Indian Women's Team: भारत की बेटियों ने सोशल मीडिया पर भी मचाई धूम, रातोंरात फॉलोअर्स की हुई बरसात

Indian Women's Team News

Indian Women's Team: भारत की बेटियों ने सोशल मीडिया पर भी मचाई धूम, रातोंरात फॉलोअर्स की हुई बरसात
ICC Women's World CupICC Women's World Cup 2025Jemimah Rodrigues
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

Indian Women's Team: वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली इंडियन वीमेंस टीम की खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर भी धूम मचा दी है. जहां उनपर रातोंरात फॉलोअर्स की बरसात हुई है. क्रिकेट. खेल समाचार.

"Indian Women's Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 140 करोड़ भारतवासियों को जश्न मनाने का मौका दिया. वूमेन इन ब्लू आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी जीतने में सफल रहीं. उनका सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा.

हालांकि फाइनल में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने पूरे दबदबे के साथ साउथ अफ्रीका जैसी धाकड़ टीम को परास्त कर दिया.Advertisment टूर्नामेंट के दौरान भारत के लिए कुछ खिलाड़ियों ने शानदार परफॉर्म किया. जिनकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हुईं. साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग में भी बड़ा इजाफा हुआ. सूची में जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना जैसी धुरंधरों का नाम शामिल है. जेमिमा रोड्रिग्ज जेमिमा रोड्रिग्ज ने इंडियन वीमेंस टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की. ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सेमीफाइनल में वही जीत की असली हीरो रहीं. जिन्होंने एक शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया. 127 रनों की पारी के लिए जेमिमा की काफी सराहना हुई. मैच के बाद उन्होंने एक बेहद भावुक बयान दिया था. जहां इस खिलाड़ी ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह डिप्रेशन और एंजाइटी जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं. जेमिमा से प्रभावित होकर इंस्टाग्राम पर रातोंरात 13 लाख लोगों ने उन्हें फॉलो किया. फिलहाल उनके 3.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. साथ ही रोड्रिग्ज गूगल ट्रेंड्स पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं. ये भी पढ़ें: Deepti Sharma Net Worth: भारत को वर्ल्ड कप जिताने वालीं दीप्ति शर्मा करती हैं मोटी कमाई, करोड़ों में है नेट वर्थ स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विजयी अभियान में स्मृति मंधाना के 434 रन शामिल है. फाइनल में स्टार खिलाड़ी के बल्ले से 45 रनों की पारी निकली. जिसकी बदौलत उन्हें इंस्टाग्राम पर 5 लाख नए फॉलोअर्स मिले. स्मृति के अब 13.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह सोशल मीडिया के इस प्लैटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला क्रिकेटर भी हैं. हरमनप्रीत कौर हरमनप्रीत कौर का नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा. 36 वर्षीय खिलाड़ी भारत को विश्व कप जिताने वाली पहली महिला व कुल तीसरी कप्तान बनीं. सेमीफाइनल में उनके द्वारा खेली गई शानदार पारी ने टीम को खिताबी मुकाबले में पहुंचाया. हरमनप्रीत के इंस्टाग्राम पर रातोंरात 3 लाख नए लोग जुड़ गए. उनके फॉलोअर्स का आंकड़ा अब बढ़कर 2.6 मिलियन हो गया है. ये भी पढ़ें: INDW vs SAW: फाइनल में मिली हार पर फूटा साउथ अफ्रीकी एक्ट्रेस का गुस्सा, बोलीं- 'हमारे दिग्गज क्रिकेटर्स कहां थे?'"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

ICC Women's World Cup ICC Women's World Cup 2025 Jemimah Rodrigues Harmanpreet Kaur Smriti Mandhana

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

મહિલા ક્રિકેટ ટીમ વર્લ્ડકપ જીતશે તો થશે ઈનામોનો વરસાદ: સુરતના 2 મોટા ઉદ્યોગપતિની મોટી જાહેરાતમહિલા ક્રિકેટ ટીમ વર્લ્ડકપ જીતશે તો થશે ઈનામોનો વરસાદ: સુરતના 2 મોટા ઉદ્યોગપતિની મોટી જાહેરાતIndian Womens Cricket Team: આજે વુમન્સ વર્લ્ડ કપમાં ભારત અને સાઉથ આફ્રિકા વચ્ચે ફાઇનલ મેચ રમાવા જઈ રહી છે, ત્યારે સમગ્ર દેશની નજર આ મેચ પર ટકેલી છે.
Read more »

India vs South Africa, ICC Women’s World Cup Final 2025: আমরা মেঝেতে শুয়েছি! বিশ্বকাপ ফাইনালের আগে বিস্ফোরক ক্যাপ্টেন, ভারতীয় ক্রিকেটে ধেয়ে এল ঝড়...India vs South Africa, ICC Women’s World Cup Final 2025: আমরা মেঝেতে শুয়েছি! বিশ্বকাপ ফাইনালের আগে বিস্ফোরক ক্যাপ্টেন, ভারতীয় ক্রিকেটে ধেয়ে এল ঝড়...We slept on floor Says Indian women s team 1st captain Before ICC Womens World Cup Final 2025
Read more »

IND vs SA Final: लड़कियों ने इतिहास रच दिया...हरमनप्रीत एंड कंपनी के विश्व चैंपियन बनने पर विराट कोहली का ल...IND vs SA Final: लड़कियों ने इतिहास रच दिया...हरमनप्रीत एंड कंपनी के विश्व चैंपियन बनने पर विराट कोहली का ल...Virat Kohli send massage Indian women cricket team: विराट कोहली ने लंदन से भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बनने पर बधाई संदेश भेजा है. कोहली ने कहा है कि लड़कियों ने इतिहास रच दिया है. और बतौर भारतीय उन्हें इसपर गर्व हो रहा है. भविष्य में यह लड़कियों को प्रेरित करेगी.
Read more »

Indian Women’s Cricket Team Celebrates Historic World Cup Win With Fireworks, Tears and Tricolour Pride Across the NationIndian Women’s Cricket Team Celebrates Historic World Cup Win With Fireworks, Tears and Tricolour Pride Across the NationIndia created history by clinching their first-ever ICC Women’s World Cup 2025 title with a commanding win over South Africa at DY Patil Stadium, Navi Mumbai.
Read more »

Indian Women's Team: 'गजब का टीम वर्क दिखाया', भारत की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा, यहां पढ़ेंIndian Women's Team: 'गजब का टीम वर्क दिखाया', भारत की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा, यहां पढ़ेंIndian Women's Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जमकर बधाई दी. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »

Women World Cup 2025: चैंपियन बेटियों के लिए BCCI ने खोली तिजोरी, वर्ल्ड कप जीतने के बाद किया इतने करोड़ का...Women World Cup 2025: चैंपियन बेटियों के लिए BCCI ने खोली तिजोरी, वर्ल्ड कप जीतने के बाद किया इतने करोड़ का...BCCI Prize money Indian women world cup team: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 51 करोड़ रुपये इनामी राशि देने की घोषणा की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:24:30