Indian Economy: भारत की GDP 10 साल में दोगुनी, 2027 तक जापान और जर्मनी से निकलेगी आगे

India GDP News

Indian Economy: भारत की GDP 10 साल में दोगुनी, 2027 तक जापान और जर्मनी से निकलेगी आगे
Indian EconomyIMFIMF Forecast On India GDP

IMF On Indian Economy: आईएमएफ के डेटा में बताया गया कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है और इसकी वजह पॉलिसी रिफॉर्म और मजबूत इकोनॉमिक ग्रोथ है.

Indian Economy : भारत की जीडीपी बीते 10 सालों में दोगुनी हो गई है. देश की इकोनॉमी 2025 में बढ़कर 4.3 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो कि 2015 में 2.1 ट्रिलियन डॉलर थी. मल्टीलेटरल फाइनेंसिंग एजेंसी इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की ओर से जारी किए गए डेटा में यह जानकारी दी गई.

इकोनॉमी के तेज गति से बढ़ने के कारण भारत की जीडीपी 2025 में जापान और 2027 में जर्मनी से बड़ी हो जाएगी. आईएमएफ के डेटा में बताया गया कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है और इसकी वजह पॉलिसी रिफॉर्म और मजबूत इकोनॉमिक ग्रोथ है. BJP नेता अमित मालवीय बोले- ये मील का पत्थर बीजेपी नेता अमित मालवीय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई पोस्ट में कहा गया कि विकास की यह गति भारत को एक ग्लोबल इकोनॉमिक पावरहाउस के रूप में स्थापित करती है, जो 2025 तक जापान और 2027 तक जर्मनी को पीछे छोड़ देगी. मालवीय ने आगे कहा कि यह असाधारण उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार के अथक प्रयासों का सबूत है. तेजी से बढ़ती इकोनॉमी मालवीय ने कहा कि सक्रिय इकोनॉमिक पॉलिसी, साहसिक स्ट्रक्चरल रिफॉर्म और बिजनेस करने में आसानी पर लगातार फोकस के जरिए मोदी सरकार ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख इकोनॉमी बना दिया है. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी उपलब्धि जो आजादी के बाद से किसी भी पिछली सरकार को हासिल नहीं हुई थी. IMF ने माना भारतीय इकोनॉमी का लोहा इस महीने की शुरुआत में, भारत की पॉलिसी की सराहना करते हुए आईएमएफ के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने कहा है कि देश का मजबूत इकोनॉमिक परफॉर्मेंस 2047 तक एडवांस इकोनॉमी बनने के लिए अहम रिफॉर्म को अपनाने में मदद कर सकता है. आईएमएफ के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने कहा कि स्ट्रक्चरल रिफॉर्म देश में हाई क्वालिटी पैदा करने और निवेश के लिए काफी जरूरी हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि भारत को लेबर मार्केट रिफॉर्म को लागू करने पर फोकस करना चाहिए और महिला पार्टनरशिप को लेबर फोर्स में बढ़ाना चाहिए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Indian Economy IMF IMF Forecast On India GDP Gross Domestic Product GDP

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एआई डाउनलोड्स में चीन और अमेरिका से भी आगे निकला भारत: वित्त मंत्रीएआई डाउनलोड्स में चीन और अमेरिका से भी आगे निकला भारत: वित्त मंत्रीएआई डाउनलोड्स में चीन और अमेरिका से भी आगे निकला भारत: वित्त मंत्री
Read more »

Indian GDP: भारत की जीडीपी में मजबूती, 2024-25 की तीसरी तिमाही में 6.2 फीसदी बढ़ी, पिछले आंकड़े से रही इतनी अधिकIndian GDP: भारत की जीडीपी में मजबूती, 2024-25 की तीसरी तिमाही में 6.2 फीसदी बढ़ी, पिछले आंकड़े से रही इतनी अधिकIndian GDP: India real GDP grew 6.2 Percentage in Q3 2024-25, भारत की जीडीपी में मजबूती, 2024-25 की तीसरी तिमाही में 6.2% बढ़ी | देश | अर्थव्यवस्था
Read more »

भारत के एआई सेक्टर में 2027 तक होंगी 23 लाख से ज्यादा भर्तियां: रिपोर्टभारत के एआई सेक्टर में 2027 तक होंगी 23 लाख से ज्यादा भर्तियां: रिपोर्टभारत के एआई सेक्टर में 2027 तक होंगी 23 लाख से ज्यादा भर्तियां: रिपोर्ट
Read more »

भारत में AI सेक्टर में बंपर वैकेंसी, 2027 तक 23 लाख से अधिक भर्तियों की संभावनाभारत में AI सेक्टर में बंपर वैकेंसी, 2027 तक 23 लाख से अधिक भर्तियों की संभावनाभारत में आने वाले वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में नौकरियों की बाढ़ आने वाली है. एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2027 तक भारत में AI सेक्टर में 23 लाख से अधिक पदों को भरा जाएगा.
Read more »

देश की GDP में तूफानी रफ्तार! जापान-जर्मनी भी छूटेंगे पीछे, जानिए 10 साल बाद कहां खड़ा होगा भारतदेश की GDP में तूफानी रफ्तार! जापान-जर्मनी भी छूटेंगे पीछे, जानिए 10 साल बाद कहां खड़ा होगा भारतIndias GDP: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुताबिक, इस साल के अंत तक भारत जापान को पीछे छोड़ सकता है और 2027 तक जर्मनी को भी पछाड़ सकता है.
Read more »

भारत की जीडीपी 10 वर्षों में हुई दोगुनी, 2027 तक जापान और जर्मनी से निकलेगी आगेभारत की जीडीपी 10 वर्षों में हुई दोगुनी, 2027 तक जापान और जर्मनी से निकलेगी आगेभारत की जीडीपी 10 वर्षों में हुई दोगुनी, 2027 तक जापान और जर्मनी से निकलेगी आगे
Read more »



Render Time: 2026-04-04 07:00:40