Indian Super League-5: आज मुबंई और पुणे की भिड़ंत, प्लेऑफ में जाना चाहेगी मेजबान टीम

United States News News

Indian Super League-5: आज मुबंई और पुणे की भिड़ंत, प्लेऑफ में जाना चाहेगी मेजबान टीम
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 63%

IndianSuperLeague5 : आज मुबंई और पुणे की भिड़ंत, प्लेऑफ में जाना चाहेगी मेजबान टीम

हीरो इंडियन सुपर लीग के पांचवें सीजन में आज मेजबान एफसी पुणे सिटी का सामना मुंबई सिटी एफसी से श्री शिव छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में होगा. पहले ही अंतिम-4 में पहुंच चुकी मुंबई इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में आत्मविश्वास के साथ जाना चाहेगी.

इस मैच में जीत मुंबई को अंकतालिका में तीसरे स्थान के साथ लीग चरण का अंत करने में मदद करेगी और ऐसे में सेमीफाइनल में उसे एफसी गोवा से भिड़ना होगा. अगर नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी केरला ब्लास्टर्स को मात दे देती है तो जॉर्ज कोस्ट की मुंबई को फिर अंकतालिका में पहले स्थान पर कायम बेंगलुरू एफसी से मुकाबला करना होगा. मुंबई ने अपने आखिरी मैच में एटीके को 3-1 से मात देकर अंतिम-4 में जगह पक्की की थी. इस जीत में उसके स्टार स्ट्राइकर मोदू सोगू का अहम योगदान रहा था, जिन्होंने हैट्रिक लगाई थी. सेनेगल के इस खिलाड़ी के अब 12 गोल हो चुके हैं. कल होने वाले मैच में एक बार फिर उन्हीं पर नजरें होंगी. कोस्टा ने कहा कि उन्हें इस मैच में जीत से कम कुछ भी नहीं चाहिए. इस मैच में मुंबई को शौविक चक्रबर्ती और सेहनाज सिंह के बिना उतरना होगा. इन दोनों को इस मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है. इन दोनों के बीच हुए पिछले मैच में पुणे को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. प्लेऑफ में जगह न बनाने वाली पुणे इस मैच में हिसाब बराबर कर लीग का अंत जीत के साथ करना चाहेगी. फिल ब्राउन की पुणे के पास अंकतालिका में छठे स्थान पर रहते हुए लीग का अंत करने का मौका है. इसके लिए उन्हें शनिवार को जीतना होगा और एटीके को अपने अंतिम मैच में हारना होगा. ब्राउन जब से टीम के कोच बने हैं, टीम ने अच्छा किया है. उसे बीते पांच मैचों में से सिर्फ एक में हार मिली है. उसे दिल्ली डायनामोज ने पिछले मैच में मात दी थी. पुणे उस हार से बाहर आना चाहेगी. ब्राउन भी अपने स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी मार्सेलिन्हो और सेंटर बैक मार्टिन डिएज के प्रतिबंध से परेशान हैं, जबकि आशिके कुरुनियन चोटिल हैं. इस मैच में पुणे इयान ह्यूम और डिएगो कार्लोस पर निर्भर रहेगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Boxing: भारत के 6 बॉक्सर मकरान कप में फाइनल में, रोहित और मंजीत सेमीफाइनल में हारेदो भारतीय बॉक्सरों रोहित टोकस और मंजीत सिंह पंघल को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इन दोनों को ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा.
Read more »

भारतीय पायलट का पाकिस्तानी कब्जे में जाना 'अजय आहुजा' मोमेंट!-Navbharat Timesभारतीय पायलट का पाकिस्तानी कब्जे में जाना 'अजय आहुजा' मोमेंट!-Navbharat TimesIndia News: पाकिस्तान द्वारा भारतीय पायलट को पकड़े जाने के बाद उन्हें सुरक्षित छुड़वाने को लेकर हर स्तर पर कोशिश शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी एनएसए अजीत डोभाल से इस मामले पर पूरी रिपोर्ट ली और पायलट को किस तरह पाकिस्तानी कैद से छुड़ाया जा सकता है, इसके लिए तमाम विकल्प औैर ऑपरेशन के बारे में जानकारी हासिल की।
Read more »

SBI में 9 महीने में 7,951 करोड़ रुपये का घपला, आरटीआई में सामने आई जानकारीSBI में 9 महीने में 7,951 करोड़ रुपये का घपला, आरटीआई में सामने आई जानकारीसूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत प्राप्त सूचना के मुताबिक देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में मौजूदा वित्तीय वर्ष के शुरूआती नौ माह (अप्रैल-दिसंबर 2018) के दौरान कुल 7,951.29 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी के 1,885 मामले सामने आये।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:11:34