भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 40 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता की जानकारी दी गई है।
India Post Recruitment 2026: नए साल के साथ कामयाबी हासिल करने से लेकर कुछ नया करने की उम्मीद जग जाती हैं. ऐसे लोग जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं या सरकारी भर्ती का इंतजार है तो उनके लिए मौका अच्छा है. इस बार नए साल पर नई नौकरी अपने नाम पक्की कर सकते हैं.
भारतीय पोस्ट में नई भर्ती निकली है जिसे 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकाला गया है. भारत सरकार, संचार मंत्रालय की ओर से रोजगार समाचार में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. स्टाफ भर्ती की पोस्ट के जरिए योग्य उम्मीदवारों की नौकरी लग सकती है. 40 से अधिक पोस्ट पर भर्ती की जाएगी, आइए फटाफट से आवेदन का तरीका और योग्यता जान लेते हैं. 40 से ज्यादा पदों पर भर्ती भारतीय डाक विभाग में 40 से ज्यादा स्टाफ कार ड्राइवर की पोस्ट निकली है. ये भर्तियां अहमदाबाद स्थित डाक विभाग में निकली है. ऐसे उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तलाश में है और पढ़ाई के मामले में योग्यता केवल 10वीं तक की है वो आवेदन करने का सोच सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है. जबकि, भारतीय पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in से भी आवेदन कर सकते हैं. किन योग्यता की जरूरत? मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना जरूरी. वाहन चलाने का अनुभव और वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. कम से कम 3 साल ड्राइविंग में काम का अनुभव जरूरी है. न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 27 साल होनी चाहिए. कैसे करें अप्लाई? सबसे पहले पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं. होम पेज पर आवेदन पत्र शो हो जाएगा जिसका प्रिंट आउट निकाल लें. अब आवेदन पत्र में सभी डिटेल्स को ब्लू पेन से भर दें और एक बार चेक कर लें. इसके बाद निर्धारित जगह पर फोटो चिपका दें. मांगे जा रहे दस्तावेजों को अटैच करने के बाद आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट कर दें. डाक विभाग के पते- ऑफिस ऑफ दी सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, GPO कंपाउंड, मिर्जापुर, अहमदाबाद 380001 पर आवेदन पत्र भेज दें. आवेदन से जुड़ी किसी डिटेल्स के लिए आप भारतीय डाक विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. ये भी पढ़ें- SBI में 5 जनवरी तक 996 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पद के लिए आवेदन का मौका, फटाफट जानें अप्लाई प्रोसेस और योग्यता
India Post Recruitment Staff Car Driver 10Th Pass Government Job
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
World Cup 2026 साठी मराठमोळ्या खेळाडूंकडे सोपवली टीम इंडियाची जबाबदारी! संघात कोणाचा समावेश? जाणून घ्याIndia U19 World Cup Squad: भारतीय संघ 2026 च्या 19 वर्षांखालील विश्वचषकाच्या गट ब मध्ये आहे. यासाठी टीम इंडियाच्या संघाची घोषणा झाली आहे.
Read more »
ऋषभ पंत से संजू सैमसन तक, IPL 2026 में कौन हो सकता है किस टीम का विकेटकीपर? यहां देखें लिस्टइंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों के कौन विकेटकीपर हो सकते हैं, हम आपको इस स्टोरी में बताने वाले हैं। आईपीएल 2026 शुरू मार्च के महीने में होगा।
Read more »
India Cricket Schedule 2026: टी20 वर्ल्ड कप से एशियन गेम्स तक, चेक कर लीजिए 2026 में भारतीय क्रिकेट की अहम तारीखIndia Cricket Schedule 2026 Time Table: भारतीय क्रिकेट के लिए यह साल बेहद अहम है। इस साल पुरुष और महिला टी20 वर्ल्ड कप खेले जाएंगे तो एशियन गेम्स में भी क्रिकेट में भारतीय टीम शिरकत करेगी।
Read more »
CUET UG 2026 का सिलेबस जारी: UGC NET एडमिट कार्ड आउट; बिहार में 24,492 वैकेंसी समेत 3 नौकरियांCUET UG 2026 syllabus released Job and Education Bulletin 29 December 2026
Read more »
माघ मेला 2026 में लागू होंगे 10 इमरजेंसी प्लान, 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावनामाघ मेला 2026 के लिए प्रयागराज में 15 करोड़ श्रद्धालुओं के अनुमानित आगमन हेतु व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने नियंत्रित आगमन व सुरक्षित वापसी के लिए मेगा प्लान बनाया है। प्रमुख स्नान पर्वों पर मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा और ट्रैफिक प्लान लागू होगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए 10 इमरजेंसी प्लान बनाए गए हैं, जिनमें से पांच का...
Read more »
ஐபிஎல் 2026: 10 அணிகளில் இருக்கும் வெளிநாட்டு வீரர்கள் யார் யார்?Overseas Players In All 10 ipl Teams After 2026 Mini Auction: 2026 ஐபிஎல்லுக்கான மினி ஏலம் சமீபத்தில் முடிவடைந்தது. இந்த மினி ஏலத்தில் அனைத்து அணிகளும் தங்களுக்கு தேவையான வீரர்களை வாங்கிக்கொண்டனர்.
Read more »
