Indian Railway जनरल टिकट बुक करने पर मिलेगा , सिर्फ इस ऐप पर ही मिलेगा फायदा Railone app offer 3 Pc Discount on booking General Tickets यूटिलिटीज
"Indian Railway: रेलवन ऐप की मदद से अब जनरल टिकट भी बुक किया जा सकता है. खास बात है कि अगर आप रेलवन ऐप पर जनरल टिकट की पेमेंट UPI, क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से करेंगे तो आपको 3 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिलेगा.
डिस्काउंट सुविधा आज से शुरू हुई है. और भी खास बात ये है कि अगर आप जनरल टिकट की पेमेंट R-वॉलेट से करेंगे तो आपको दोगुना फायदा मिलेगा, क्योंकि फिर तीन प्रतिशत नहीं ब्लकि छह प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा. Advertisment ये ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है. लोगों को सिर्फ 14 जुलाई 2026 तक यानी सिर्फ छह महीने ही डिस्काउंट मिलेगा. 30 दिसंबर को भारतीय रेलवे ने डिस्काउंट देने का ऐलान किया था. किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर नहीं मिलेगी यह छूट रेलवे अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि ये छूट सिर्फ रेलवन ऐप पर ही मिलेगी. अगर यात्री किसी और प्लेटफॉर्म से टिकट बुक करता है तो उसे ये डिस्काउंट नहीं मिलेगा. इस डिस्काउंट को देने का उद्देेश्य है कि यात्री अन्य ऐप्स की जगह रेलवे के आधिकारिक ऐप पर शिफ्ट हो जाएं. साथ ही इस डिस्काउंट का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर लगने वाली वाली भीड़ को कम करना है. RailOne ऐप में मिलेंगी ये सुविधाएं आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट ले सकते हैं ट्रेन की लाइव लोकेशन देख सकते हैं ट्रेन और PNR स्टेटस की जानकारी पा सकते हैं सीट पर ही खाना ऑर्डर कर सकते हैं इस ऐप की जरूरत क्यों पड़ी भारतीय रेल मंत्रालय के मुताबिक, रेलवन एक "वन-स्टॉप सॉल्यूशन" है. आसान भाषा में बताएं तो ये एक ऐसा ऐप है, जिसकी मदद से ट्रेन यात्रा से जुड़ी हर जरूरी सेवा मिलती है. Android और iOS पर आप इस ऐप को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं. इसका इंटरफेस बहुत आसान और सुविधाजनक है. पहले यात्रियों को रेलवे से जुड़ी अलग-अलग सुविधाओं के लिए कई अलग-अलग एप्स का इस्तेमाल करना पड़ता था. जैसे- टिकट बुकिंग करने के लिए IRCTC एप ट्रेन की लाइव स्थिति देखने के लिए NTES एप शिकायत दर्ज करने के लिए "Rail Madad" ऐप ट्रेन में खाना ऑर्डर करने के लिए "Food on Track" ऐप इतने सारे ऐप्स होने की वजह से यात्रियों को बार-बार अलग-अलग ऐप्स में लॉगिन करना पड़ता है, उनके आईडी-पासवर्ड्स को मैनेज करना पड़ता है. रेलवे ऐप इन समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा. "
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Prashant Tamang Funeral: পাহাড়ে ফিরল ইন্ডিয়ান আইডল প্রশান্তের নিথর দেহ, বাগডোগরা থেকে দার্জিলিং রাস্তা জুড়ে ভিড়! অশ্রু মিশল কুয়াশায়...prashant-tamang-indian-idol-death-last-rites-darjeeling
Read more »
ट्रेन में मिलने वाला चिकन-मटन हलाल होता है या झटका, रेलवे ने बताई नॉनवेज खाने की सच्चाईIndian Railway Non Veg Food: ट्रेन में परोसे या बेचे जाने वाले नॉन-वेज खाने को लेकर लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है कि वह हलाल पद्धति से तैयार होता है या झटका तरीके से. इस मुद्दे पर अक्सर विवाद भी सामने आते रहे हैं. अब भारतीय रेलवे ने इस पर स्थिति साफ कर दी है.
Read more »
इतिहास रचने से 34 रन दूर हैं श्रेयस अय्यर, छूट जाएंगे सचिन से कोहली-रोहित तक सब पीछेFastest Indian To Reach 3,000 Runs: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच बुधवार को खेला जाएगा, जिसमें अय्यर के यह रिकॉर्ड हासिल कर लेने की संभावना है।
Read more »
Star Indian Cricketer Returns As Captain: বিশ্বকাপের আগেই BIG BREAKING, ৩৭ বছরের ভারতীয় মহাতারকাই ফিরলেন ক্যাপ্টেনের হটসিটে!Star Indian Cricketer Returns As Captain on 37 years
Read more »
जम्मू कश्मीर में LoC पर फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन: भारतीय सेना ने फायरिंग कर भगाया; तीन दिन में ये दूसरी घटनाIndian Army opened fire at a suspected Pakistani drone spotted along the Line of Control in Rajouri, second drone incident in Jammu region in three days.
Read more »
கிளாம்பாக்கம் ரயில் நிலையம் திறப்பு எப்போது? வெளியான புது அப்டேட்.. குஷியில் சென்னை மக்கள்!Kilambakkam Railway Station Latest Update: கிளாம்பாக்கம் ரயில் நிலையம் எப்போது பயன்பாட்டிற்கு வரும் என்பது குறித்து ரயில்வே அதிகாரிகள் தெரிவித்துள்ளனர். இதனால், சென்னை வாசிகள் மகிழ்ச்சி அடைந்துள்ளனர்.
Read more »
