India vs Spain Bronze: कुछ ऐसे भारतीय हॉकी टीम ने किया कांस्य पर कब्जा, जानें क्वार्टर-टू-क्वार्टर डिटेल क्या हुआ

Olympics 2024 News

India vs Spain Bronze: कुछ ऐसे भारतीय हॉकी टीम ने किया कांस्य पर कब्जा, जानें क्वार्टर-टू-क्वार्टर डिटेल क्या हुआ
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 148 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 63%

India wins bronze in men’s hockey: ओलंपिक के पचास साल में ऐसा दूसरी बार हुआ, जब हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार पदक जीता

India hockey team wins consecutive bronze:  भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक मैच में वीरवार को स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यह लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल जीता है.

इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को मात देकर कांस्य पदक जीता था. कुल मिलाकर यह ओलंपिक में भारतीय हॉकी के लिए 13वां मेडल है. इस मैच में भारत की जीत के स्टार एक बार फिर कप्तान हरमनप्रीत सिंह रहे, जिन्होंने भारत के दोनों गोल किए. पहला क्वार्टर: चूक गया भारतइस मैच में पहले क्वार्टर में कोई भी टीम अपने लिए पेनाल्टी कॉर्नर का मौका नहीं बना पाई.  हालांकि इस क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में सुखजीत ने फील्ड गोल करने का सुनहरा मौका गंवा दिया. एक मामूली एंगल के साथ उनकी गेंद गोल पोस्ट के बराबर से निकल गई. स्पेन की टीम ने इस दौरान सुरक्षित खेल दिखाया.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});Photo Credit: Social mediaदूसरा क्वार्टर: भारत को महंगा पड़ा पेनल्टी स्ट्रोकइसके बाद, दूसरे क्वार्टर में स्पेन को केवल तीन मिनट बाद ही पेनल्टी स्ट्रोक दिया गया, जिसको मार्क मिरालेस ने गोल में तब्दील करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने गोल करने का एक और मौका गंवाया, जब हार्दिक जरमनप्रीत के शॉट को गोलपोस्ट में भेजने से चूक गए. लेकिन इस क्वार्टर में भारत ने अंतिम मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया. यह गोल भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया.तीसरा क्वार्टर: कप्तान हरमनप्रीत का सुपर गोल, भारत आगेतीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह एक बार फिर भारत के लिए गोल करने वाले खिलाड़ी बने, जिन्होंने इस क्वार्टर में 12 मिनट शेष रहते हुए एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दिया.  इसके साथ ही भारत की बढ़त 2-1 हो गई. इसके तुरंत बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार यह गोल में तब्दील नहीं हो पाया.चौथा क्वार्टर: बेहतरीन डिफेंस, कांस्य हुआ भारत काचौथे क्वार्टर में स्पेन की टीम ने वापसी की काफी कोशिश की और उनको अंतिम मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस ने बढ़िया काम करते हुए कोई गोल नहीं होने दिया. इस क्वार्टर में गेंद पर ज्यादा कब्जा स्पेन का रहा, लेकिन भारतीय गोलकीपर श्रीजेश और तमाम डिफेंडरों ने कमाल का काम करते हुए कांस्य पदक सुनिश्चित कर दिया.शानदार अभियान का समापनभारतीय हॉकी टीम का पेरिस ओलंपिक का अभियान अच्छा रहा.  हॉकी टीम ने ओलंपिक में अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी. इसके अगले मैच में अर्जेंटीना के साथ भारत का मैच 1-1 से ड्रा हुआ था. इसके अगले ही दिन 30 जुलाई को भारत ने आयरलैंड को 2-0 से हार दी. लगातार तीन मैचों में अपराजेय रहने के बाद भारत को अपने पूल बी में बेल्जियम के खिलाफ पहली हार का सामना करना पड़ा. बेल्जियम ने भारत को 2-1 से हराया. इस हार के अगले ही दिन भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में 52 साल बाद हराते हुए 3-2 से जीत दर्ज की.ग्रुप में रही थी नंबर दो टीमभारतीय हॉकी टीम अपने ग्रुप में नंबर दो पर रहकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची, जहां उनका मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन के साथ हुआ. यह रोमांचक मुकाबला शूटआउट में गया, जहां भारत को 4-2 से जीत मिली. इसके बाद भारत सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ खेला और एक बढ़िया मैच हुआ. हॉकी इंडिया अपने शानदार खेल के बावजूद दमदार जर्मनी की बाधा पार नहीं कर सकी और यह मैच 2-3 से हार गई. 

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Paris Olympic 2024: महिला टीम के बाद भारतीय मेंस आर्चरी टीम भी क्वार्टरफाइनल में पहुंची, जानें कितनी रही रैंकParis Olympic 2024: महिला टीम के बाद भारतीय मेंस आर्चरी टीम भी क्वार्टरफाइनल में पहुंची, जानें कितनी रही रैंकपेरिस ओलिंपिक 2024 में रैंकिंग राउंड में भारत की महिला तीरंदाजी टीम के बाद पुरुष टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया और क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
Read more »

IND vs AUS Hockey: 52 साल बाद भारत ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया, दर्ज की 3-2 से जीतIND vs AUS Hockey: 52 साल बाद भारत ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया, दर्ज की 3-2 से जीतभारतीय हॉकी टीम का आज ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। क्वार्टर फाइनल से पहले हरमनप्रीत सिंह की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
Read more »

India vs Great Britain Hockey LIVE Score, Paris Olympics 2024: क्वार्टर फाइनल में भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच मुकाबला शुरूIndia vs Great Britain Hockey LIVE Score, Paris Olympics 2024: क्वार्टर फाइनल में भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच मुकाबला शुरूIndia vs Great Britain Hockey LIVE Score: भारतीय हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के साथ मुकाबला शुरू हो गया है
Read more »

पेरिस ओलंपिक: चक दे इंडिया! सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम, रोमांचक शूटआउट में ग्रेट ब्रिटेन को हरायापेरिस ओलंपिक: चक दे इंडिया! सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम, रोमांचक शूटआउट में ग्रेट ब्रिटेन को हरायाIND vs GB Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रेट ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल में शूट आउट में हराते हए सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
Read more »

मनिका बत्रा ने भारत को महिला टेबल टेनिस टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचायामनिका बत्रा ने भारत को महिला टेबल टेनिस टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचायामनिका बत्रा ने भारत को महिला टेबल टेनिस टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया
Read more »

IND vs ESP Highlights : भारत ने स्पेन को हराकर जीता कांस्य पदक, 2-1 से अपने नाम किया मुकाबलाIND vs ESP Highlights : भारत ने स्पेन को हराकर जीता कांस्य पदक, 2-1 से अपने नाम किया मुकाबलाIndia vs Spain Hockey Highlights : हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:42:19