IndiGo की महिला कर्मचारी के साथ कॉकपिट में पायलट ने की छेड़छाड़– News18 हिंदी

United States News News

IndiGo की महिला कर्मचारी के साथ कॉकपिट में पायलट ने की छेड़छाड़– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 66 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 51%

रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि वह पायलट को गर्म पानी देने गई थी.

IndiGo की एक महिला कर्मचारी साथी पायलट पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस संबंध में दिल्ली पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है. पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार घटना 16 अप्रैल की है. शिकायत में कहा गया है कि घटना तब हुई जब जहाज रास्ते में था और को- पायलट, वाशरूम गया था.

अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि वह पायलट को गर्म पानी देने गई थी. इसके बाद पायलट ने साथ सेल्फी क्लिक करने के लिये कहा. फिर उससे छेड़छाड़ की. महिला ने अपनी शिकायत में कहा है - 'मैं 16 अप्रैल को बेंगलुरु-अमृतसर-श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट में थी और उड़ान दौरान, कैप्टन ने एक अन्य क्रू मेंबर से कहा कि मैं कॉकपिट में उनके लिए गर्म पानी ले जाऊं. मैं कॉकपिट के अंदर गई और को-पायलट, वॉशरूम चले गये. मैंने देखा कि कैप्टन ने अपने फोन में कैमरा ऑन कर रखा था. फिर मैं ऑब्जर्वर की सीट पर चली गई.'शिकायत में कहा गया है - 'जब फर्स्ट ऑफिसर बाहर चले गये और दरवाजा बंद हुआ तभी पायलट ने मुझसे सेल्फी क्लिक करने के लिए कहा. मैंने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद वह सीट से उठा और मेरी आगे बढ़ा. इससे मैं असहज हो गई और मैं भी अपनी सीट से उठ गई.' शिकायत में पीड़िता ने अपने साथ हुई इस घटना का पूरा ब्योरा दिया है.महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अमृतसर में उतरने के बाद पायलट उसके पास आया और फोन नंबर मांगा. उसने दिल्ली में उतरने के बाद उसे गले लगाने की भी कोशिश की. महिला ने दिल्ली के बाकी क्रू और एयरलाइन प्रबंधन को घटना की जानकारी दी और अगले दिन दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई.IndiGo के एक प्रवक्ता ने कहा, 'कंपनी 16 अप्रैल को बेंगलुरु-अमृतसर-श्रीनगर-दिल्ली उड़ान की घटना को देख रही है और अपनी नीति के अनुसार इस मामले की जांच करेगी. जांच पूरी होने के बाद कंपनी आवश्यक कार्रवाई करेगी.'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ठाणे लोकसभा सीट: शिवसेना के राजन विचारे के सामने 2014 की जीत दोहराने की चुनौतीठाणे लोकसभा सीट: शिवसेना के राजन विचारे के सामने 2014 की जीत दोहराने की चुनौतीठाणे लोकसभा सीट: शिवसेना ने यहां से मौजूदा सांसद राजन विचारे को टिकट दिया है, तो वहीं आनंद परांजपे कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे. LokSabhaElections2019
Read more »

मदरसा शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद लड़की की हत्यामदरसा शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद लड़की की हत्याबांग्लादेश में एक मदरसा के मौलाना ने एक लड़की की कथित तौर पर आग लागकर हत्या कर दी।
Read more »

मां के सामने लड़की के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर फेंका तेजाबमां के सामने लड़की के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर फेंका तेजाबगंगा विहार कालोनी में एक अज्ञात शख्स 17 साल की लड़की के घर में घुस गया। उसने मां के ऊपर बंदूक तानकर लड़की के साथ दुष्कर्म
Read more »

दंगल: चुनाव में ताली के लिए नेता क्यों दे रहे 'गाली'? Dangal: Politicians controversial remarks for votes? - Dangal AajTakदंगल: चुनाव में ताली के लिए नेता क्यों दे रहे 'गाली'? Dangal: Politicians controversial remarks for votes? - Dangal AajTakआज दंगल की टीम पहुंच गई है लखनऊ. इस हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट पर बीजेपी की तरफ से देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह उम्मीदवार हैं, तो मुकाबले में समाजवादी पार्टी की पूनम सिन्हा और कांग्रेस से प्रमोद कृष्णम की दावेदारी है. जिस लखनऊ सीट को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना बनाया था वहां से बीजेपी 1991 से हारी नहीं लेकिन इस बार क्या होगा? हम लखनऊ के मिजाज को टटोलेंगे लेकिन चुनाव प्रचार कर रहे नेताओं की मिजाज कैसा बिगड़ा हुआ है, इस पर भी आज बहस होगी. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राजस्थान की एक चुनावी रैली में बदले भारत की बात करते हुए पूछ गए कि क्या हमने एटम बम दिवाली के लिए रखे हैं, तो पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि क्या पाकिस्तान के भी बम ईद के लिए रखे हैं.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

दिल्ली के रण ने पकड़ी रफ्तार, AAP-BJP के उम्मीदवारों ने भरा पर्चादिल्ली के रण ने पकड़ी रफ्तार, AAP-BJP के उम्मीदवारों ने भरा पर्चाउत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पर्चा भरा. कांग्रेस की तरफ से शीला दीक्षित के आने बाद ये सीट हाई प्रोफाइल सीट बन गई है. मनोज तिवारी ने कहा कि शीला दीक्षित के मैदान में आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन टक्कर में मजा आएगा. इस सीट से आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं. विरोधियों पर वार करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि एक ने दिल्ली का पहले कूड़ा किया और दूसरा अब कर रहा है.
Read more »

पुलवामा हमले के बाद आतंकियों की तबाही के लिए मोदी ने भेजी 'अपनी वायुसेना': अमित शाहपुलवामा हमले के बाद आतंकियों की तबाही के लिए मोदी ने भेजी 'अपनी वायुसेना': अमित शाहसोमवार को पश्चिम बंगाल की एक चुनावी रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का यह बयान योगी आदित्यनाथ के सैन्य बलों को 'मोदीजी की सेना' संबोधित करने के कुछ हफ्तों बाद आया है. योगी के बयान पर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस देते हुए भविष्य में ऐसे बयानों से बचने की चेतावनी दी थी.
Read more »

कॉकपिट में एयर होस्टेस से पायलट ने की छेड़छाड़, IGI में शिकायत दर्ज-Navbharat Timesकॉकपिट में एयर होस्टेस से पायलट ने की छेड़छाड़, IGI में शिकायत दर्ज-Navbharat TimesDelhi Crime News: अमृतसर से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट के पायलट पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। यह आरोप इसी फ्लाइट में ड्यूटी पर तैनात एक एयर होस्टेस ने लगाया है।
Read more »

बजट स्मार्टफोन के बाद Xiaomi ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक 'बाइक', गजब के हैं फीचर्सबजट स्मार्टफोन के बाद Xiaomi ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक 'बाइक', गजब के हैं फीचर्सचाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) को आप बजट स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों के लिए जानते हैं. लेकिन अब कंपनी ने बाजार में इलेक्ट्रिक साइकल को लॉन्च किया है. स्मार्टफोन मार्केट में पहचान बनाने के बाद शाओमी (Xiaomi) ने लाइफस्टाइल मार्केट में कदम रखा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:13:14