India in Olympics@Day 7: मनु भाकर ने जगाई एक और पदक की आस, हॉकी टीम भी जीती, जानें आज सातवें दिन कैसा है भारत का प्रदर्शन

Olympics 2024 News

India in Olympics@Day 7: मनु भाकर ने जगाई एक और पदक की आस, हॉकी टीम भी जीती, जानें आज सातवें दिन कैसा है भारत का प्रदर्शन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 270 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 63%

India in olympic on Friday: भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाकुंभ के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद मात दी

India in Paris Olympics @ Day 7: पेरिस में जारी ओलंपिक खेलों के सातवें दिन शुक्रवार को भारत के पदकों की उम्मीद और ज्यादा बढ़ गई है. शूटिंग में जहां मनु भाकर ने शूटिंग में  25 मी पिस्टल. सिंगलस कैेटेगिरी के फाइनल में प्रवेश करते हुए एक और पदक की उम्मीद जगा दी, तो वहीं हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से मात देते हुए ओलंपिक इतिहास में उसे 52 साल में मात दी.

लेकिन तीरंदाजी के मिक्स्ड वर्ग में फैंस को तब निराशा का सामना करना पड़ा, जब अंकिता और धीरज को जोड़ी दक्षिण कोरिया से 6-2 से हार कर स्वर्ण और रजत दोनों की लड़ाई से बाहर हो गई.भारतीय मिश्रित तीरंदाजी टीम को मिली हारपेरिस ओलंपिक में भारत की मिक्स्ड तीरंदाजी जोड़ी अंकिता भगत और धीरज बोम्मदेवड़ा का कांस्य पदक जीतने का सपना टूट गया है. लेकिन इस जोड़ी ने भारत के लिए ओलंपिक में इतिहास रच दिया है. यह पहली बार था जब भारतीय जोड़ी ओलंपिक तीरंदाजी के सेमीफाइनल में पहुंची थी.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});Photo Credit: PTIसेमीफाइनल मैच में अमेरिका की जोड़ी केसी कौफहोल्ड और ब्रैडी एलिसन ने कांस्य पदक मुकाबले में भारत को 6-2 से हरा दिया. पहले दो सेट में अमेरिकी जोड़ी ने क्रमशः 38-37 और 37-35 के अंतर से भारत को पछाड़ा. तीसरे सेट में दो दस अंक हासिल कर भारत ने वापसी की कोशिश की, लेकिन अंतिम सेट में अमेरिका ने फिर से बढ़त बना ली.पेरिस ओलंपिक में मिक्स्ड तीरंदाजी में पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया और सेमीफाइनल में स्पेन को हराया था. लेकिन सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से हारने के बाद भारत को कांस्य पदक मुकाबले में उतरना पड़ा. अमेरिकी जोड़ी ने 6-2 से जीत दर्ज की और भारत को कांस्य पदक से वंचित कर दिया. भारत ने आर्चरी में अब तक कोई ओलंपिक मेडल नहीं जीता है. पेरिस ओलंपिक में भारत को तीन मेडल मिले हैं और यह तीनों ही निशानेबाजी में प्राप्त हुए हैं.मनू के निशाने पर तीसरा पदकशूटर मनु भाकर ने 2024 ओलंपिक में अभूतपूर्व तीसरा पदक जीतने की अपनी संभावना बरकरार रखी है. मनु ने शुक्रवार को 25 मीटर पिस्टल महिला फाइनल में जगह बना ली है, जो उनका तीसरा पदक दौर है. 22 वर्षीय मनु 60-शॉट क्वालिफिकेशन राउंड में 590-24x स्कोर करके दूसरे स्थान पर रहीं. प्रिसिजन चरण में उन्होंने 294 का स्कोर किया जबकि रैपिड भाग में 296 का स्कोर किया. इस बीच, इस स्पर्धा में एशियाई खेलों की पदक विजेता एक अन्य भारतीय ईशा सिंह 581-17x स्कोर के बाद 18वें स्थान पर रहीं और फाइनल के लिए कट से चूक गईं. निशानेबाजी में केवल शीर्ष आठ निशानेबाज ही पदक दौर में पहुंच पाते हैं.Photo Credit: PTIहंगरी की वेरोनिका मेजर ने क्वालीफिकेशन चरण में 592-27x अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और क्वालीफिकेशन ओलंपिक रिकॉर्ड की बराबरी की. महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फ़ाइनल शनिवार को 13:00 बजे भारतीय समय पर आयोजित होने वाली है. क्वालिफिकेशन चरण में, मनु को प्रिसिजन राउंड के बाद 97, 98 और 99 के स्कोर के साथ कुल 294 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रखा गया था. इस चरण में, ईशा को 95, 96 और 100 के स्कोर के साथ कुल 291 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रखा गया था.रैपिड राउंड में मनु ने 100, 98 और 98 के कुल स्कोर के साथ 296 का स्कोर किया और दूसरे स्थान पर पहुंच गईं. दूसरी ओर, ईशा 97, 96 और 97 के कुल योग तक 290 ही बना सकीं और 18वें स्थान पर खिसक गईं. अगर वह शनिवार को पदक जीतती हैं, तो मनु ओलंपिक के एक ही संस्करण में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन जाएंगी. हरियाणा की निशानेबाज ने ओलंपिक में अपनी दूसरी उपस्थिति में पहले ही दो कांस्य पदक हासिल कर लिए हैं - पहला महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में और दूसरा कांस्य पेरिस खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में.भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हरायाकप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोलों की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1972 के बाद ओलंपिक में पहली बार शुक्रवार को यवेस-डु-मैनोर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया पर 3-2 से जीत हासिल की. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आखिरी बार 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जब मुखबैन सिंह ने 3-1 की जीत में हैट्रिक बनाई थी. यह कृत्रिम मैदान पर ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की पहली जीत भी थी.आखिरी बार भारत ने सिडनी ओलंपिक 2000 में 2-2 से ड्रॉ खेला था. टोक्यो ओलंपिक 2020 में आस्ट्रेलिया ने भारत को पूल चरण में 7 - 1 से हराया था. भारत के लिये अभिषेक ने 12वें, हरमनप्रीत ने 13वें और 32वें मिनट में गोल किये. आस्ट्रेलिया के लिये क्रेग थॉमस ने 25वें और ब्लैक गोवर्स ने 55वें मिनट में गोल दागा. अभिषेक द्वारा 12वें मिनट में मैच का पहला गोल करने के बाद भारत के लिए ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत ने एक शॉर्ट कॉर्नर और एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला.पुरुष स्कीट क्वालीफिकेशन के अनंतजीत सिंह नरूका पिछड़ेभारत के अनंतजीत सिंह नरूका पेरिस ओलंपिक की पुरुष स्कीट क्वालीफिकेशन के पहले दिन शुक्रवार को खराब शुरुआत के बाद 30 निशानेबाजों के बीच 26वें स्थान पर हैं. क्वालीफिकेशन के पहले दिन 25-25 निशानों की तीन सीरीज में अनंतजीत 23, 22 और 23 अंक के साथ कुल 68 अंक ही जुटा सके. अनंतजीत ने पहली सीरीज में दो निशाने चूके. वह दूसरी सीरीज में तीन निशाने चूक गए जबकि तीसरी सीरीज में एक बार फिर वह दो निशाने चूके जिससे काफी पिछड़ गए.क्वालीफिकेशन दौर की दो सीरीज अब शनिवार को होंगी जिसके बाद शीर्ष छह निशानेबाज फाइनल में जगह बनाएंगे. अनंतजीत की शीर्ष छह में जगह बनाकर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की संभावना बेहद कम है. अमेरिका के विन्सेंट हेनकॉक 75 में से 75 अंक जुटाकर शीर्ष पर हैं। चार निशानेबाजों ने 74 अंक जुटा लिए हैं.जूडो में मिली हारभारतीय जूडो खिलाड़ी तूलिका मान पेरिस ओलंपिक की महिलाओं की 78 किग्रा से अधिक स्पर्धा के पहले दौर में शुक्रवार को लंदन ओलंपिक की चैंपियन क्यूबा की इडेलिस ओर्टिज के खिलाफ शिकस्त के साथ बाहर हो गईं. राष्ट्रमंडल खेल 2022 की रजत पदक विजेता दिल्ली की 22 साल की तूलिका को क्यूबा की खिलाड़ी के खिलाफ इप्पोन से 0-10 से शिकस्त का सामना करना पड़ा.Photo Credit: PTIक्यूबा की खिलाड़ी के नाम चार ओलंपिक पदक हैं जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं. ओर्टिज के खिलाफ तूलिका सिर्फ 28 सेकेंड की मुकाबले में टिक सकीं. तूलिका की हार के साथ जूडो में भारत का अभियान खत्म हो गया.गोल्फ में पिछड़ रहे भारतीय खिलाड़ीमेंस गोल्फ में पहले दो राउंड के बाद शुभांकर शर्मा 25वें स्थान पर चल रहे हैं, जबकि गगनजीत भुल्लर 52वें रैंक पर चल रहे हैं. दोनों ही भारतीय खिलाड़ी मेडल की रेस से बहुत पीछे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Paris Olympics Day 1 Schedule: बैडमिंटन से लेकर मुक्केबाजी तक, पहले दिन से ही दम दिखाने उतरेंगे भारतीय खिलाड़ीParis Olympics Day 1 Schedule: बैडमिंटन से लेकर मुक्केबाजी तक, पहले दिन से ही दम दिखाने उतरेंगे भारतीय खिलाड़ीParis Olympics 2024 India Schedule Day 1 : भारत को निशानेबाजी में पदक की काफी आस है जो 12 साल का पदक का सूखा समाप्त करने के लिए तैयार हैं।
Read more »

Manu Bhaker: निजी जिंदगी में भी चैंपियन हैं मनु भाकर; मां ने अमर उजाला से कहा था- बेटी से मुझे हिम्मत मिलीManu Bhaker: निजी जिंदगी में भी चैंपियन हैं मनु भाकर; मां ने अमर उजाला से कहा था- बेटी से मुझे हिम्मत मिलीमनु भाकर का पदक लंदन ओलंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलंपिक पदक है। रियो ओलंपिक 2016 और 2020 टोक्यो ओलंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे।
Read more »

Manu Bhakar: मां चाहती थीं डॉक्टर बने, पिता बॉक्सर; आर्चरी-टेनिस में भी खुद को आजमाया, अब शूटिंग में जीता मेडलManu Bhakar: मां चाहती थीं डॉक्टर बने, पिता बॉक्सर; आर्चरी-टेनिस में भी खुद को आजमाया, अब शूटिंग में जीता मेडलपेरिस ओलंपिक के तीसरे दिन भारत ने पहला मेडल जीता है। हरियाणा के झज्जर की बेटी ने मनु भाकर ने देश के पहला मेडल दिलाया है।
Read more »

Paris Olympics 2024 Day 3 Roundup: मनु भाकर से फिर ब्रॉन्ज की उम्मीद... अर्जुन बाबुता और रमिता जिंदल ने किया निराश, देखिए तीसरे दिन भारत का प्रदर्शनParis Olympics 2024 Day 3 Roundup: मनु भाकर से फिर ब्रॉन्ज की उम्मीद... अर्जुन बाबुता और रमिता जिंदल ने किया निराश, देखिए तीसरे दिन भारत का प्रदर्शनParis Olympics 2024 Day 3 Roundup: पेरिस ओलंपिक 2024 का तीसरा दिन भारत के लिहाज से अच्छा नहीं रहा है. शूटिंग में स्टार निशानेबाज रमिता जिंदल और अर्जुन बाबुता ने निराश किया. मगर शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने ब्रॉन्ज की उम्मीद जगाई है. देखिए तीसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन...
Read more »

Paris Olympics 2024 Day 4 LIVE: मनु भाकर -सरबजोत सिंह की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज, बलराज पंवार मेडल से चूकेParis Olympics 2024 Day 4 LIVE: मनु भाकर -सरबजोत सिंह की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज, बलराज पंवार मेडल से चूकेOlympics 2024 LIVE Updates: पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने इतिहास रचते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम कांस्य पदक जीत लिया है.
Read more »

Olympics 2024, Shooting: 'मेडल की चाबी से खुलता है मनु के घर का दरवाजा', बेटी की जीत पर मां ने खोले राजOlympics 2024, Shooting: 'मेडल की चाबी से खुलता है मनु के घर का दरवाजा', बेटी की जीत पर मां ने खोले राजOlympics 2024 Shooting भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने एक और पदक जीतकर पूरी दुनिया में भारत नाम रोशन किया है। मनु भाकर की इस सफलता पर उनकी मां बहुत ही खुश हैं। मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर का कहना है कि भगवान ने आज सब कुछ सफल कर दिया। वीडियो में सुनिए आखिर मनु भाकर की मां सुमेधा ने और क्या-क्या...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:40:00