आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 विश्व कप का सुपर-8 मुकाबला है। टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vi ऐसे रिचार्ज प्लान पेश कर रही हैं, जिनमें JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है, जिससे आप मैच का लाइव प्रसारण देख...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रविवार यानी आज 22 फरवरी को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में दो अजेय टीमें आमने-सामने होंगी। जी हां, एक तरफ सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम तो दूसरी तरफ एडेन मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम होगी। अभी तक दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारा है, ऐसे में ये मुकाबला बेहद खास होने की उम्मीद है। पिछले टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भी भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने थे। वहीं, एक बार फिर दोनों टीम्स की भिड़ंत क्रिकेट फैंस के लिए खास होने वाली है। ऐसे में अगर आप ये मुकाबला अपने मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं, तो टेलीकॉम कंपनियों के कुछ स्पेशल रिचार्ज प्लान आपके बेहद काम आ सकते हैं। इन प्लान्स के साथ आपको JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है। जिनकी मदद से आप मैच फ्री में देख सकते हैं.
.. Jio के JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्लान Jio का 100 रुपये वाला प्लानजियो की तरफ से आने वाला ये एक डेटा ओनली प्लान है। इसमें कंपनी 30 दिनों की वैलिडिटी, 5GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर कर रही है। इसके साथ ही प्लान में एक महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी फ्री में दिया जा रहा है। हालांकि इसके लिए आपके नंबर पर बेस प्लान एक्टिव होना जरूरी है। Jio का 195 रुपये वाला प्लानजियो के इस प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी, 15GB डेटा और 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल एक्सेस फ्री मिल रहा है। यह भी डेटा ओनली पैक है और बेस प्लान पर एक्टिव किया जा सकता है। Airtel के JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्लान Airtel का 100 रुपये वाला प्लानएयरटेल भी 30 दिन की वैलिडिटी के साथ ये सस्ता डेटा पैक ऑफर कर रहा है जिसमें 6GB डेटा मिल रहा है। इसके साथ ही प्लान में एक महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इस प्लान के लिए भी बेस प्लान एक्टिव होना चाहिए। Airtel का 195 रुपये वाला प्लानजियो की तरह एयरटेल भी एक 195 रुपये वाला प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें 30 दिन की वैलिडिटी, 12GB डेटा और साथ ही एक महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। साथ ही इस प्लान में Airtel Xstream Play का लाभ भी मिल रहा है। Vi के JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्लान Vi का 44 रुपये वाला प्लानJioHotstar वाला ये सबसे सस्ता डेटा प्लान माना जा रहा है जिसमें कंपनी 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 1GB डेटा दे रही है। हालांकि इसमें आपको 30 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिल रहा है जो बेस प्लान पर एक्टिव होगा। Vi का 101 रुपये वाला प्लानइसी तरह Vi एक और सस्ता प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें 30 दिन के लिए 5GB डेटा दिया जा रहा है। साथ ही इस प्लान में एक महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,999 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी
T20 World Cup Super 8 Jiohotstar Subscription Plans Free Cricket Match Streaming Jio Recharge Plans Airtel Data Packs Vi Prepaid Offers Cricket Live Stream Narendra Modi Stadium Ahmedabad
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा के तूफान से बचने की तैयारी, साउथ अफ्रीका खास गेम प्लान कर काम कर रहीIndia vs South Africa: अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में अभी तक खेले तीनों मैचों में जीरो पर आउट हुए हैं। साउथ अफ्रीका की टीम उसके लिए खास तैयारी कर रही है।
Read more »
India vs Pakistan Match Viewership Records: অবিশ্বাস্য! অসম্ভব! এই মরা ভারত-পাক ম্যাচেই হল সর্বকালীন ভিউয়ারশিপের রেকর্ড, সংখ্যাটা শুনবেন?India vs Pakistan Match Viewership Records Creates History
Read more »
Eden Gardens T20 World Cup 2026: ইডেনে IND vs WI মহাযুদ্ধ, তার আগেই সৌরভ দেখা করলেন সেনার শীর্ষ কর্তাদের সঙ্গে! কিন্তু কেন?india-vs-west-indies-eden-gardens-sourav-ganguly-meets-army-top-officials-why
Read more »
तीसरा सुपर-8 मुकाबला आज IND vs SA: दोनों टीमें पिछले बार की फाइनलिस्ट, भारतीय प्लेइंग-इलेवन में बदलाव संभवIndia Vs South Africa (IND Vs SA) ICC Men's T20 World Cup 2026 Super 8 Live Updates; Follow IND Vs SA Playing 11 List, Ahmedabad Narendra Modi Stadium Pitch Report, Weather Forecast Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
India vs South Africa T20 World Cup 2026: क्या बारिश बिगाड़ सकती है इंडिया-साउथ अफ्रीका का मैच? जानें अहमदाबाद का मौसमIndia vs South Africa: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का पहला मैच पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड बारिश की भेंट चढ़ गया. आज टीम इंडिया भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरने जा रही है. यह मुकाबला भारत के अहमदाबाद में खेला जाएगा.
Read more »
India A Vs Bangladesh A Final Live: बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में भारत ने चुनी बल्लेबाजीIndia A Vs Bangladesh A Final Live: महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश की टीम के साथ हो रहा है. इंडिया ए की कप्तानी कर रही राधा यादव ने टॉस जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
Read more »
