IndianRailway की पार्सल बुकिंग के वक्त किराया माल की कीमत व आकार आदि के अनुसार लिया जाता है। यही पार्सल खो जाए तो मुआवजा किलो के हिसाब से मिलता है। फिर चाहे पार्सल कितना ही कीमती क्यों न हो... IndianRailwayParcelServices RailwayParcel भारतीयरेल
भारतीय रेल। मतलब देश की लाइफलाइन। आकार में विश्व में चौथी सबसे बड़ी रेलसेवा। मगर अापको यह जानकर आश्चर्य होगा कि रेलवे के लिए ट्रेनों के पार्सल में बुक किए गए महंगे- सस्ते सारे कंसाइनमेंट एक भाव के ही हैं। यहां पार्सल में बुक किए गए सामान खो जाने पर वजन के आधार पर सिर्फ प्रति किलो 50 रुपये की दर पर क्लेम देने का प्रावधान है। भले ही आपने हीरा-पन्ना ही क्यों न बुक किया हो। पर्सनल लगेज गायब होने के मामले में भरपाई की दर 100 रुपये प्रति किग्रा.
के हिसाब से तय की जाती है। जबकि हाथी गायब हो जाने पर छह हजार और घोड़ा खो जाने पर तीन हजार रुपये दिए जाते हैं। वर्ष 1990 के बनाए नियमों के मुताबिक पार्सल भेजने वाले भुक्तभोगी को ट्रेन से हाथी गायब होने पर छह हजार रुपये प्रति हाथी और घोड़ा खोने पर महज तीन हजार रुपये प्रति घोड़ा दिए जाने का प्रावधान है। हाथी, घोड़ा के अलावा उंट व दूसरे सिंग वाले जानवरों के मामले में भरपाई की दर 800 रुपये प्रति जानवर रखी गई है। कुत्तों, गदहों, बकरियों, सुअरों, भेड़ों अथवा दूसरे जानवरों व पक्षियों के लिए 120 रुपये की दर से वित्तीय दायित्व का भुगतान किया जाता है। हालांकि, आपको ट्रेन से सामान पार्सल करवाना है तो रेलवे के नियमों को पालन करना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर भारतीय रेलवे इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।व्यक्तिगत सामान के रूप में बुक किए गए सामान खाेने पर 100 रुपये प्रति किलोग्रामहाथी के मामले में 6000 रुपये प्रति हाथी, घोड़ों के मामले में 3000 रुपये प्रति घोड़ाकुत्तों, गदहों और बकरियों, सुअरों, भेड़ों अथवा जानवरों, पक्षियों के लिए 120 रुपयेबता दें कि बीते दिन रांची के हटिया स्टेशन आने वाली ट्रेनों में से एक एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस के पार्सल यान से 30 लाख रुपये का सामान उड़ा लिया गया था। पार्सल से सामान उड़ाने का यह खेल चलती ट्रेन में किया गया है। चोरों ने बड़ी सफाई से कटर की मदद से लोहे की शीट को काटकर सामान पार कर लिया। पार्सल यान से इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े और आर्टिफीशियल ज्वैलरी की चोरी हुई है। बीते तीन वर्षों में चोरों ने ऐसे 44 मामलों को अंजाम दिया है। जबकि रेलवे इन महंगे सामानों के एवज में वजन के हिसाब से 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर भरपाई करता है।यह भी पढ़ें :
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी पर टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर सुनवाई आजशिकायत में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ 2016 में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का पुलिस को निर्देश देने की मांग की गई है.
Read more »
वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उताकर क्या कांग्रेस ने बीजेपी का नुकसान कर दिया है?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के न लड़ने के पीछे अलग-अलग वजह सामने आ रही हैं. खबरों के मुताबिक बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रियंका गांधी वाड्रा को संयुक्त उम्मीदवार मानने इनकार कर दिया. लेकिन इन खबरों के बीच सीटों के अंकगणित पर ध्यान दें तो मामला कुछ और ही नजर आता है. उत्तर प्रदेश की जमीनी रिपोर्ट के मुताबिक सपा और बसपा के गठबंधन ने बीजेपी के लिए अच्छी खासी चुनौती खड़ी कर दी है. कई सीटें ऐसी हैं जहां पर दोनों पार्टियों का वोट बैंक बीजेपी से ज्यादा है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की कोशिश है कि दोनों पार्टियों के इस जातिगत गठजोड़ को काटने के लिए पूरे चुनाव को मोदी बनाम अन्य बना दिया जाए. इसलिए हर रैली में बीजेपी के नेता यही बताने की कोशिश कर रहे हैं कि हर सीट पर पीएम मोदी ही चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन प्रियंका के आने और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस थोड़ा मजबूत होने से उत्तर प्रदेश की जंग त्रिकोणीय होती दिखाई दे रही है. इसका फायदा बीजेपी उठा सकती है.
Read more »
दिग्विजय सिंह के बिगड़े बोल, 'गूगल पर फेंकू लिखो तो किसका फोटो आता है....'दिग्विजय सिंह इस बार भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने बीजेपी ने मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है.
Read more »
तेल की कीमतों पर काबू पाने के अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर उठे सवालव्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से ओपेक पर तेल की कीमतें
Read more »
सीजेआई के ख़िलाफ़ लगे आरोपों के प्रकाशन पर रोक लगाने के लिए याचिका दायरसीजेआई रंजन गोगोई के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न के आरोपों को प्रकाशित अथवा प्रसारित करने से मीडिया पर तब तक तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है, जब तक तीन न्यायाधीशों वाली जांच समिति किसी नतीजे तक नहीं पहुंच जाती है.
Read more »
रेप के आरोपों पर बोले मंत्री- दोषी साबित हुआ तो कुत्ते से नुचवा लेना मांस'माननीय सीजेएम, लखनऊ में मेरे खिलाफ दिए गए प्रार्थनापत्र में जो आरोप मेरे ऊपर लगाये गए हैं, इसकी जांच करा ली जाए यदि जरा भी सच्चाई निकले तो मेरा मांस चौराहे पर कुत्तों से नुचवाया जाए।'
Read more »
श्रीलंका: ईस्टर पर हुए धमाकों के बाद सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने पर प्रतिबंधश्रीलंका ने तीन क्षेत्रों को छोड़कर पूरे देश से रात का कर्फ्यू हटा लिया है. ईस्टर के दिन गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए आठ विस्फोटों के बाद श्रीलंका में कर्फ्यू लगाया गया था. इन धमाकों में 250 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी.
Read more »
LIVE: मसूद पर बैन के बाद बोले मोदी, ये तो शुरुआत, आगे देखिए क्या होता हैLokSabhaElections2019 जयपुर में पीएम मोदी ने कहा कि MasoodAzhar पर बैन देश की सामूहिक शक्ति का नतीजा है
Read more »
चुनाव आयोग के बैन पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा, 'मैं चुप तो सब बोलेंगे'भोपाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर चुनाव आयोग ने बैन लगा दिया है. गुरुवार सुबह 6 बजे से 72 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी. 'बाबरी मस्जिद ढहाने का गर्व है' वाले बयान पर चुनाव आयोग ने दोषी माना है.
Read more »
