Indian Economy: वित्त वर्ष 2025-26 में GDP ग्रोथ रेट 6.5% से अधिक रहने का अनुमान: मूडीज

GDP Growth &Nbsp News

Indian Economy: वित्त वर्ष 2025-26 में GDP ग्रोथ रेट 6.5% से अधिक रहने का अनुमान: मूडीज
ForcastGDP Growth EstimatesGDP Growth In India
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

India's GDP Growth: मूडीज को उम्मीद है कि भारत की औसत महंगाई दर वित्त वर्ष 2025-26 में घटकर 4.5 प्रतिशत हो जाएगी, जो पिछले वर्ष 4.8 प्रतिशत थी. इससे विकास को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई के पास ब्याज दरों में कटौती की पर्याप्त जगह होगी.

भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत से अधिक रह सकती है. इसकी वजह सरकारी पूंजीगत खर्च में बढ़त और आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती और आय कर में कमी आने से खपत बढ़ने की उम्मीद है.

रेटिंग एजेंसी मूडीज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा भारतरिपोर्ट में कहा गया कि 2024 के मध्य में आंशिक रूप से धीमापन आने के बाद भारत की आर्थिक विकास दर तेजी से बढ़ने को तैयार है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा.मूडीज रेटिंग्स ने कहा, "सरकारी पूंजीगत व्यय, उपभोग को बढ़ावा देने के लिए मध्यम वर्गीय आय समूहों के लिए इनकम टैक्स में कटौती और मौद्रिक नीति में नरमी से भारत की रियल जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6.5 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 6.3 प्रतिशत होगी."वित्त वर्ष 2025-26 में औसत महंगाई दर घटकर 4.5% होने की उम्मीदमूडीज को उम्मीद है कि भारत की औसत महंगाई दर वित्त वर्ष 2025-26 में घटकर 4.5 प्रतिशत हो जाएगी, जो पिछले वर्ष 4.8 प्रतिशत थी. इससे विकास को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई के पास ब्याज दरों में कटौती की पर्याप्त जगह होगी.रेटिंग एजेंसी ने आगे कहा कि कम ब्याज दरों और बैंकिंग सिस्टम में अधिक लिक्विडिटी के कारण बैंकों के पास ग्राहकों और कारोबारियों को लोन देने के लिए अधिक पैसा होगा.आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पिछले महीने रेपो रेट को 25 बेसिस प्वॉइंट्स कम करके 6.25 प्रतिशत कर दिया था.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});बैंकिंग क्षेत्र के लिए स्टेबल आउटलुक का अनुमानरिपोर्ट में बैंकिंग क्षेत्र के लिए स्टेबल आउटलुक का अनुमान लगाया गया है, लेकिन कहा गया है कि असुरक्षित रिटेल लोन, माइक्रोफाइनेंस लोन और छोटे बिजनेस लोन में कुछ स्ट्रेस देखने को मिल सकता है. हालांकि, बैंक लगातार मुनाफे में बने रहेंगे. इसकी वजह ब्याज दरों में कटौती के बीच शुद्ध ब्याज मार्जिन में गिरावट मामूली रहने की संभावना है.इससे पहले, एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 25 में जीडीपी विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है. वहीं, चौथी तिमाही में विकास दर 7.6 प्रतिशत रह सकती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Forcast GDP Growth Estimates GDP Growth In India GDP Growth India GDP Growth Rate In India GDP Growth Rate Forecast GDP Growth Rate Of India Economic GDP Growth

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

GDP: भारत की वृद्धि दर दिसंबर तिमाही में 6.2 फीसदी रही, पूरे वित्त वर्ष में 6.5 % रहने का अनुमानGDP: भारत की वृद्धि दर दिसंबर तिमाही में 6.2 फीसदी रही, पूरे वित्त वर्ष में 6.5 % रहने का अनुमानभारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में मुख्य रूप से विनिर्माण और खनन क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन के कारण घटकर 6.2 प्रतिशत रह गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की
Read more »

IMF ने माना भारतीय इकोनॉमी का लोहा, जताया 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमानIMF ने माना भारतीय इकोनॉमी का लोहा, जताया 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमानकेंद्र सरकार की ओर से जारी दूसरे एडवांस अनुमान के अनुसार, देश की अर्थव्यवस्था 2024-25 के दौरान 6.5 फीसदी की दर से बढ़ सकती है. वहीं, इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने भी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है.
Read more »

झारखंड सरकार ने 1.45 लाख करोड़ का बजट किया पेश, केंद्र से बकाया वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई का ऐलानझारखंड सरकार ने 1.45 लाख करोड़ का बजट किया पेश, केंद्र से बकाया वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई का ऐलानवित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट भाषण में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में राज्य की अर्थव्यवस्था 7.
Read more »

स्टार्टअप संस्थापकों की सैलरी वित्त वर्ष 24 में 25 प्रतिशत से अधिक घटी: रिपोर्टस्टार्टअप संस्थापकों की सैलरी वित्त वर्ष 24 में 25 प्रतिशत से अधिक घटी: रिपोर्टस्टार्टअप संस्थापकों की सैलरी वित्त वर्ष 24 में 25 प्रतिशत से अधिक घटी: रिपोर्ट
Read more »

भारत में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में वित्त वर्ष 2025-26 में आएगी तेजी : रिपोर्टभारत में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में वित्त वर्ष 2025-26 में आएगी तेजी : रिपोर्टभारत में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में वित्त वर्ष 2025-26 में आएगी तेजी : रिपोर्ट
Read more »

भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत से अधिक रह सकती है: मूडीजभारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत से अधिक रह सकती है: मूडीजभारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत से अधिक रह सकती है: मूडीज
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:49:43