Indian Economy: दोस्त देश भी क्यों नहीं चाहते भारत को जगह देना? टॉप इकोनॉमिस्‍ट ने खोल दिया पर्दे के पीछे का राज

संजीव सान्‍याल News

Indian Economy: दोस्त देश भी क्यों नहीं चाहते भारत को जगह देना? टॉप इकोनॉमिस्‍ट ने खोल दिया पर्दे के पीछे का राज
भारतीय अर्थव्‍यवस्‍थाडोनाल्‍ड ट्रंपभारत का आर्थिक प्रभाव
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 219 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 122%
  • Publisher: 51%

अर्थशास्त्री संजीव सान्याल के अनुसार, भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति दुनिया को असहज कर रही है। भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और दशक के अंत तक तीसरे स्थान पर होगा। सान्याल ने कहा कि भारत को अपनी रफ्तार धीमी नहीं करनी चाहिए, बल्कि अपनी मुखरता को मापा हुआ लेकिन दृढ़ रखना...

नई दिल्ली: दिग्‍गज अर्थशास्त्री संजीव सान्याल मानते हैं कि भारत की बढ़ती ताकत ने दुनिया की महाशक्तियों की बेचैनी बढ़ा दी है। हालांक‍ि, भारत को अपनी बढ़ती ताकत पर शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य के मुताबिक, भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। दशक के अंत तक दोनों पैमानों पर तीसरे स्थान पर होगा। उसका आर्थिक प्रभाव अब दुनिया के कई तय मापदंडों को बदलने की क्षमता रखता है। यह बढ़ती ताकत स्वाभाविक रूप से दूसरों को असहज करेगी। इसमें पारंपरिक सहयोगी भी शामिल हैं। जैसे एक व्यक्ति के सफल होने पर उसके दोस्त और परिवार भी असहज हो जाते हैं। वैसे ही देशों के साथ भी होता है। सान्याल ने वैश्विक असहजता के कारण अपनी रफ्तार धीमी करने के खिलाफ चेतावनी दी। इसे हारने वालों का नजरिया बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने लंबे समय तक अपनी क्षमता से कम प्रदर्शन किया है। अब अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करने पर दूसरों की असहजता को सहन करना होगा।सान्याल ने अमेरिका के साथ हालिया टैरिफ टेंशन का उदाहरण दिया। उन्‍होंने कहा कि यह भारत के बढ़ते प्रभाव की स्पष्ट मिसाल है। यह मुद्दा भारत ने नहीं उठाया है। न ही भारत इसे बढ़ाना चाहता है। भारत का नजरिया शांत और दृढ़ रहा है। भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के करीबी सलाहकार भारत के खिलाफ अपमानजनक और कभी-कभी नस्लवादी टिप्पणियां करते रहे हैं। आ गया है रवैया बदलने का समय सान्याल के अनुसार, भारत के संयम का मतलब पीछे हटना नहीं है। यह अन्य बड़े देशों के व्यवहार से अलग है। उन्होंने कहा कि भारत की वर्तमान रणनीति यह है कि वह मामलों को बढ़ाए नहीं। लेकिन, साथ ही अगर उसकी मांगें उचित हैं तो वह पीछे न हटे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत हर कदम पर पीछे हटने की प्रतिष्ठा बना लेता है तो उसे कई अन्य मुद्दों पर भी पीछे हटना पड़ेगा।सान्याल ने मानसिकता में बदलाव की वकालत करते हुए कहा कि 78 सालों के स्वतंत्र जीवन में भारत कई चीजों को लेकर बहुत ज्‍यादा माफी मांगता रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि यह रवैया बदला जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की मुखरता मापी हुई लेकिन दृढ़ होनी चाहिए। इसका मतलब आग में घी डालना नहीं है। अलबत्ता, अपने हितों और दुनिया की एक-छठे हिस्से की आबादी के हितों के लिए खड़ा होना है। उन्होंने कहा कि जो भारत के लिए अच्छा है, वह पूरी मानवता के लिए अच्छा है।इत‍िहास का द‍िया हवाला ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए सान्याल ने कहा कि हर उभरती हुई शक्ति को अपना स्थान खुद बनाना पड़ता है। उन्होंने उदाहरण दिया कि कैसे ब्रिटिशों को नेपोलियन के साथ दशकों तक युद्ध करना पड़ा। रूसियों को अलास्का तक विजय प्राप्त करनी पड़ी और क्रीमिया में तत्कालीन महान शक्तियों का सामना करना पड़ा। जर्मनों को फ्रेंको-रूसी युद्ध जीतना पड़ा। जापानियों ने 1905 में रूस को हराया। अमेरिकियों को दो विश्व युद्ध जीतने पड़े। चीन ने कोरिया और वियतनाम में अमेरिका का सामना किया। सान्याल ने कहा कि भारत को भी अब राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का सामना करना पड़ रहा है।टॉप इकोनॉमिस्‍ट ने निष्कर्ष निकाला कि भारत का टारगेट बिना अनावश्यक टकराव के अपने सर्वोत्तम हितों में काम करना है। उन्होंने दोहराया कि भारत का अनावश्यक रूप से चीजों को बढ़ाने या बिगाड़ने में कोई हित नहीं है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि भारत अपने हितों को नहीं समझता या उनके लिए खड़ा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यदि उचित व्यापारिक समझौते करने की आवश्यकता होगी तो वे किए जाएंगे। लेकिन, वे उचित होने चाहिए और देश के लिए शुद्ध लाभ स्पष्ट रूप से सकारात्मक होना चाहिए।दुन‍िया के कई तय पैमानों पर असर डाल सकता है भारतसान्याल ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की आर्थिक स्थिति अब इतनी मजबूत हो गई है कि वह दुनिया के कई तय मापदंडों को प्रभावित कर सकता है। भारत की आबादी बहुत बड़ी है। इसी वजह से वह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समता के आधार पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि दशक के अंत तक भारत दोनों पैमानों पर तीसरे स्थान पर होगा। यह आर्थिक शक्ति भारत को वैश्विक मंच पर अधिक प्रभावशाली बनाती है।उन्होंने कहा कि यह बढ़ती शक्ति स्वाभाविक रूप से दूसरों को असहज करेगी। यहां तक कि वे देश जो भारत के प्रति मित्रवत रहे हैं, वे भी भारत के बढ़ते प्रभाव से थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं। सान्याल ने इसकी तुलना व्यक्तिगत संबंधों से की, जहां किसी व्यक्ति के अधिक सफल होने पर उसके अपने दोस्त और परिवार भी थोड़ा असहज हो जाते हैं। यही बात देशों के बीच भी लागू होती है।सान्याल ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को वैश्विक असहजता के कारण अपनी प्रगति धीमी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने इसे 'हारने वालों का नजरिया' कहा। उनका मानना था कि भारत ने लंबे समय तक अपनी क्षमता से कम प्रदर्शन किया है। अब जब भारत अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन कर रहा है तो दूसरों की असहजता को सहन करना होगा। उन्हें इस नई वास्तविकता को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत को यह सब देखने के लिए तैयार रहना होगा।.

नई दिल्ली: दिग्‍गज अर्थशास्त्री संजीव सान्याल मानते हैं कि भारत की बढ़ती ताकत ने दुनिया की महाशक्तियों की बेचैनी बढ़ा दी है। हालांक‍ि, भारत को अपनी बढ़ती ताकत पर शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य के मुताबिक, भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। दशक के अंत तक दोनों पैमानों पर तीसरे स्थान पर होगा। उसका आर्थिक प्रभाव अब दुनिया के कई तय मापदंडों को बदलने की क्षमता रखता है। यह बढ़ती ताकत स्वाभाविक रूप से दूसरों को असहज करेगी। इसमें पारंपरिक सहयोगी भी शामिल हैं। जैसे एक व्यक्ति के सफल होने पर उसके दोस्त और परिवार भी असहज हो जाते हैं। वैसे ही देशों के साथ भी होता है। सान्याल ने वैश्विक असहजता के कारण अपनी रफ्तार धीमी करने के खिलाफ चेतावनी दी। इसे हारने वालों का नजरिया बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने लंबे समय तक अपनी क्षमता से कम प्रदर्शन किया है। अब अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करने पर दूसरों की असहजता को सहन करना होगा।सान्याल ने अमेरिका के साथ हालिया टैरिफ टेंशन का उदाहरण दिया। उन्‍होंने कहा कि यह भारत के बढ़ते प्रभाव की स्पष्ट मिसाल है। यह मुद्दा भारत ने नहीं उठाया है। न ही भारत इसे बढ़ाना चाहता है। भारत का नजरिया शांत और दृढ़ रहा है। भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के करीबी सलाहकार भारत के खिलाफ अपमानजनक और कभी-कभी नस्लवादी टिप्पणियां करते रहे हैं। आ गया है रवैया बदलने का समय सान्याल के अनुसार, भारत के संयम का मतलब पीछे हटना नहीं है। यह अन्य बड़े देशों के व्यवहार से अलग है। उन्होंने कहा कि भारत की वर्तमान रणनीति यह है कि वह मामलों को बढ़ाए नहीं। लेकिन, साथ ही अगर उसकी मांगें उचित हैं तो वह पीछे न हटे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत हर कदम पर पीछे हटने की प्रतिष्ठा बना लेता है तो उसे कई अन्य मुद्दों पर भी पीछे हटना पड़ेगा।सान्याल ने मानसिकता में बदलाव की वकालत करते हुए कहा कि 78 सालों के स्वतंत्र जीवन में भारत कई चीजों को लेकर बहुत ज्‍यादा माफी मांगता रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि यह रवैया बदला जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की मुखरता मापी हुई लेकिन दृढ़ होनी चाहिए। इसका मतलब आग में घी डालना नहीं है। अलबत्ता, अपने हितों और दुनिया की एक-छठे हिस्से की आबादी के हितों के लिए खड़ा होना है। उन्होंने कहा कि जो भारत के लिए अच्छा है, वह पूरी मानवता के लिए अच्छा है।इत‍िहास का द‍िया हवाला ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए सान्याल ने कहा कि हर उभरती हुई शक्ति को अपना स्थान खुद बनाना पड़ता है। उन्होंने उदाहरण दिया कि कैसे ब्रिटिशों को नेपोलियन के साथ दशकों तक युद्ध करना पड़ा। रूसियों को अलास्का तक विजय प्राप्त करनी पड़ी और क्रीमिया में तत्कालीन महान शक्तियों का सामना करना पड़ा। जर्मनों को फ्रेंको-रूसी युद्ध जीतना पड़ा। जापानियों ने 1905 में रूस को हराया। अमेरिकियों को दो विश्व युद्ध जीतने पड़े। चीन ने कोरिया और वियतनाम में अमेरिका का सामना किया। सान्याल ने कहा कि भारत को भी अब राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का सामना करना पड़ रहा है।टॉप इकोनॉमिस्‍ट ने निष्कर्ष निकाला कि भारत का टारगेट बिना अनावश्यक टकराव के अपने सर्वोत्तम हितों में काम करना है। उन्होंने दोहराया कि भारत का अनावश्यक रूप से चीजों को बढ़ाने या बिगाड़ने में कोई हित नहीं है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि भारत अपने हितों को नहीं समझता या उनके लिए खड़ा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यदि उचित व्यापारिक समझौते करने की आवश्यकता होगी तो वे किए जाएंगे। लेकिन, वे उचित होने चाहिए और देश के लिए शुद्ध लाभ स्पष्ट रूप से सकारात्मक होना चाहिए।दुन‍िया के कई तय पैमानों पर असर डाल सकता है भारतसान्याल ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की आर्थिक स्थिति अब इतनी मजबूत हो गई है कि वह दुनिया के कई तय मापदंडों को प्रभावित कर सकता है। भारत की आबादी बहुत बड़ी है। इसी वजह से वह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समता के आधार पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि दशक के अंत तक भारत दोनों पैमानों पर तीसरे स्थान पर होगा। यह आर्थिक शक्ति भारत को वैश्विक मंच पर अधिक प्रभावशाली बनाती है।उन्होंने कहा कि यह बढ़ती शक्ति स्वाभाविक रूप से दूसरों को असहज करेगी। यहां तक कि वे देश जो भारत के प्रति मित्रवत रहे हैं, वे भी भारत के बढ़ते प्रभाव से थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं। सान्याल ने इसकी तुलना व्यक्तिगत संबंधों से की, जहां किसी व्यक्ति के अधिक सफल होने पर उसके अपने दोस्त और परिवार भी थोड़ा असहज हो जाते हैं। यही बात देशों के बीच भी लागू होती है।सान्याल ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को वैश्विक असहजता के कारण अपनी प्रगति धीमी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने इसे 'हारने वालों का नजरिया' कहा। उनका मानना था कि भारत ने लंबे समय तक अपनी क्षमता से कम प्रदर्शन किया है। अब जब भारत अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन कर रहा है तो दूसरों की असहजता को सहन करना होगा। उन्हें इस नई वास्तविकता को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत को यह सब देखने के लिए तैयार रहना होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था डोनाल्‍ड ट्रंप भारत का आर्थिक प्रभाव संजीव सान्‍याल भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था Sanjeev Sanyal Indian Economy Donald Trump India Economic Influence Sanjeev Sanyal Indian Economy

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Smriti Mandhana To Get Married Soon: বিয়ের পিঁড়িতে ন্যাশনাল ক্রাশ স্মৃতি মন্ধানা, বলিউডের হেভিওয়েটের জন্যই ভাঙলেন বাকিদের হৃদয়...Smriti Mandhana To Get Married Soon: বিয়ের পিঁড়িতে ন্যাশনাল ক্রাশ স্মৃতি মন্ধানা, বলিউডের হেভিওয়েটের জন্যই ভাঙলেন বাকিদের হৃদয়...Indian cricketer Smriti Mandhana is getting married, do you know who the groom is Bollywood heavyweight
Read more »

'देश सगळ्यात आधी...' Indian Army कडून दिवाळीचं अनोखं सेलीब्रेशन, एकदा Video पाहाच'देश सगळ्यात आधी...' Indian Army कडून दिवाळीचं अनोखं सेलीब्रेशन, एकदा Video पाहाचIndian Army : भारतीय सेनेने दिवाळीच्या शुभेच्छा अनोख्या पद्धतीने दिल्या आहेत. त्यांनी एक व्हिडीओ पोस्ट केला आहे ज्यामध्ये भारतीय सेनेने आपलं वेगळं फायर दाखवलं आहे.
Read more »

Indian Temple: भारत में यहां है अनोखा मंदिर, जहां पर पिछले 1000 साल से हो रही बिल्ली की पूजा!Indian Temple: भारत में यहां है अनोखा मंदिर, जहां पर पिछले 1000 साल से हो रही बिल्ली की पूजा!Weird Temple In India: कर्नाटक (Karnataka) में एक ऐसा अनोखा मंदिर (Weird Temple In India) है, जहां बिल्ली की पूजा की जाती है. जी हां, ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में पिछले 1000 साल से बिल्ली की पूजा की जा रही है.
Read more »

दुनिया की सबसे मॉडर्न आर्मी बनेगी भारतीय सेना, हर बटालियन के पास होंगे 10000 ड्रोन; आसमान से बरसाएंगे मौतदुनिया की सबसे मॉडर्न आर्मी बनेगी भारतीय सेना, हर बटालियन के पास होंगे 10000 ड्रोन; आसमान से बरसाएंगे मौतIndian Army drone revolution: भारत की उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर बढ़ती चुनौतियों के बीच, भारतीय सेना ने यह फैसला लिया है कि भविष्य का युद्ध मानव रहित और डेटा-आधारित होगा.
Read more »

Indian Herbs: डॉक्टर की बताई इन जड़ी-बूटियां को करें डाइट में शामिल, बीमारियों से रहेंगे दूर!Indian Herbs: डॉक्टर की बताई इन जड़ी-बूटियां को करें डाइट में शामिल, बीमारियों से रहेंगे दूर!Indian Herbs: आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है जो इम्युनिटी बढ़ाने, डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करने, सूजन कम करने और ओवरऑल हेल्थ बेहतर बनाने में मदद करती हैं. ऐसे में आज हम जानेंगे कि इन जड़ी-बूटियों को लेने का सही समय क्या है और इन्हें कैसे लेना चाहिए.
Read more »

भारतीय बहुत फ्रेंडली लेकिन मैनर्स... इंडिया घूमने आए विदेशी ने की ऐसी शिकायत, हर किसी का शर्म से झुका सिरभारतीय बहुत फ्रेंडली लेकिन मैनर्स... इंडिया घूमने आए विदेशी ने की ऐसी शिकायत, हर किसी का शर्म से झुका सिरIndian Etiquette: दिल्ली में रहने आए एक विदेशी नागरिक ने रेडिट पर भारत में लोगों के व्यवहार और ‘एटिकेट’ यानी शिष्टाचार को लेकर अपना अनुभव शेयर किया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:39:25