India vs Australia Live Streaming: कब और कहां देखें दूसरा T-20 मैच

United States News News

India vs Australia Live Streaming: कब और कहां देखें दूसरा T-20 मैच
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 63%

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु टी-20 आज

टीम इंडिया बुधवार को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे और आखिरी टी-20 मैच में उतरेगी. इस मैच में भारत की नजरें सीरीज का अंत बराबरी के साथ करने पर होंगी, वहीं कंगारू टीम सीरीज पर कब्जा करने की पुरजोर कोशिश करेगी.

ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है. एम. चिन्नास्वामी की पिच पर पिछला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच फरवरी 2017 में खेला गया था, जिसमें भारत ने 202/6 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को 75 रनों से हराया था. इस मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया पहली बार भिड़ेंगे. IND vs AUS: KSCA का दावा- चिन्नास्वामी की पिच पर बनेंगे ढेरों रन Nice and compact! Local lad @klrahul11 looks all set to fire in the 2nd T20I against Australia #TeamIndia #INDvAUS @Paytm pic.twitter.com/yChnFut2jV — BCCI February 26, 2019मैच से जुड़ी जानकारी- IND vs AUS : दूसरा T-20 मैच कब खेला जाएगा? यह मैच बुधवार को खेला जाएगा. IND vs AUS : दूसरा T-20 मैच कहां खेला जाएगा? यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. IND vs AUS : दूसरा T-20 मैच किस समय शुरू होगा? यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे शुरू होगा. टॉस 6.30 बजे किया जाएगा. IND vs AUS : दूसरा T-20 मैच किस टीवी चैनल पर देखा जा सकता है? यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. IND vs AUS : दूसरे T-20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है? मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध होगी. साथ ही https://aajtak.intoday.in/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं. T-20 सीरीज दांव पर, रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन करेंगे पारी का आगाज? टीमें इस प्रकार हैं- भारत विराट कोहली , रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, क्रुणाल पंड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल और मयंक मार्कंडेय ऑस्ट्रेलिया एरॉन फिंच , डार्सी शॉर्ट, पैट कमिंस, एलेक्स कैरी, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन कूल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, जे. रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर और एडम जांपा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 कल, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच- Amarujalaभारतीय टीम बुधवार को जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेगी, तो उसका इरादा सीरीज बचाने का
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:24:16