Indian Motorcycle ने भारत में अपनी नई बाइक ROADMASTER ELITE के लिमिटेड एडिशन को लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 71.
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Indian Motorcycle ने भारत में ROADMASTER ELITE का सीमित वेरिएंट लॉन्च किया है। इसकी दुनियाभर के लिए केवल 350 यूनिट ही बनाई गई हैं। यह भारत की सबसे महंगी मोटरसाइकिल में से एक है। इंडियन मोटरसाइकिल एक अमेरिकी मोटरसाइकिल ब्रांड है जो भारत में इंडियन स्काउट और चीफटेन जैसे चुनिंदा मॉडल पेश करती है। आइए जानते हैं कि 2024 इंडियन रोडमास्टर एलीट को किन फीचर्स से लैस किया गया है। नए कलर स्कीम में लाया गया इंडियन रोडमास्टर एलीट को सिंगल ट्राई-टोन पेंट स्कीम के साथ लाया गया है। इस पेंट स्कीम में बेस रेड कैंडी कलर है, जिसे डार्क रेड और ब्लैक कैंडी के साथ लेयर किया गया है। इतना ही नहीं बाइक में हाथ से पेंट की गई चैंपियनशिप गोल्ड पिनस्ट्राइप्स भी हैं, जिसे पेंट करने में करीब 24 घंटे से ज्यादा का समय लगा। इस खास कलर के अलावा बाइक को अलग-अलग एलीट बैजिंग के साथ-साथ अलग-अलग नंबर वाले सेंटर कंसोल से डिजाइन किया गया है। यह भी पढ़ें- BMW G 310 RR नए कलर ऑप्शन के साथ भारत में हुई लॉन्च, कीमत 3.
05 लाख रुपये से शुरू 2024 इंडियन रोडमास्टर एलीट का इंजन इस बाइक में 1,890cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 170 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को मल्टी-प्लेट क्लच के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है। इन फीचर्स से लैस है ये बाइक रोडमास्टर एलीट में LED हेडलाइट्स और सैडलबैग पर असिस्टेंट LED लाइट्स दी गई है। यह पावरबैंड ऑडियो साउंड सिस्टम के साथ आती है, जिसमें फ्रंट फेयरिंग, सैडलबैग और ट्रंक पर 12 स्पीकर दिए गए हैं। इनमें अंडरग्लो लाइटिंग भी दी गई है। इसके अलावा यह स्टोरेज यूनिट वेदरप्रूफ और कंसोल या कीफोब से रिमोट-लॉकिंग के फीचर्स के साथ आती है। इतना ही नहीं यह बाइक सात इंच के डिजिटल डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, जीपीएस नेविगेशन, राइड कमांड+, डिस्प्ले ऐप्पल कारप्ले, बाइक लोकेटर और बाइक हेल्थ जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। इंडियन रोडमास्टर एलीट की कीमत इंडियन रोडमास्टर एलीट एक सीमित संस्करण वाली हार्ड-कोर टूरर मोटरसाइकिल है, जिसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत 71.82 लाख रुपये है। यह भी पढ़ें- रॉयल एनफील्ड Classic 350 में मिलेंगे 3 नए फीचर्स, पहले से और दमदार हो जाएगी बाइक
Roadmaster Elite Tourer Motorcycle Indian Roadmaster Elite Suspension Indian Roadmaster Elite Tourer Indian Roadmaster Elite Price
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bajaj Freedom 125: भारत में लॉन्च हुई बजाज फ्रीडम 125 सीएनजी मोटरसाइकिल, जानें कीमत, माइलेज, फीचर्स और डिटेल्सBajaj Freedom 125: भारत में लॉन्च हुई बजाज फ्रीडम 125 सीएनजी मोटरसाइकिल, जानें कीमत, माइलेज, फीचर्स और डिटेल्स
Read more »
CMF Phone 1 की हुई मार्केट में धमाकेदार एंट्री, एडवांस फीचर्स से लैस फोन हुआ लॉन्चनथिंग के सबब्रांड सीएमएफ ने अपने ग्राहकों के लिए कंपनी का फर्स्ट एवर फोन CMF Phone 1 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। फोन को 15000 रुपये से कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। CMF Phone 1 को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से चेक कर सकते हैं। इस फोन की कम दाम में खरीदारी करने का मौका...
Read more »
Royal Enfield ने 2.39 लाख रुपये में लॉन्च की नई Guerrilla 450 बाइक, पावर और फीचर्स देखेंRoyal Enfield Guerrilla 450 Price Features: रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई रोडस्टर बाइक गुरिल्ला को दुनियाभर में लॉन्च कर दिया है और भारत में इसकी एक्स शोरूम प्राइस 2.
Read more »
BMW: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की नई कारें और इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत, फीचर्स और पावरBMW: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की नई कारें और इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत, फीचर्स और पावर
Read more »
Realme Watch S2 और Buds T310 भारत में हुए लॉन्च, यहां जानें कीमत और फीचर्सRealme कंपनी आज भारत में अपनी नई सीरीज के दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. इसके साथ कंपनी ने एक नया ईयरबड्स और एक स्मार्टवॉच को भी भारतीय बजार में पेश किया है. गैजेट्स
Read more »
Citroen Basalt भारत में हुई पेश, शानदार डिजाइन और लग्जरी इंटीरियर से लैसकार निर्माता कंपनी Citroen अपनी 5वीं कार Basalt कूपे SUV को आज पेश किया है। इसमें काफी खुछ खास फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें डुअल डिजिटल डिस्प्ले 10.
Read more »
