Sunflower oil import from Russia: रूस से भारत काफी मात्रा में सूरजमुखी का तेल खरीद रहा है। रूस से भारत में सूरजमुखी तेल का आयात पिछले चार सालों में बारह गुना बढ़ गया है।
नई दिल्ली: तेल को लेकर अमेरिका और रूस के बीच 'जंग' छिड़ी हुई है। यह बात कच्चे तेल की है। अमेरिका ने रूस की दो बड़ी ऑइल कंपनियों पर बैन लगा दिया है। भारत जो रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल निर्यातक था, उस पर भी असर दिखाई दिया है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस को कहां-कहां रोकेंगे। कच्चे तेल पर बात आई तो रूस ने सूरजमुखी तेल को लेकर नया रेकॉर्ड बना दिया। बता दें कि रूस से भारत में सूरजमुखी तेल का आयात पिछले चार सालों में बारह गुना बढ़ गया है। अब रूस भारत का सबसे बड़ा सूरजमुखी तेल सप्लायर बन गया है, जिसने यूक्रेन को पीछे छोड़ दिया है।यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन का सूरजमुखी तेल ज्यादातर यूरोप जाने लगा है। वहीं, रूस के पास बंदरगाहों तक आसान और पक्की पहुंच होने के कारण वह भारत के लिए एक भरोसेमंद सप्लायर बन गया है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि रूस और भारत के उद्योग प्रतिनिधियों ने हाल ही में एक-दूसरे के देशों का दौरा किया है ताकि सप्लाई चेन को और मजबूत किया जा सके।Russian Oil Purchase: रूस से तेल खरीद में बड़ा पेच.
..ऐसे पहुंचेंगे भारत में कंटेनर? अंदर की कहानी समझिएभारत में कम है प्रोडक्शनसूरजमुखी तेल भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले तीन खाने के तेलों में से एक है। भारत में जितना सूरजमुखी तेल इस्तेमाल होता है, उसका सिर्फ 5% ही देश में बनता है। पतंजलि फूड्स के सीईओ और सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजीव अस्थाना ने कहा कि रूस दुनिया में सूरजमुखी तेल का सबसे बड़ा और सबसे भरोसेमंद स्रोत है। हमें सप्लाई चेन की विश्वसनीयता का फायदा मिलता है।रूस की बढ़ गई हिस्सेदारीसाल 2021 में भारत के कुल सूरजमुखी तेल आयात में रूस का हिस्सा करीब 10% था, जो साल 2024 में बढ़कर 56% हो गया है। भारत ने कैलेंडर वर्ष 2024 में रूस से 2.09 मिलियन टन सूरजमुखी तेल का आयात किया, जो साल 2021 के लगभग 175,000 टन से 12 गुना ज्यादा है।यूक्रेन से क्यों घटी खरीदारी?युद्ध से पहले यूक्रेन भारत का सबसे बड़ा सूरजमुखी तेल सप्लायर था। लेकिन युद्ध के बाद यूक्रेन को अपने उत्पादन का बड़ा हिस्सा सड़क और रेल मार्ग से पड़ोसी यूरोपीय देशों में भेजना पड़ा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रूस ने काला सागर पर उसके बंदरगाहों को ब्लॉक कर दिया था। इससे भारत भेजे जाने वाले शिपमेंट की ट्रांसपोर्ट लागत बहुत बढ़ गई। संघर्ष से पहले यूक्रेन अपने कृषि उत्पादों का लगभग 90% बंदरगाहों के जरिए निर्यात करता था।भारत की आयात पर निर्भरताभारत अपनी कुल खाने के तेल की जरूरत का लगभग 60% आयात से पूरा करता है। कुल खाने के तेल की खपत में पाम तेल का हिस्सा लगभग 50% है, जबकि सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का दूसरा और तीसरा स्थान है। 1990 के दशक में भारतीय किसानों ने सूरजमुखी की बुवाई कम कर दी थी क्योंकि खाने के तेल के सस्ते आयात में बढ़ोतरी के कारण यह फायदेमंद नहीं रह गया था। उद्योग के अधिकारियों का कहना है कि हाल के समय में सूरजमुखी तेल का आयात काफी बढ़ गया है क्योंकि साल 2023 और 2024 में यह पहली बार पाम तेल से भी सस्ता हो गया था।
India And Russia Relation Sunflower Oil Import From Russia India And Russia Business India Russia Oil रूस यूक्रेन युद्ध भारत और रूस रूस से सूरजमुखी तेल का आयात भारत और रूस के बीच व्यापार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गुवाहाटी टेस्ट में लंच ब्रेक से पहले होगा टी ब्रेक: कारण-गुवाहाटी में जल्दी सूरज उगता है और जल्दी डूबता है;...India Vs South Africa Guwahati Test Lunch Break Tea Break Changes Details Update टॉस...लंच...
Read more »
Indian Firms Get Licenses To Import Rare Earth Magnets From China But With RidersAt least three companies—Continental India, Hitachi, and Jay Ushin—have received initial approval to import the magnets, which are critical components for India’s automotive and electronics sectors.
Read more »
Trumps 250% Tariff on India: অবিশ্বাস্য! ২৫০ শতাংশ মার্কিন শুল্ক? কেন ভারতের উপর এমন ভয়ংকর শুল্কবোমা-আক্রমণ ট্রাম্পের?Trumps 250 percent Tariff on India I said we Will put 250 percent tariff on both nations Trump repeats India-Pak ceasefire claim
Read more »
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में 27 दिन के नवजात का अपहरण, 5 गिरफ्तारbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »
Chinas Worst Nightmare: US, India Sign 10-Year Military Pact As Pentagon Declares Ties Have Never Been Stronger - A Game-Changer For Indo-Pacific Power BalanceThese back-to-back meetings show that despite trade tensions, including Trump’s tariff hike on India over Russian oil, the US-India partnership remains strong. The Indo-Pacific power balance has shifted, and China is watching closely.
Read more »
SIR in Bengal: SIR জুজু! ভারত থেকে পালাতে গিয়ে সীমান্তে জালে শিশু-মহিলা সহ বাংলাদেশিদের দল...SIR in Bengal: Bangladeshis arrest while trying to flee to Bangladesh from India
Read more »
