गोरखपुर से चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे यात्री परेशान हैं। कई ट्रेनें 22 घंटे तक लेट चल रही हैं, खासकर गोरखपुर-लखनऊ-दिल्ली रूट पर। रेलवे ने कुछ ट्रेनें रद्द भी कर दी हैं। देरी के कारण यात्री अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं और ट्रेनें खाली जा रही हैं। कोहरे के कारण दिसंबर में और अधिक परेशानी होने की संभावना...
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूजा स्पेशल ट्रेनों की रफ्तार पटरी से उतर गई है। ट्रेन एक घंटे से लगायत 22 घंटे की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों का सर्वाधिक विलंबन गोरखपुर-लखनऊ-दिल्ली और गोरखपुर-मुजफफरपुर-दरभंगा रूट पर हो रहा है। 04097 नंबर की हसनपुर रोड-नई दिल्ली पूजा स्पेशल 22 घंटे विलंब से चल रही थी। समाचार लिखे जाने तक यह ट्रेन अभी बगहा में खड़ी थी। विलंबन के चलते रेलवे प्रशासन ने 30 नवंबर को इस ट्रेन को निरस्त कर दिया है। यही हाल 04098 नंबर की नई दिल्ली-हसनपुर रोड पूजा स्पेशल की है। 28 नवंबर को चलने वाली ट्रेन 20 घंटे लेट थी। 29 नवंबर को चलने वाली ट्रेन निरस्त कर दी गई थी। ट्रेन की प्रतीक्षा में यात्री परेशान रहे। अधिकतर यात्रियों ने अपनी यात्रा ही कैंसिल कर दी। गोरखपुर से नई दिल्ली को चलने वाली 04098 नंबर की पूजा स्पेशल गोरखपुर से ही छह घंटे की देरी से रवाना हुई। यात्री ट्रेन चलने की प्रतीक्षा करने में परेशान रहे। गोरखपुर या बिहार से दिल्ली जाने वाली पूजा स्पेशल ही नहीं दिल्ली से वापस लौटने वाली स्पेशल ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं। गोरखपुर रूट पर चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनाें की गति धड़ाम हो गई है। समय पालन पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। यही कारण है कि पर्याप्त बर्थ और सीट होने के बाद भी पूजा स्पेशल ट्रेनों में लोग यात्रा नहीं कर रहे हैं। अधिकतर बर्थ व सीट खाली चल रही हैं। विलंब से चलने के कारण अधिकतर यात्री अपना टिकट कैंसिल करा ले रहे हैं। जानकारों का कहना है कि दिसंबर में और परेशानी उठानी पड़ेगी। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आज होगा विद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे उद्घाटन अभी तो कोहरा नहीं पड़ रहा है तो यह स्थिति है। कोहरा पड़ने के बाद ट्रेनों की रफ्तार और धीमी पड़ जाएगी। वैसे भी कोहरा में रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों की अधिकतम गति 75 किमी प्रति घंटा निर्धारित कर दिया है। दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात आदि जाने वाले यात्रियों को फरवरी तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विलंब से चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल : 11:30 घंटे 04453 मानसी- नई दिल्ली स्पेशल : 08:30 घंटे 05579 पुर्णिया- आनंदविहार स्पेशल : 16 घंटे 04449 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल : 12 घंटे 02570 नई दिल्ली- दरभंगा स्पेशल : 05 घंटे.
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूजा स्पेशल ट्रेनों की रफ्तार पटरी से उतर गई है। ट्रेन एक घंटे से लगायत 22 घंटे की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों का सर्वाधिक विलंबन गोरखपुर-लखनऊ-दिल्ली और गोरखपुर-मुजफफरपुर-दरभंगा रूट पर हो रहा है। 04097 नंबर की हसनपुर रोड-नई दिल्ली पूजा स्पेशल 22 घंटे विलंब से चल रही थी। समाचार लिखे जाने तक यह ट्रेन अभी बगहा में खड़ी थी। विलंबन के चलते रेलवे प्रशासन ने 30 नवंबर को इस ट्रेन को निरस्त कर दिया है। यही हाल 04098 नंबर की नई दिल्ली-हसनपुर रोड पूजा स्पेशल की है। 28 नवंबर को चलने वाली ट्रेन 20 घंटे लेट थी। 29 नवंबर को चलने वाली ट्रेन निरस्त कर दी गई थी। ट्रेन की प्रतीक्षा में यात्री परेशान रहे। अधिकतर यात्रियों ने अपनी यात्रा ही कैंसिल कर दी। गोरखपुर से नई दिल्ली को चलने वाली 04098 नंबर की पूजा स्पेशल गोरखपुर से ही छह घंटे की देरी से रवाना हुई। यात्री ट्रेन चलने की प्रतीक्षा करने में परेशान रहे। गोरखपुर या बिहार से दिल्ली जाने वाली पूजा स्पेशल ही नहीं दिल्ली से वापस लौटने वाली स्पेशल ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं। गोरखपुर रूट पर चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनाें की गति धड़ाम हो गई है। समय पालन पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। यही कारण है कि पर्याप्त बर्थ और सीट होने के बाद भी पूजा स्पेशल ट्रेनों में लोग यात्रा नहीं कर रहे हैं। अधिकतर बर्थ व सीट खाली चल रही हैं। विलंब से चलने के कारण अधिकतर यात्री अपना टिकट कैंसिल करा ले रहे हैं। जानकारों का कहना है कि दिसंबर में और परेशानी उठानी पड़ेगी। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आज होगा विद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे उद्घाटन अभी तो कोहरा नहीं पड़ रहा है तो यह स्थिति है। कोहरा पड़ने के बाद ट्रेनों की रफ्तार और धीमी पड़ जाएगी। वैसे भी कोहरा में रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों की अधिकतम गति 75 किमी प्रति घंटा निर्धारित कर दिया है। दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात आदि जाने वाले यात्रियों को फरवरी तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विलंब से चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल : 11:30 घंटे 04453 मानसी- नई दिल्ली स्पेशल : 08:30 घंटे 05579 पुर्णिया- आनंदविहार स्पेशल : 16 घंटे 04449 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल : 12 घंटे 02570 नई दिल्ली- दरभंगा स्पेशल : 05 घंटे
Gorakhpur Train Delays Indian Railways Cancellations New Delhi Puja Special Route Why Are Gorakhpur Trains Late Passenger Issues With Train Delays Fog Impact On Train Schedules India Long-Distance Train Delays November Gorakhpur News Gorakhpur Latest News Gorakhpur News In Hindi Gorakhpur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हे प्रभु क्या-क्या देखना पड़ेगा, नहीं मिला लंच बॉक्स, भारतीय महिला ने iphone के डब्बे में पैक किए पराठे, टीचर भी हुई हैरानIndian Mom Packs Food In Iphone Box: डेली इंटरनेट पर कितनी सारी अजीबो गरीब वीडियो वायरल होती हैं. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Dona Gabguly: ডোনা গাঙ্গুলির জীবনে ঝড়! অবশেষে আইনি পথে হাঁটছেন তিনি...হঠাত্ কী হল সৌরভ-পত্নীর?Odisi Dancer Dona Ganguly wife of Ex Indian Cricket captain Sourav Ganguly has launched FIR in Thakurpukur Thana for attacking her in social media by bodyshaming with obscene language
Read more »
Crime News: मुंबईत 22 वर्षीय तरुणीसोबत भयानक प्रकार , लॉजवर जाग आली तेव्हा बाजूला 2 पुरुष..नेमकं काय घडलं?Crime News: महाराष्ट्राची राजधान मुंबईत दोन तरुणींसोबत धक्कादायक घडना घडली आली. एका तरुणीसोबत लैंगिक अत्याचार झाला आहे, तर एका तरुणीचा विनयभंग झाला आहे. नेमकं काय घडलं जाणून घेऊयात.
Read more »
Indian Railways News: 15 घंटे के विलंब से गोरखपुर पहुंची सप्तक्रांति, सत्याग्रह भी पांच घंटे लेटकोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे यात्री परेशान हैं। गोरखपुर-लखनऊ-दिल्ली रूट पर ट्रेनों का समय पालन बिगड़ गया है। सप्तक्रांति एक्सप्रेस 15 घंटे और सत्याग्रह एक्सप्रेस 5 घंटे लेट रहीं। रेलवे ने कोहरे में ट्रेनों की गति 75 किमी प्रति घंटा निर्धारित की है और कई ट्रेनें रद्द कर दी गई...
Read more »
मुंह में कपड़ा ठूंसकर, सिर पर किया वार... दहेज में बाइक के लिए शैतान बने ससुराल वाले, बहू को पीटकर उतारा मौत के घाटUP Crime News: मुजफ्फरनगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर 22 वर्षीय विवाहिता आरती की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
Read more »
Indias New Sea Monster Unleashed! BrahMos-Armed INS Taragiri Joins Navy - Pakistan Now Has Nowhere To HideINS Taragiri: The Indian Navy just received its newest floating fortress of destruction, INS Taragiri, a BrahMos-carrying beast that transforms Indias maritime dominance from strong to absolutely terrifying.
Read more »
