan 2025: भारत-पाकिस्तान मैच पर शनि-मंगल का साया, एशिया कप में कौन मारेगा बाजी? ज्योतिष ने की...

India Vs Pakistan 2025 Astrological Prediction News

India vs Pakistan 2025: भारत-पाकिस्तान मैच पर शनि-मंगल का साया, एशिया कप में कौन मारेगा बाजी? ज्योतिष ने की...
Ind Vs Pak Asia Cup 2025India Vs Pakistan Head To Head RecordsAsia Cup 2025 Updated Points Table

14 सितंबर 2024 को एशिया कप का सबसे रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. दोनों देशों के करोड़ों फैंस इस दिन का इंतजार कर रहे हैं. हर बार की तरह इस बार भी सवाल वही है जीत का ताज किसे मिलेगा? ज्योतिषियों का मानना है कि इस दिन का ग्रह-नक्षत्र का संयोग मैच के नतीजे पर असर डाल सकता है. आइए जानते हैं क्या कहती है ज्योतिष गणना...

India vs Pakistan T20 Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 के सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर दिन रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है. दोनों देशों के करोड़ों फैंस इस दिन का इंतजार कर रहे हैं और करें भी क्यों ना.

भारत और पाकिस्तान का मैच वे लोग भी देखते हैं, जो ज्यादा क्रिकेट नहीं देखते. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले भारत पाकिस्तान के बीच किसका पलड़ा भारी होने वाला है और कौन इस मुकाबले की हिम्मत रखता है. यह जानने के लिए दोनों देशों की ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखा जाएगा. ज्योतिषियों का मानना है कि इस दिन का ग्रह-नक्षत्र और राशियों का संयोग मैच के नतीजे पर असर डाल सकता है. आइए ज्योतिष गणना के अनुसार जानते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में कौन जीतेगा… भारत और पाकिस्तान का खुल चुका है खाता भारत पाकिस्तान का मैच हमेशा से रोमांचक रहा है क्योंकि इस मैच में केवल भारत-पाक ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर रहने वाली है. एशिया कप में अपने 19 मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को 10 बार हराया है और 6 बार पाकिस्तान ने भारत को. साल 2023 के ग्रुप-स्टेज मैच सहित तीन मैच खराब मौसम के कारण रद्द कर दिए गए थे. पाकिस्तान की भारत पर आखिरी एशिया कप जीत 2022 में UAE में हुई थी. एशिया कप 2025 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान का खाता खुल चुका है. ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान का खाता खुल चुका है. दोनों ही टीमों के खाते में 2-2 अंक है. ग्रुप-बी पर नजर डालें तो वहां अफागानिस्तान और बांग्लादेश के खाते खुल चुके हैं.दोनों ही टीमों के खाते में 2-2 अंक है. भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर ज्योतिष गणना भारत और पाकिस्तान के मैच में ज्योतिष गणना या भविष्यवाणी पर क्रिकेट फैंस की काफी नजर रहती है. 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच के लिए ज्योतिषीय गणना क्या कहती है, ग्रहों की चाल क्या इशारा कर रही हैं, आइए ग्रहों की स्थिति से समझने का प्रयास करते हैं. भारत और पाकिस्तान मैच में गुरु की भूमिका ज्योतिष के मानें तो भारत को जीत दिलाने में हर बार देवताओं के गुरु ग्रह की विशेष मूमिका रही है. लेकिन इस बार गुरु की स्थिति अतिचारी अवस्था की है, जो ज्योतिष के हिसाब से शुभ नहीं मानी जाती. गुरु इस समय बुध ग्रह की राशि मिथुन में हैं और पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं, जो वैदिक ज्योतिष का सातवां नक्षत्र है. जब 1983 में भारत ने वर्ल्ड कप जीता था, तब गुरु ग्रह मंगल ग्रह की राशि में विराजमान थे लेकिन इस वर्ष गुरु बुध ग्रह की राशि में विराजमान हैं. गुरु के साथ शनि की भी स्थिति बेहद विशेष है क्योंकि शनि गुरु ग्रह की राशि मीन में विराजमान हैं. मंगल, गुरु और शनि की अहम भूमिका ज्योतिष के अनुसार, खेल में ग्रहों के सेनापति मंगल का विशेष स्थान होता है क्योंकि खेल का मैदान और खिलाड़ियों का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है. मंगल ऊर्जा, ताकत, साहस, युद्ध, ब्लड, वीरता, पराक्रम, आक्रमकता जैसे गुणों का कारक ग्रह माना जाता है, जो खिलाड़ियों के लिए बेहद आवश्यक होता है. 13 सितंबर को मंगल ग्रह शुक्र ग्रह की राशि तुला और चित्रा नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर कर चुके हैं. वहीं शनि वक्री अवस्था में ही उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में ग्रहों की स्थिति से ऐसी प्रबल संभावना बन रही है कि भारत पाक के बीच होने वाले मैच भारत के हक में आए. अगर ऐसा होता है तो मंगल, शनि और गुरु ग्रह की भूमिका इसमें अहम होगी. भारत यह मैच आसानी से नहीं जीत पाएगा, इसके लिए उसे कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. क्योंकि शनि वक्री अवस्था में चल रहे हैं और वह परिश्रम के कारक ग्रह माने गए हैं. भारत पाकिस्तान का मैच शाम को 8 बजे के आसपास शुरू होगा और इस समय चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं. इस तरह गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. टीम इंडिया के सितारे चमकदार भारत की कुंडली देखें तो इस समय ग्रहों के राजा सूर्य की मजबूत स्थिति और चंद्रमा का अनुकूल भाव टीम इंडिया को आत्मविश्वास और स्थिरता देगा. इसका मतलब है कि टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन में मजबूती दिख सकती है. वहीं पाकिस्तान की कुंडली देखें तो शनि की वक्र दृष्टि थोड़ी चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है. इससे टीम के खिलाड़ियों को दबाव झेलने में मुश्किल हो सकती है. हालांकि, ग्रहों के सेनापित मंगल का प्रभाव उन्हें आक्रामकता और जोश देगा. ज्योतिषीय गणना कहती है कि शुरुआती समय भारत के लिए शुभ रहेगा, जबकि बीच के ओवर पाकिस्तान की ओर झुक सकते हैं. अंतिम समय फिर से भारत को लाभ मिल सकता है. कुल मिलाकर, ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि टीम इंडिया के सितारे थोड़ा ज्यादा चमकदार नजर आ रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Ind Vs Pak Asia Cup 2025 India Vs Pakistan Head To Head Records Asia Cup 2025 Updated Points Table Asia Cup 2025 Astrological Prediction भारत बनाम पाकिस्तान India Vs Pakistan Asia Cup 2025 भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 Asia Cup 2025 India Vs Pakistan Match Astrology Prediction Cricket Dubai International Stadium Cricket Fans India Pakistan Asia Cup Points Table

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Abhishek Sharma Creates T20I History: মরুশহরে মরুদেশের বিরুদ্ধে মহাপ্রলয় অভিষেকের, ভারতের সঙ্গেই যুবরাজের শিষ্যেরও ইতিহাস!Abhishek Sharma Creates T20I History: মরুশহরে মরুদেশের বিরুদ্ধে মহাপ্রলয় অভিষেকের, ভারতের সঙ্গেই যুবরাজের শিষ্যেরও ইতিহাস!Abhishek Sharma Creates T20I History UAE vs India at Dubai Asia Cup 2025
Read more »

Asia Cup 2025 : இந்தியா, பாகிஸ்தான் போட்டியை இலவசமாக பார்ப்பது எப்படி?Asia Cup 2025 : இந்தியா, பாகிஸ்தான் போட்டியை இலவசமாக பார்ப்பது எப்படி?India vs Pakistan Asia Cup 2025 Match for Free: ஆசிய கோப்பை தொடரில் இந்தியா - பாகிஸ்தான் போட்டியை இலவசமாக எப்படி பார்க்கலாம்? என்பதை இங்கே தெரிந்து கொள்ளுங்கள்
Read more »

दलीप ट्रॉफी फाइनल- सेंट्रल से सारांश जैन को 5 विकेट: साउथ जोन 149 रन पर ऑलआउट; स्टंप्स तक सेंट्रल जॉन का स्...दलीप ट्रॉफी फाइनल- सेंट्रल से सारांश जैन को 5 विकेट: साउथ जोन 149 रन पर ऑलआउट; स्टंप्स तक सेंट्रल जॉन का स्...Duleep Trophy 2025 (Central Vs South Zone) Final Score Result Latest News Update;
Read more »

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले विवाद, धूमल बोले-हमें खेलना ही होगा: हरभजन ने विरोध किया था, पंजाब किंग्स की पोस...भारत-पाकिस्तान मैच से पहले विवाद, धूमल बोले-हमें खेलना ही होगा: हरभजन ने विरोध किया था, पंजाब किंग्स की पोस...India Pakistan Asia Cup 2025 Match Controversial Reactions; Follow IND Vs PAK Match, Dubai International Stadium Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

'...मग आता पाकिस्तानी क्रिकेटर्सने धर्मांतर केले की भारतातर्फे खेळणाऱ्यांनी स्वतःची वैचारिक सुंता केली?''...मग आता पाकिस्तानी क्रिकेटर्सने धर्मांतर केले की भारतातर्फे खेळणाऱ्यांनी स्वतःची वैचारिक सुंता केली?'India Vs Pakistan Asia Cup 2025: पाकिस्तानला भारताविरुद्धच्या युद्धात उघड मदत करणाऱ्या चीनला पंतप्रधान जाऊन आले व चीनने आमच्यासाठी कसे लाल गालिचे अंथरले त्याची वर्णने येथे केली.
Read more »

रविवार को भारत पाकिस्तान में महामुकाबला, कौन पड़ेगा किस पर भारी?रविवार को भारत पाकिस्तान में महामुकाबला, कौन पड़ेगा किस पर भारी?India vs Pakistan 2025: रविवार को भारत पाकिस्तान में महामुकाबला, गुरु, शनि और मंगल का जबरदस्त साया, कौन पड़ेगा किस पर भारी?
Read more »



Render Time: 2026-04-12 08:48:21