India Asia Cup 2025 Squad Live Updates: 2 बजे होगी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान

एशिया कप के लिए भारत की टीम News

India Asia Cup 2025 Squad Live Updates: 2 बजे होगी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान
एशिया कप 2025अजित आगरकर और सूर्यकुमार यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंसIndia Asia Cup Squad 2025
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 235 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 51%

India Asia Cup 2025 Squad Announcement Live Updates: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से हो रहा है, जिसके लिए भारतीय टीम आज मुंबई में चुनी जाएगी।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब टीम का ऐलान दोपहर के 2 बजे किया जाएगा। 2 बजे मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर कप्तान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।भारतीय टीम के तेज तर्रार गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एशिया कप में चुना जाना लगभग तय है। वहीं एशिया कप में अर्शदीप सिंह के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। वह एशिया कप में सिर्फ एकमात्र विकेट लेकर टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एशिया कप चयन होना तय है। बुमराह ने स्क्वाड के ऐलान से पहले ही अपनी उपलब्धता बता दी है। ऐसे में टीम इंडिया का स्टार तेज गेंदबाज एशिया कप में खेलते हुए निश्चित रूप से दिखेंगे।Asia Cup News: बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंचे सूर्यकुमार यादव #WATCH| Mumbai: Indian men's T20 captain Suryakumar Yadav arrives at the BCCI headquarters for the Asia Cup team selection meeting pic.

twitter.com/zMIQ6w0Nd2— ANI August 19, 2025India Asia Cup 2025 Squad Live Updates: आईपीएल 2025 में रनों का अंबार लगाने के बाद भी श्रेयस अय्यर को मौका मिलना मुश्किल पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में गजब बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 175 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए थे। अय्यर ने 6 अर्धशतक ठोके थे। हालांकि, इसके बावजूद उनकी एशिया कप में जगह बनना मुश्किल है। दरअसल, भारत का टॉप ऑर्डर पहले से ही सेट है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टॉप 4 में बल्लेबाजी करेंगे। ऐसे में अय्यर की जगह बनना मुश्किल है।कुलदीप के कोच कपिल पांडे का मानना है कि कुलदीप और वरुण की स्पिन जोड़ी भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकती है। पांडे ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा- अगर ये दोनों मिलकर गेंदबाजी करें, तो विरोधी टीम को सोचने का मौका ही नहीं मिलेगा। कुलदीप इस समय काफी भूखा है और वरुण उसका बखूबी साथ दे रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ यह रात यादगार हो सकती है।Mumbai Weather Today: मुंबई में झमाझम बारिश, एशिया कप की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी देरी मुंबई में झमाझम बारिश की वजह से एशिया कप 2025 की शेड्यूल प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी होगी। बीसीसीआई के अनुसार, टीम इंडिया का ऐलान मुंबई हेडक्वार्टर में आज दोपहर 1.30 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से संभव है कि देरी हो।Asia Cup Indian Team: एशिया कप में किसी भी कीमत पर पाकिस्तान से न खेले भारत: केदार जाधवसूर्यकुमार यादव , हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, शिवम दुबे, यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर।एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांगकांग के मुकाबले के साथ होगी। भारतीय टीम अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी जबकि पाकिस्तान के साथ दुबई में 14 सितंबर को भारतीय टीम लोहा लेगी। टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा।India Asia Cup Announcement Live Updates: भारतीय टीम में क्या-क्या गेंदबाजी ऑप्शन बल्लेबाजी में जहां काफी खिलाड़ियों के बीच जंग है तो गेंदबाजी के विकल्प सीधे-सादे लगते हैं। हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का चयन तय है, जबकि हर्षित राणा रिजर्व तेज गेंदबाज के लिए सबसे आगे हैं। अक्टूबर में वेस्टइंडीज सीरीज के लिए बुमराह को आराम दिए जाने की संभावना है, इसलिए सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा बैकअप के तौर पर तैयार हैं।Team India Asia Cup Squad Live: भारतीय टीम है मौजूदा चैंपियन, 8 बार जीत चुकी है खिताब भारतीय पुरुष टीम एशिया की किंग है। उसने सबसे अधिक एशिया कप का 8 बार खिताबी जीता है। पिछली बार उसने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। उस समय भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे।Team India Asia Cup Squad Live: अजीत अगरकर और सूर्यकुमार यादव कितने बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस आगामी एसीसी पुरुष एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन करने के लिए सीनियर पुरुष चयन समिति आज यानी 19 अगस्त को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में बैठक करेगी। चयन बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव और सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर शामिल होंगे।Team India Asia Cup Squad Live: बीसीसीआई हेडक्वार्टर में होगी सिलेक्टर्स की मीटिंग मुंबई में बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में आज यानी 19 अगस्त को सिलेक्टर्स की मीटिंग होगी, जिसके बाद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम का ऐलान करेंगे।पिछली बार टी20 एशिया कप 2022 में यूएई में हुआ था, जिसको श्रीलंका ने अपने नाम किया था। श्रीलंका ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। टी20 एशिया कप पहली बार 2016 में खेला गया था, जो भारत ने जीता था।कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको जगह मिलना लगभग तय है। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का भी होना तय है। इस बार एशिया कप में हमको युवा भारतीय टीम देखने को मिल सकती है।एशिया कप की टीम से मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, ध्रुव जुरेल और मोहम्मद सिराज का भी पत्ता कट सकता है। श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों पर भी संशय बना हुआ है।एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा और 28 सितंबर तक चलेगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ 10 सितंबर को खेलेगी। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होगा।अर्चना तिवारी के साथ कॉन्स्टेबल राम तोमर का लिंक? 12 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत22 लाख प्रवासी मजदूरों को हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये, इस राज्य में शुरू होगी नई योजनाजो चला था तेजस्वी को भूमिहारों का नेता बनाने, आज उसी ने खुद जॉइन कर ली बीजेपी, गजब की पॉलिटिक्सउपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन-बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला, इंडिया गठबंधन में आखिर ममता बनर्जी की चलीअदृश्य, अजेय, अत्याधुनिक... रूस ने भारत को ऑफर किया घातक स्टील्थ T-14 आर्माटा टैंक, क्यों कहा जाता है डेथ मशीन?बीन बजाने पर पिटारे से बाहर आया कोबरा, पर अगले ही पल उसने जो किया, वो देखकर लोग बोले- ऐसा तो पहली बार देखा!कार/बाइकहोम डेकोर हैक्स जंग से लदी कड़ाही मिनटों में अंदर-बाहर से हो जाएगी साफ! आजाद ने बताया आसान तरीका, नमक के साथ मिलाना है 3 चीजें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

एशिया कप 2025 अजित आगरकर और सूर्यकुमार यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस India Asia Cup Squad 2025 Asia Cup 2025 India Team List

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एशिया कप सलेक्शन से पहले संजू सैमसन ने सलेक्टर्स को दिया कड़ा मैसेज, बाहर रखना पड़ सकता है महंगा, दिखाया टॉ...एशिया कप सलेक्शन से पहले संजू सैमसन ने सलेक्टर्स को दिया कड़ा मैसेज, बाहर रखना पड़ सकता है महंगा, दिखाया टॉ...Asia Cup Squad Selection soon : भारतीय टी20 टीम के ओपनर संजू सैमसन ने एशिया कप के टीम सलेक्शन से पहले धुंंआदार बल्लेबाजी कर चयनकर्ताओं को बड़ा संदेश दिया है.
Read more »

बाबर आजम जिसे मानते थे जसप्रीत बुमराह से ज्यादा खतरनाक... उसका एशिया कप से कटा पत्ता, करियर होगा बर्बादबाबर आजम जिसे मानते थे जसप्रीत बुमराह से ज्यादा खतरनाक... उसका एशिया कप से कटा पत्ता, करियर होगा बर्बादएशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अलावा और भी कई खिलाड़ियों को बाहर किया गया है।
Read more »

1 साल में बदली पूरी पाकिस्तानी टीम, बाबर-रिजवान के साथ इन प्लेयर्स की छुट्टी, ये 5 ही बचा पाए अपनी जगह1 साल में बदली पूरी पाकिस्तानी टीम, बाबर-रिजवान के साथ इन प्लेयर्स की छुट्टी, ये 5 ही बचा पाए अपनी जगहAsia cup 2025: पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी टी20 टीम में अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को नहीं चुना.
Read more »

एशिया कप में टीम इंडिया का फिनिशर कौन? रिंकू सिंह सहित ये 5 रनबाज हैं प्लेइंग-11 की दौड़ मेंएशिया कप में टीम इंडिया का फिनिशर कौन? रिंकू सिंह सहित ये 5 रनबाज हैं प्लेइंग-11 की दौड़ मेंएशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का चुनाव होना है। उससे पहले आइए समझते हैं कि एशिया कप टूर्नामेंट में टीम के लिए फिनिशर की भूमिका कौन निभा सकता है...
Read more »

Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए कब और कितने बजे से होगा Team India के स्क्वाड का ऐलान, यहां देखें सभी डिटेल्सAsia Cup 2025: एशिया कप के लिए कब और कितने बजे से होगा Team India के स्क्वाड का ऐलान, यहां देखें सभी डिटेल्सएशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन कमेटी मंगलवार, 19 अगस्त को मुंबई के बीसीसीआई हेडक्कार्टर्स पहुंचेंगी. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »

किसी का संन्यास तो किसी का पत्ता साफ... 3 टॉप स्कोरर एशिया कप 2025 से बाहर, एक ने लगाया रनों का अंबारकिसी का संन्यास तो किसी का पत्ता साफ... 3 टॉप स्कोरर एशिया कप 2025 से बाहर, एक ने लगाया रनों का अंबारAsia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के ऐलान का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 अगस्त को मेगा इवेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो जाएगा. पाकिस्तान इकलौती टीम है जिसने अभी तक अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है. टी20 एशिया कप इतिहास के टॉप-3 स्कोरर इस बार बाहर होंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:42:41