India Today AI Summit: एप्लायड AI में दुनिया के मुकाबले कहां है भारत?

India Today AI Summit 2026 News

India Today AI Summit: एप्लायड AI में दुनिया के मुकाबले कहां है भारत?
India Today AI Summit Applied AIEra Of Applied AIHemant Taneja India Today Summit
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 63%

India Today AI Summit 2026: इंडिया टुडे का AI समिट शुरू हो चुका है. समिट का पहला सेशन ही एप्लायड AI पर रहा है. यानी असल जीवन में AI कहा है और उस पर कैसे काम हो रहा है. इस सेशन के स्पीकर General Catalyst के CEO हेमंत तनेजा थे, जिन्होंने एप्लायड AI को लेकर कई बातें की हैं.

इंडिया टुडे AI समिट की शुरुआत हो चुकी है. पहला सेशन 'The Era of Applied AI' का रहा. इस सेशन में General Catalyst के CEO हेमन्त तनेजा ने रियल लाइफ में AI के इस्तेमाल को लेकर चर्चा की है. उन्होंने बताया कि AI किस तरह से लोगों की लाइफ को आसान बना सकता है.

और पढ़ेंतनेजा ने बताया कि AI निवेश को दो हिस्सों में देखना चाहिए. एक जहां AI में रिसर्च पर निवेश किया जा रहा है. किसी लैग्वेंज मॉड्यूल को ट्रेनिंग देना, उसे विकसित करना ये सब उसका हिस्सा है. वहीं दूसरा हिस्सा है एप्लायड AI का. यानी जहां AI का इस्तेमाल रियल लाइफ में हो रहा है.उन्होंने बताया कि AI में सैकड़ों अरब डॉलर का निवेश किया जा चुका है. AI अपने आप में एक बड़ी ताकत है. असल कहानी इसे अप्लाई करने की है. रियल लाइफ में कैसे काम कर रहा है AI?रियल लाइफ में इसका उदाहरण देते हुए तनेजा ने बताया, 'अगर आप न्यूज देखेंगे तो पाएंगे कि कोडिंग डिपार्टमेंट में बहुत काम हुआ है. अब AI आपको तेजी से सॉफ्टवेयर बनाने में मदद करता है. यानी जिस काम को करने में महीनों का वक्त और कई लोगों की टीम लगती थी, वो काम अब कम लोगों में और जल्दी हो रहा है.' Advertisement यह भी पढ़ें: India Today AI Summit 2026 हुआ शुरू, AI के हर परलू पर चर्चा करेंगे दिग्गजAI लोगों के जीवन का हिस्सा कैसे बनेगा इस पर बात करते हुए उन्होंने बताया, 'पहला कदम एंटरप्राइसेस का AI ट्रांसफॉर्मेशन होना है. अगर एंटरप्राइसेस ट्रांसफॉर्म होंगे, तो आम लोगों की लाइफ तक उसका फायदा मिलेगा. मान लीजिए आप एक AI इनेबल हॉस्पिटल बनाते हैं, तो कई ऐसे काम हैं, जिनके लिए लोगों की जरूरत नहीं होगी. वो सारे काम जल्दी और आसानी से हो जाएंगे.'एप्लाइड AI में हम अच्छा काम कर रहे हैंउन्होंने बताया, 'जब बात एप्लाइड AI की होती है, तो भारत काफी अच्छा काम करता है. AI टूल को विकसित करने में हम पीछे जरूर रहे, लेकिन जैसे ही AI को किसी सर्विस में बदलने की बात होती है, हम काफी अच्छा काम कर रहे हैं.'यह भी पढ़ें: AI इम्पैक्ट समिट 2026 में उमड़ी भयंकर भीड़तनेजा ने कहा, 'प्रोडक्ट की परिभाषा बदल रही है. टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है. अब बात किसी प्रोडक्ट को बनाने से ज्यादा उस समस्या को समझने की है, जिसका समाधान लोगों को चाहिए. भारत ने जिस तरह से UPI के साथ काम किया है, उसी तरह AI के दिशा में काम होगा.' Advertisement स्टार्टअप या लेगेसी कंपनियां, किस पर दांव लगाएंगे आप?'स्टार्टअप के पास क्षमता है, लेकिन उनके पास डेटा, कस्टमर और स्केल करने की जगह नहीं है. वहीं स्थापित नामों के पास ये सब है, लेकिन जरूरी लीडरशिप नहीं है.' 'AI का असर निश्चित रूप से नौकरियों पर पड़ेगा. इसकी वजह से नौकरियों का स्वरूप बदलेगा. AI की वजह से प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी. हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि पूरा देश AI के इस्तेमाल को जाने और सीखे. AI के ओर रुख करें और उसके बारे सीखे. AI को सीखने के बाद कोशिश करें कि कैसे इसकी मदद से भारतीयों के जीवन को आसान बनाया जाए.'---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

India Today AI Summit Applied AI Era Of Applied AI Hemant Taneja India Today Summit Hemant Taneja General Catalyst General Catalyst AI Investments Applied AI In India India AI Ecosystem 2026 AI Venture Capital General Catalyst India Today Technology Summit Speakers Global AI Leaders At India Today Summit India Today AI Conference Highlights

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से दिल्ली बनी वैश्विक टेक्नोलॉजी का केंद्र, 100 से ज्यादा देशों के नेता सहित लाखों प्रतिभागी होंगे शामिलइंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से दिल्ली बनी वैश्विक टेक्नोलॉजी का केंद्र, 100 से ज्यादा देशों के नेता सहित लाखों प्रतिभागी होंगे शामिलNational News | National News in Hindi | AI Impact Summit 2026 | AI Impact Summit | AI Summit in India | PM Modi | Narendra Modi | AI Summit News | AI Summit at Bharat Mandapam | India AI Summit | Delhi News | Delhi NCR News | देश
Read more »

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: JIO एआई इकोसिस्टम पर आकाश अंबानी ने दिखाया नया फ्यूचरAI Impact Summit 2026 LIVE Updates: JIO एआई इकोसिस्टम पर आकाश अंबानी ने दिखाया नया फ्यूचरai-impact-summit-and-expo-india-2026 PM MOdi Address live update in hindi AI Impact Summit 2026 LIVE: दिल्ली में एआई का महाकुंभ, पीएम मोदी थोड़ी देर में करेंगे उद्घाटन
Read more »

AI Impact Summit Expo 2026: बिहार ने 468 करोड़ रुपए की परियोजनाओं एवं निवेश के लिए डील की सीलAI Impact Summit Expo 2026: बिहार ने 468 करोड़ रुपए की परियोजनाओं एवं निवेश के लिए डील की सीलAI Impact Summit Expo 2026: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े India AI Impact Summit & Expo 2026 का शुभारंभ सोमवार को हुआ.
Read more »

India AI Impact Summit में इंडिया टुडे ग्रुप ने लॉन्च किया AI न्यूज एंकर SutraIndia AI Impact Summit में इंडिया टुडे ग्रुप ने लॉन्च किया AI न्यूज एंकर Sutraइंडिया टुडे ग्रुप ने AI ड्रिवन न्यूज एंकर Sutra लॉन्च कर दिया है. इसे BhartGen के साथ मिल कर AI Impact Summit के दौरान पेश किया गया. इसे मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के प्लेटफॉर्म से शोकेस किया गया है.
Read more »

स्लो इंटरनेट और कम स्‍टोरेज में भी चलेगा CCTV कैमरा, AI समिट में दिखे एक से बढ़कर एक नए आव‍ि‍ष्‍कारस्लो इंटरनेट और कम स्‍टोरेज में भी चलेगा CCTV कैमरा, AI समिट में दिखे एक से बढ़कर एक नए आव‍ि‍ष्‍कारIndia AI Impact Summit में कंपन‍ियां अपने नए इनोवेशन द‍िखा रही हैं। Myblue.
Read more »

India Today AI Summit 2026: दिग्गजों से सजेगा मंच, AI के हर पहलू पर होगी चर्चाIndia Today AI Summit 2026: दिग्गजों से सजेगा मंच, AI के हर पहलू पर होगी चर्चाभारत में AI इम्पैक्ट समिट चल रहा है. इस मौके पर इंडिया टुडे ग्रुप भी एक खास AI इवेंट का आयोजन कर रहा है. इस इवेंट में AI के हमारे जीवन पर पड़ने वाले असर की चर्चा होगी. जॉब्स से लेकर रोजमर्रा की लाइफ को AI किस तरह से प्रभावित कर रहा है, इस पर ही इवेंट में चर्चा होगी. इवेंट में कई सेशन होंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:00:01