India vs Australia 2nd Test: कैनबरा में अभ्यास खोलेगा एडिलेड का रास्ता, धाकड़ वापसी करने के लिए रोहित नहीं छोड़ेंगे कोई कमी

IND Vs AUS News

India vs Australia 2nd Test: कैनबरा में अभ्यास खोलेगा एडिलेड का रास्ता, धाकड़ वापसी करने के लिए रोहित नहीं छोड़ेंगे कोई कमी
2Nd Test Ind Vs AusIndia Vs AustraliaIndian Cricket Team
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 5 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 53%

पर्थ टेस्ट में मिली 295 रन की बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद है। टीम इंडिया को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच खेलना है। दूसरा टेस्ट एडिलेड में दिन-रात्रि गुलाबी गेंद टेस्ट खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के नए और पुराने खिलाड़ियों से सुसज्जित प्रधानमंत्री एकादश के विरुद्ध 30 नवंबर से 2 दिवसीय अभ्यास...

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने पर्थ में हुए बार्डर-गावस्कर ट्राफी के पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को 295 रनों से रौंदकर मेजबानों को बैकफुट पर भेज दिया है। पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला छह दिसंबर से एडिलेड में दिन-रात्रि खेला जाएगा। हालांकि, इससे पहले भारतीय टीम के पास तैयारी का बढ़िया अवसर है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के नए और पुराने खिलाड़ियों से सुसज्जित प्रधानमंत्री एकादश के विरुद्ध 30 नवंबर से कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है। IND vs AUS 2nd Test: कैनबरा पहुंची भारतीय टीम बोलैंड करेंगे गेंदबाजों की अगुआई : ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पर्थ टेस्ट में भारत के विरुद्ध दूसरी पारी में बिल्कुल साधारण नजर आए थे। ऐसे में अभ्यास मैच में गेंदबाजी क्रम की अगुआई करने वाले स्काट बोलैंड के लिए यह मैच अहम साबित होगा। बोलैंड पहले से ही आस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। वह मैच फिटनेस बनाए रखना चाहते हैं और एडिलेड टेस्ट के लिए शुरुआती 11 में जगह बनाना चाहते हैं। माइकल नेसर की हैमस्टि्रंग की चोट बोलैंड की संभावनाओं को और मजबूत कर रही है। इस मैच में एक मजबूत प्रदर्शन गुलाबी गेंद प्रतियोगिता के लिए पसंदीदा विकल्प के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत कर सकता है। यह भी पढ़ें: Ind vs Aus 2nd Test: Shubman Gill पिंक बॉल मैच से बाहर! एडिलेड टेस्ट से पहले टीम इंडिया को करारा झटका खराब फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों को नहीं उतारेगा ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने पर्थ टेस्ट में हार के बाद राष्ट्रीय टीम के खराब फार्म में चल रहे किसी भी बल्लेबाज को कैनबरा में भारत के विरुद्ध प्रधानमंत्री एकादश की टीम में शामिल नहीं करने का निर्णय किया है। वहीं, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाज पहले टेस्ट मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। इसके बाद पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने एडिलेड में दिन रात्रि टेस्ट मैच से पहले जोश इंग्लिस सहित इन खिलाडि़यों को अभ्यास मैच में उतारने की अपील की थी, लेकिन आस्ट्रेलिया के टीम प्रबंधन ने इस तरह की अपील को खारिज कर दिया। बल्लेबाज कोंस्टास और रेनशा इस मैच में प्रधानमंत्री एकादश में शामिल हैं। आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भी कहा कि वह कैनबरा में होने वाले अभ्यास मैच के लिए टेस्ट टीम के किसी खिलाड़ी को नहीं भेजना चाहते हैं। कप्तान रोहित के पास भी तैयारी का अवसर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बनने के कारण पहले टेस्ट में नहीं खेल सके थे। वह मैच के तीसरे दिन पर्थ पहुंचे थे। चौथे दिन लंच ब्रेक के दौरान उन्हें गुलाबी गेंद से अभ्यास करते देखा गया था, लेकिन मैच के लिए तैयार होने के लिए प्रधानमंत्री एकादश के विरुद्ध यह मुकाबला उनके लिए भी फार्म में लौटने का बढि़या अवसर है। टीम के अन्य बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और विराट कोहली ने अपनी फार्म प्राप्त कर ली है, कप्तान रोहित एडिलेड टेस्ट से पहले अपना दम दिखा सकते हैं।--- क्या होता है प्रधानमंत्री एकादश प्रधानमंत्री एकादश एक आमंत्रण क्रिकेट टीम है जिसे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री की ओर से कैनबरा के मनुका ओवल में आयोजित एक वार्षिक मैच के लिए विदेशी दौरे वाली टीम के विरुद्ध चुना जाता है। इस बार कोच टिम पेन की अगुआई में यह दो दिवसीय गुलाबी गेंद मैच खेला जाएगा। Getting feels Rohit might fail in this practise match.

... but still confident for actual game https://t.co/KVIExUjQ2P — A. November 28, 2024

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

2Nd Test Ind Vs Aus India Vs Australia Indian Cricket Team Team India Rohit Sharma Virat Kohli Pink Ball Test Border Gavaskar Trophy Canberra India Vs PM XI Indias Practice Match Shubman Gill Injury KL Rahul Yashasvi Jaiswal Canberra Practice Match

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND A vs AUS A Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया में केएल राहुल दिखाएंगे पावर, आप कहां देख पाएंगे मैच? जान लें डेट-टाइमIND A vs AUS A Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया में केएल राहुल दिखाएंगे पावर, आप कहां देख पाएंगे मैच? जान लें डेट-टाइमIndia A vs Australia A 2nd Unofficial Test Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया में भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल फॉर्म वापस हासिल करने के लिए जल्द ही मैदान पर उतरने वाले हैं.
Read more »

Ind vs Aus: "ऐसे करेंगे, तो रोहित और और कोहली के बल्ले से निकलेंगे रन", चैपल ने दिया दिग्गजों को गुरु ज्ञानInd vs Aus: "ऐसे करेंगे, तो रोहित और और कोहली के बल्ले से निकलेंगे रन", चैपल ने दिया दिग्गजों को गुरु ज्ञानIndia vs Australia: पहला टेस्ट जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे रोहित और विराट के लिए दिग्गजों की सलाह में भी इजाफा हो रहा है
Read more »

मोहम्मद शमी धमाकेदार वापसी को तैयार, टीम इंड‍िया के लिए आई गुड न्यूजमोहम्मद शमी धमाकेदार वापसी को तैयार, टीम इंड‍िया के लिए आई गुड न्यूजमोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में वापसी करने के लिए तैयार है. वह रणजी ट्रॉफी के माध्यम से टीम इंड‍िया में वापसी कर सकते हैं.
Read more »

केएल राहुल की कोहनी में चोट लगी: रोहित की जगह पर्थ टेस्ट ओपनिंग ऑप्शन थे; दावा- कोहली ने भी स्कैन करायाकेएल राहुल की कोहनी में चोट लगी: रोहित की जगह पर्थ टेस्ट ओपनिंग ऑप्शन थे; दावा- कोहली ने भी स्कैन करायाIndia Vs Australia Perth Test Squad KL Rahul Injury Update स्कैन के लिए भेजा गया, रोहित की जगह पर्थ टेस्ट ओपनिंग विकल्प थे; 22 नवंबर से मैच
Read more »

Nokia के इस फोन में चलेगा यूट्यूब, 1.77 इंच की डिस्प्ले और 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी से लैसNokia के इस फोन में चलेगा यूट्यूब, 1.77 इंच की डिस्प्ले और 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी से लैसनोकिया का यह फीचर फोन स्टाइलिश और फंक्शनल डिजाइन के साथ आता है। कैरी करने के लिहाज से इसमें कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। इसमें क्लियर विजुअल्स के लिए 2.
Read more »

जयपुर में इंडिया ओपन शॉटगन प्रतियोगिता शुरू, राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफिकेशन का रास्ता साफजयपुर में इंडिया ओपन शॉटगन प्रतियोगिता शुरू, राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफिकेशन का रास्ता साफजयपुर में इंडिया ओपन शॉटगन प्रतियोगिता शुरू, राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफिकेशन का रास्ता साफ
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:58:59